कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहज़ादा’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. फिल्म शुक्रवार, 17 फरवरी को थियेटर्स पर आई. फैंस को कार्तिक आर्यन की इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं. लेकिन पहले दिन की कमाई से फिल्म के मेकर्स काफी निराश होंगे. फिल्म पहले दिन महज 7 करोड़ रुपये ही कमा पाई.
एक के साथ एक टिकट फ्री, फिर भी कार्तिक आर्यन की 'शहज़ादा’ पहले दिन इतना ही कमा पाई!
‘एंट मैन-3’ ने 'शहज़ादा' को कमाई में पीछे किया.
.webp?width=360)

‘शहज़ादा’ को शाहरुख खान की ‘पठान’ और मार्वल की नई रिलीज ‘एंट मैन-3’ से तगड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा. शहज़ादा का पहले दिन का कलेक्शन कार्तिक आर्यन की बेस्ट ओपनर भूल भुलैया-2 से बहुत पीछे रहा है. भूल भुलैया ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये की कमाई की थी. शहज़ादा की ऑक्यूपेंसी केवल 14.05 प्रतिशत रही.
बॉक्सऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म शहज़ादा के मेकर्स ने पहले दिन ‘बाय वन गेट वन टिकट फ्री’ का ऑप्शन दिया था. इसी वजह से फिल्म पहले दिन 7 करोड़ रुपये कमा पाई है.
शहज़ादा तेलुगु फिल्म ‘अला बैकुंठपुरामुलू’ का रीमेक है. फिल्म में एक मिडिल क्लास लड़के बंटू की कहानी दिखाई गई है. बंटू को नौकरी पाने की जद्दोजहद के बीच पता चलता है कि वो एक करोड़पति का बेटा है. और यहीं से कहानी आगे बढ़ती है. फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा मनीषा कोइराला, राजपाल यादव, कृति सेनन और परेश रावल भी मौजूद हैं. फिल्म को रोहित धवन ने डायरेक्ट किया है.
‘एंट मैन-3’ की बढ़िया ओपनिंगशुक्रवार, 17 फरवरी के दिन एक और मूवी रिलीज हुई. ‘एंट मैन-3’. फिल्म की पहले दिन की कमाई की बात करें तो इसने कार्तिक आर्यन की शहज़ादा से कहीं अच्छा परफॉर्म किया. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ रुपये कमाए.
इससे पहले रिपोर्ट आई थी कि कार्तिक आर्यन की ‘शहज़ादा’, एडवांस बुकिंग के गेम में मार्वल की फिल्म ‘एंट मैन-3’ से बड़े मार्जिन से पिछड़ गई थी. ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने बताया था कि गुरुवार देर रात तक ‘एंट मैन-3’ के 1 लाख 6 हजार 500 टिकट्स बिके थे. वहीं ‘शहज़ादा’ के सिर्फ 25 हजार 825 टिकट्स की बिक्री हुई थी.
वीडियो: मूवी रिव्यू: शहज़ादा






















