The Lallantop

'सैयारा' के बाद एक बार फिर मोहित सूरी की रोमैंटिक फिल्म करेंगे अहान पांडे!

मोहित ये फिल्म रणबीर कपूर के साथ बनाना चाहते थे. मगर वो बिज़ी हैं. अब वो स्क्रिप्ट को अहान के मुताबिक ढाल रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
मोहित सूरी ये रोमैंटिक फिल्म रणबीर कपूर के साथ बनाना चाहते थे.

क्या Ahaan Panday और Mohit Suri एक बार फिर YRF कर रोमैंटिक फिल्म करने जा रहे हैं? Operation Sindoor पर जो फिल्म Vivek Agnihotri बना रहे हैं, क्या उसमें Varun Dhawan को कास्ट किया गया है? Asha Bhosle के निधन की ख़बर चलाने पर Pakistani News Channel मुसीबत में क्यों पड़ गया? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# अहान पांडे-मोहित सूरी फिर साथ काम करेंगे

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी YRF की 'सैयारा' ने अहान पांडे को रातोंरात स्टार बना दिया. अब वो एक बार फिर मोहित सूरी की फिल्म करने जा रहे हैं. वैरायटी इंडिया के मुताबिक अहान की तीसरी फिल्म भी रोमैंटिक ड्रामा होगी. इस रिपोर्ट के मुताबिक ये एक ऐसे कपल की कहानी थी, जिसमें लड़का लड़की से उम्र में काफी बड़ा था. मोहित ये फिल्म रणबीर कपूर के साथ बनाना चाहते थे. मगर रणबीर बिज़ी हैं. फिर आदित्य चोपड़ा ने उन्हें दोबारा अहान को लेने का सुझाव दिया. अब मोहित स्क्रिप्ट में वो बदलाव कर रहे हैं, जिनमें अहान फिट हो सकें. इस फिल्म की शूटिंग साल के अंत में शुरू हो जाएगी.

Advertisement

# एक्टर एलेक बॉल्डविन रिटायरमेंट लेंगे

'30 रॉक' और 'दी हंट फॉर रेड ऑक्टोबर' जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग कर चुके एलेक बॉल्डविन अब रिटायरमेंट लेना चाहते हैं. और इसकी वजह 'रस्ट' (2021) के सेट पर हुआ वो हादसा है, जिसमें सिनेमैटोग्राफ़र हलीना हचिंस की मौत हो गई थी. इस हादसे के बाद एलेक ने साढ़े तीन साल काम नहीं किया. घर पर परिवार के साथ रहे. हाल ही में दी हॉलीवुड रिपोर्टर से चर्चा में एलेक ने बताया कि वो अब और काम नहीं करना चाहते. बल्कि परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं. एंटरटेनमेंट वीकली के अनुसार, हलीना हचिंस की मौत एलेक द्वारा असली गोलियों से भरी प्रॉप गन चलाने से हुई थी. उन पर ग़ैर इरादतन हत्या का मुकदमा भी चला. मगर अगले साल ये केस खारिज कर दिया गया.

# ऑपरेशन सिंदूर पर बन रही फिल्म में वरुण होंगे लीड?

Advertisement

टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बना रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ये फिल्म वरुण धवन को ऑफर हुई है. और वरुण इस प्रोजेक्ट से जुड़ना चाहते हैं. विवेक और भूषण कुमार से उनकी पहली मीटिंग हो चुकी है. जल्द ही वरुण फिल्म का पूरा नरेशन सुनेंगे.

# 'है जवानी तो इश्क़ होना है' का टीज़र आया

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क़ होना है' का टीज़र आया है. इसकी शुरुआत दो बच्चों के AI क्लिप से होती है. दोनों बच्चों के डैडी का नाम एक ही है. बर्थ-डे भी एक ही दिन आता है. फिल्म लव ट्रायंगल पर बनी है. फिल्म में जिमी शेरगिल, चंकी पांडे, मनीष पॉल और मॉनी रॉय ने भी काम किया है. डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 22 मई को रिलीज़ होगी.

# आशा भोसले के निधन पर पाकिस्तान में विवाद 

आशा भोसले के निधन की ख़बर चलाना एक पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज़ को भारी पड़ गया. PTI के मुताबिक पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी ऑथोरिटी (PEMRA) ने इसके लिए चैनल को कारण बताओ नोटिस भेजा है. दरअसल, पाकिस्तान में भारतीय कॉन्टेंट पर साल 2018 में प्रतिबंध लगाया गया था. और PEMRA का कहना है कि आशा भोसले के निधन की खबर प्रसारित करते समय चैनल ने भारतीय गाने और भारतीय फिल्मों के दृश्य भी दिखाए. ये पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन है. इसके लिए चैनल को फाइन देना पड़ सकता है. यहां तक कि उसका लाइसेंस भी कैंसल किया जा सकता है. इस पर जियो न्यूज़ के एमडी अज़हर अब्बास ने X पर लिखा, 

“प्रतिष्ठित कलाकारों के बारे में रिपोर्टिंग करते समय उनके कामों को याद करना परंपरा रही है. आशा भोसले जैसी कलाकार के लिए हमें उनके और भी कालजयी गानों को शेयर करना चाहिए था. फिर भी PEMRA ने इसे प्रतिबंधित करने का विकल्प चुना है.”

# 2.44 घंटे की है भूत बंगला, मिला UA 16+ सर्टिफिकेट

अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' दो घंटे 44 मिनट की फिल्म है. इसे सेंसर बोर्ड ने UA 16+ सर्टिफिकेट दिया है. 2 अप्रैल को हुए सर्टिफिकेशन वाला प्रिंट दो घंटे 54 मिनट 57 सेकेंड का था. मगर मेकर्स ने खुद ही तकरीबन 10 मिनट का फुटेज काट दिया. प्रियदर्शन ने इसमें तकरीबन 60 कट्स लगवाए. सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म में कुछ बदलाव करवाए हैं. फर्स्ट हाफ में से दो और क्लाइमैक्स के डायलॉग के सबटाइटल में से अपशब्द भी हटवाया गया है. इसकी अडवांस बुकिंग आज शुरू हो गई है. पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल को रखे गए हैं. और फुल फ्लेजेड रिलीज़ 17 अप्रैल को होगा. 

वीडियो: ऋतिक रोशन और रणबीर से अहान पांडे की तुलना पर अमीषा पटेल ने क्या कहा?

Advertisement