Ministry of Information and Broadcasting ने 72वें National Film Awards की घोषणा कर दी है. ये अवॉर्ड साल 2024 में रिलीज़ हुई फिल्मों के लिए दिया जाएगा. विनर्स को नेशनल अवॉर्ड कमिटी के भरे-पूरे पैनल ने सिलेक्ट किया है. इस दौरान बेस्ट एक्टर का सम्मान Mammootty और Kartik Aaryan के बीच शेयर हुआ. वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए Yami Gautam विनर रहीं. Article 370 को बेस्ट फिल्म के लिए चुना गया है. जानते हैं नेशनल अवॉर्ड के लिए सिलेक्ट हुए विनर्स की पूरी लिस्ट.
कार्तिक आर्यन और मामूटी को मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड, ये रही विनर्स की पूरी लिस्ट
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है.


# फीचर कैटेगरी में अवॉर्ड्स
बेस्ट फिल्म: आर्टिकल 370
बेस्ट एक्टर: कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन), मामूटी (ब्रह्मयुगम)
बेस्ट एक्ट्रेस: यामी गौतम (आर्टिकल 370)
बेस्ट डायरेक्टर: राजकुमार पेरियासामी (अमरन)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: संजय मिश्रा (भक्षक)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: रूपाश्री वरकाडी (मिथ्या), सचना नमिदास (महाराजा)
बेस्ट पॉपुलर फिल्म (बेहतरीन एंटरटेनमेंट): कल्कि 2898 AD
बेस्ट डेब्यू फिल्म: स्वातंत्र्य वीर सावरकर (रणदीप हूडा)
बेस्ट फिल्म (नेशनल और सोशल वैल्यू): कैप्टन मिलर
बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म: 35 चिन्ना कथा काडु
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: रिद्धिमान बनर्जी, तपोमोय देब, गीताश्री चक्रवर्ती (ओंको की कोथिन), अरुणदेव पोथुला (35 चिन्ना कथा काडु), आतिश एस शेट्टी (मिथ्या)
बेस्ट स्क्रीनप्ले: योगेश देशपांडे (स्वरगंधर्व सुधीर फड़के), बी सुकुमार (पुष्पा 2)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर: वैकोम विजयलक्ष्मी (ARM- अंगु वाना कोनिलु), अभय जोधपुरकर (घरात गणपति- नवसाची गौरी माझी)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: शहनाद जलाल (ब्रह्मयुगम)
बेस्ट डायलॉग्स: वेंकी अटलुरी (लकी भास्कर)
बेस्ट साउंड डिज़ाइन: मानस चौधरी (भूल भुलैया 3)
बेस्ट एडिटिंग: आर कलैवन्नन (अमरन)
बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन: नितिन जिहान चौधरी (कल्कि 2898 AD)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन: दीपाली नूर और शीतल शर्मा (पुष्पा 2)
बेस्ट मेकअप: पी रवि कुमार (कमेटी कुर्रोल्लु)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: जी वी प्रकाश कुमार (अमरन), शाश्वत सचदेव (आर्टिकल 370)
बेस्ट लिरिक्स: मनोज मुंतशिर (जाने दो - मैदान)
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन: अनि अरसु (महाराजा)
बेस्ट कोरियोग्राफी: विजय गांगुली (स्त्री 2)
बेस्ट हिंदी फिल्म: श्रीकांत
बेस्ट तुलु फिल्म: इम्बु
बेस्ट गढ़वाली फिल्म: ढोली
बेस्ट तेलुगु फिल्म: कमेटी कुर्रोल्लु
बेस्ट तमिल फिल्म: रायन
बेस्ट मणिपुरी फिल्म: सुनीता
बेस्ट ओड़िया फिल्म: लहरी
बेस्ट मराठी फिल्म: मुक्खम पोस्ट बॉम्बिलवाड़ी
बेस्ट मलयालम फिल्म: फेमिनिची फातिमा
बेस्ट कन्नडा फिल्म: मिथ्या
बेस्ट गुजराती फिल्म: मारान
बेस्ट बंगाली फिल्म: चलचित्र एखोन
बेस्ट असमिया फिल्म: जुईफूल
बेस्ट कोंकणी फिल्म: मोग असुम
स्पेशल मेंशन: सुरेन जी (मेयालगन), धनुष (कैप्टन मिलर)
# नॉन फीचर कैटेगरी में अवॉर्ड्स
बेस्ट डायरेक्टर: आनंद एल राय (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी)
बेस्ट क्रिटिक: संजीव श्रीवास्तव
बेस्ट शॉर्ट फिल्म: हमसफ़र
बेस्ट एनीमेशन फिल्म: टच्ड ऐज़ वॉटर
बेस्ट सोशल/एन्वायरमेंटल फिल्म: पिपलांत्री
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म: राम-नामी
बेस्ट आर्ट/कल्चर फिल्म: मैं निदा
बेस्ट बायोग्राफिकल/हिस्टोरिकल रिकंस्ट्रक्शन फिल्म: काकोरी
बेस्ट डेब्यू फिल्म: अंगेन
बेस्ट नॉन फिक्शन फिल्म: भंगार
बेस्ट स्क्रिप्ट: फराज़ अली
बेस्ट वॉइसओवर: सौंदर्या जयचंद्रन (लिटिल फ्रॉग्स)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: शिवपाल सिंह कांग (ऑन द ट्रेल ऑफ 41)
बेस्ट एडिटिंग: मानवीर जसरोटिया
बेस्ट साउंड डिज़ाइन: हरिहर सुधन (ब्लू)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: एडमंड रैनसन (लाइफ इन लूम)
स्पेशल मेंशन: चोला डोरा और सुई, बद्रा-काली नाटकम
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विनर्स का चयन अलग-अलग जूरी ने किया है. फीचर फिल्मों की जूरी को मलयालम फिल्ममेकर जयराज हेड कर रहे थे. अलग-अलग रीजनल पैनल ने उन्हें अपनी सिफारिशें दे रहे थे. वहीं, नॉन-फीचर (डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट) फिल्मों की जूरी की अध्यक्षता असीम सिन्हा ने की. सिनेमा पर बेस्ट राइटिंग वाली जूरी को ए चंद्रशेखर ने लीड किया है. 18 जुलाई को सभी विनर्स के नामों की घोषणा हुई है. लेकिन उन्हें अवॉर्ड अगस्त-सितंबर में ही मिलेगा.
वीडियो: 'एटली जानते थे कि नैशनल अवॉर्ड मिलेगा...', सान्या मल्होत्रा ने शाहरुख को लेकर क्या कहा?









