The Lallantop

रूस के इस मंत्री को देख पीयूष गोयल बोले- 'डैशिंग, बॉलीवुड में एक्टिंग करिए'

Anton Alikhanov bollywood role: भारत ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. इसमें शामिल होने के लिए रूसी डेलिगेशन भी भारत आ चुका है. इस दौरान भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रूसी मंत्री एंटोन अलीखानोव के लुक्स की तारीफ की.

Advertisement
post-main-image
पीयूष गोयल अपने रूसी समकक्ष एंटोन अलीखानोव की पर्सनैलिटी की जमकर तारीफ करते नजर आए. (फोटो- पीटीआई)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने INNOPROM इंडिया 2026 इवेंट में रूसी उद्योग और व्यापार मंत्री एंटोन अलीखानोव की तारीफ करते हुए कहा कि वे जल्द ही बॉलीवुड में एक्टिंग कर सकते हैं।
  • भारत और रूस के बीच 2030 तक 100 बिलियन डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार और 50 बिलियन डॉलर के आपसी निवेश के लक्ष्य को लेकर दोनों मंत्रियों ने व्यापार के असंतुलन और निर्यात बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मॉस्को दौरे की संभावना के साथ, दोनों देशों ने व्यापार सहयोग बढ़ाने और ऑडियो-विजुअल क्षेत्र में संयुक्त प्रयासों को मजबूत करने पर सहमति जताई।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल अपने रूसी समकक्ष एंटोन अलीखानोव की पर्सनैलिटी की जमकर तारीफ करते नजर आए. मजाक-मजाक में उन्होंने ये तक कहा कि एंटोन गलत पेशे में हैं और वे जल्दी ही बॉलीवुड में एक्टिंग करते नजर आ सकते हैं.

Advertisement

पीयूष गोयल ने यह टिप्पणी INNOPROM इंडिया 2026 इवेंट को संबोधित करते हुए की. यहां दोनों मंत्री व्यापार, उद्योग और अन्य क्षेत्रों में भारत-रूस सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा कर रहे थे. इस दौरान पीयूष गोयल ने कहा,

‘मेरे दोस्त, सहयोगी और रूसी फेडरेशन के ‘डैशिंग’ उद्योग और व्यापार मंत्री एंटोन अलीखानोव. मैं उनसे कह रहा था कि शायद वे गलत पेशे में हैं. हमें अपने ऑडियो-विजुअल सहयोग को बढ़ाना चाहिए. हो सकता है कि हम उन्हें जल्द ही किसी बॉलीवुड फिल्म में एक्ट करते हुए देखें.’

Advertisement

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और रूस के व्यापार पर भी बात की. कहा कि दोनों देश 2030 तक 100 बिलियन डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार. और 50 बिलियन डॉलर के आपसी निवेश के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में काम कर रहे हैं.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सरकारी अधिकारी ने बताया,

'दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय व्यापार में बड़े असंतुलन और रूस को भारतीय निर्यात (कृषि उत्पाद, दवाएं और टेक्सटाइल) बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की.

Advertisement

वहीं, रूसी मंत्री अलीखानोव ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल के आखिर तक मॉस्को जा सकते हैं.

कौन हैं एंटोन अलीखानोव?

रूसी मीडिया के मुताबिक एंटोन अलीखानोव का जन्म 17 सितंबर 1986 को अबखाजियन ASSR (अब अबखाजिया गणराज्य) के सुखुमी शहर में हुआ था. उनके पिता आंद्रे एंटोनोविच अलीखानोव एक बिजनेसमैन हैं. मां लियाना तेइरानोव्ना अलीखानोवा डॉक्टर के तौर पर काम किया है. 90 के दशक में उनका परिवार मॉस्को में आ गया था. उन्होंने अपनी पढ़ाई मॉस्को में ही की.

ये भी पढ़ें: पति ने रात में पत्नी और 3 बेटियों की हत्या की, सुबह दूध लिया, पिता को चाय पिलाई और भाग गया

एंटोन अलीखानोव ने रूस के वित्त मंत्रालय की ऑल-रशियन स्टेट टैक्स एकेडमी (VGNA) से हायर ग्रेजुएशन की. रिपोर्ट के मुताबिक यूनिवर्सिटी में एंटोन ने दो सब्जेक्ट में डिग्री हासिल की. ये थे- फाइनेंस एंड क्रेडिट और ज्यूरिस्प्रूडेंस. 

अपनी हायर एग्जुकेशन पूरी करने के बाद अलीखानोव को रूस के न्याय मंत्रालय की लीगल विंग में नौकरी मिली. 2010 में वह न्याय मंत्रालय के मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में प्लानिंग और इकोनॉमिक विभाग के लीडिंग एडवाइजर के तौर पर शामिल हुए.

मई 2024 में एंटोन अलीखानोव को रूसी संघ का उद्योग और व्यापार मंत्री नियुक्त किया गया. उस समय उनकी उम्र 37 साल थी. एंटोन अलीखानोव की पत्नी का नाम डारिया अब्रामोवा है. उन्होंने MGIMO के इंटरनेशनल जर्नलिज्म फैकल्टी से ग्रेजुएशन किया. दोनों के तीन बच्चे हैं. 

वीडियो: राघव चड्ढा ने आप पर साधा निशाना, बोले- 'उनके सपने में भूत बनकर आता हूं'

Advertisement