The Lallantop

दलित युवक ने इंटरकास्ट मैरिज की, अगले दिन लड़की के रिश्तेदारों ने ट्रैक्टर से घर गिरा दिया

लव मैरिज के एक दिन बाद एक दलित लड़के का घर ट्रैक्टर से गिरा दिया गया. लड़के ने पिछड़े वर्ग की महिला से शादी की थी. उसके घर वाले इससे काफी नाराज थे.

Advertisement
post-main-image
इंटरकास्ट मैरिज के बाद लड़के के घर को गिराया गया. ( प्रतीकात्मक फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एक दलित युवक ने बिना लड़की के परिवार की सहमति के 9 सितंबर को पिछड़ी जाति की लड़की से शादी की, जिसके अगले दिन उनके गांव में युवक के घर का एक कमरा ट्रैक्टर से गिरा दिया गया।
  • युवक और लड़की के परिवारों के बीच इंटरकास्ट मैरिज को लेकर विरोध था, जिससे लड़की के रिश्तेदारों ने युवक के घर पर हमला किया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
  • पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है, जिससे आगे की कानूनी कार्रवाई की संभावना बनी हुई है।

एक दलित युवक को दूसरी जाति की लड़की से शादी की कीमत अपना घर गंवा कर चुकानी पड़ी. लड़की के घरवालों और रिश्तेदारों ने गुस्से में ट्रैक्टर से युवक का घर ही गिरा दिया. वे इस इंटरकास्ट मैरिज के सख्त खिलाफ हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना में इस्तेमाल हुआ ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है.

Advertisement
लव मैरिज के बाद दलित युवक का घर गिराया गया

घटना 10 सितंबर को तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल जिला स्थित रेपल्ली गांव में हुई. बताया गया युवक की पत्नी पिछड़े वर्ग से आती है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़के का दो कमरों का घर था. हालांकि कई महीनों से वहां कोई नहीं रह रहा था. आरोपियों ने इसी घर के एक कमरे को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक, कपल रेपल्ला गांव का ही रहने वाला है. युवक पेशे से ड्राइवर है. उसकी पत्नी कॉलेज में फाइनल ईयर की छात्रा है. पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि दोनों हैदराबाद में रहते थे. वहीं दोनों को प्यार हुआ और वे रिलेशनशिप में आ गए.

Advertisement

बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला किया. बुधवार, 9 सितंबर को उन्होंने लड़की के परिवार की सहमति के बिना विवाह कर लिया. इसके अगले ही दिन उसका घर ढाह दिया गया. अधिकारी ने बताया,

‘युवक अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रहता था. गांव वाले घर में कोई भी नहीं रह रहा था. घर पिछले कई महीनों से खाली पड़ा था.’

सीनियर अधिकारी ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि महिला के परिवार और रिश्तेदार उनकी शादी के खिलाफ थे. जब उन्हें दोनों की शादी के बारे में पता चला, तो लड़की के रिश्तेदारों ने शाम के समय ट्रैक्टर से घर के एक कमरे को गिरा दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ओडिशा में मिले 5 ओरंगटाइन्स की खातिरदारी में कमी नहीं, खाना-खेलना सब ‘स्पेशल’

पुलिस ने आगे बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. घर गिराने में इस्तेमाल किए गए ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है. केस की जांच की जा रही है. 

वीडियो: सत्य निकेतन हादसे के बाद चिराग दिल्ली के पीजी में दरारें, एमसीडी की कार्रवाई से बढ़े किराए

Advertisement