Akshay Kumar और Saif Ali Khan स्टारर Haiwaan आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई. इस थ्रिलर फिल्म को Priyadarshan ने डायरेक्ट किया है. इतने बड़े नामों के साथ आने के बावजूद इस मूवी की जनता के बीच खास हाइप नहीं दिखी. बावजूद इसके, जो लोग फिल्म देख चुके हैं, वो इस पर क्या कह रहे, जानते हैं.
अक्षय-सैफ की 'हैवान' देखकर निकली जनता ने क्या बताया?
लोग अक्षय और सैफ के काम की तारीफ़ कर रहे. पर दूसरी तरफ़, वो इस मूवी को काफी स्लो बता रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा,
"हैवान एक एवरेज थ्रिलर है जो टुकड़ों में तो अच्छी लगती है. लेकिन अपने पूरे पोटेंशियल तक नहीं पहुंच पाती. अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने अच्छा काम किया है. फिल्म के कुछ इंटेन्स मोमेंट इसे इंगेजिंग बनाते हैं. लेकिन इसकी रफ़्तार और ओवरऑल इम्पैक्ट ठीक-ठीक भर है. बदकिस्मती से ये फिल्म अपने मलयालम ओरिजिनल (ओप्पम) के मुकाबले काफी कमजोर लगती है और उस लेवल तक नहीं पहुंच पाती."

दूसरे ने 'हैवान' को एक लो-एफर्ट फिल्म बताते हुए लिखा,
"कहते हुए दुख हो रहा है लेकिन हैवान, ओप्पम की फ्रेम टू फ्रेम कॉपी है. फिल्म का सब-प्लॉट तक नहीं बदला गया. एक सीन में, जहां किसी को एड्रेस बताना होता है, वहां भी ओप्पम का हैंडपंप वाला रेफरेंस जस का तस रखा गया है. अक्षय कुमार इससे बेहतर फिल्म के हकदार थे. हैवान शुरू से ही लेज़ी लगती है. ज़ीरो क्रिएटिविटी. ओप्पम का हिन्दी वर्जन तक यूट्यूब से नहीं हटाया गया. कोई मार्केटिंग भी नहीं हुई. काफी आलसी PR टीम."

तीसरे ने फिल्म के फर्स्ट हाफ पर कमेंट किया,
"अक्षय कुमार अपने करियर के सबसे डार्क कैरेक्टर में हैं. उन्हें स्क्रीन पर देखना डरावना लगता है, खासकर थ्रिल वाले मोमेंट्स में. सैफ अली खान ने डिसेंट काम किया है. फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका डायरेक्शन है. शुरुआत के 30-35 मिनट में फिल्म थोड़ी धीमी लगती है. लेकिन इंटरवल तक दर्शकों को बांधे रखती है. प्रियदर्शन ने अब तक शानदार डायरेक्शन किया है. इंटरवल एक हाई पॉइंट पर खत्म होता है, जहां अक्षय कुमार और सैफ अली खान का फेस ऑफ है. फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक जबरदस्त है. कहानी अच्छी है. गाने डिसेंट लगते हैं."

चौथे ने 'हैवान' को पांच में से चार स्टार देते हुए पोस्ट किया,
"प्रियदर्शन इज़ बैक. एक सॉलिड थिएट्रिकल थ्रिलर, जो कहानी और कमर्शियल मसाला को खूब बैलेंस करती है. परशुराम के रोल में अक्षय खतरनाक लगे हैं. वो रॉ, इंटेन्स और अनप्रेडिक्टेबल हैं."

पांचवें ने कमेंट किया,
“मैंने ऑस्ट्रेलिया में हैवान का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखा. ये एक असली रिवेंज थ्रिलर है. अक्षय कुमार ने विलन वाली एक्टिंग का लेवल बढ़ा दिया है. मोहनलाल का कैमियो अच्छा है. सैफ ने अच्छी एक्टिंग की है और कुछ हिस्सों में जबरदस्त लगे हैं. ये ओप्पम से अलग और बेहतर है. जरूर देखिए.”

वैसे, ‘हैवान’ को अडवांस बुकिंग में काफी ठंडा रिस्पॉन्स मिला है. वहां इसने केवल 2.76 करोड़ की टिकटें बेचीं और वो भी ब्लॉक सीट्स मिलाकर. अगर वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी अच्छी नहीं हुई, तो ये मूवी 10 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग नहीं ले पाएगी. बाकी जहां तक स्टारकास्ट की बात है, अक्षय और सैफ के अलावा इसमें सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर, बोमन ईरानी, राजेश शर्मा और शारिब हाशमी ने काम किया है.
वीडियो: अक्षय कुमार का सैफ अली खान के साथ नया वीडियो सामने आया, देख 'हेरा फेरी 3' फैन्स को बुरा लगेगा









