The Lallantop

यश की 'टॉक्सिक' में करीना कपूर खान होंगी? खुद किया कंफर्म!

Kareena Kapoor का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपने साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू पर बातें कर रही हैं.

Advertisement
post-main-image
'टॉक्सिक' में शाहरुख खान के कैमियो होने की भी खबरें हैं.

कई दिनों से खबरें चल रही हैं कि Kareena Kapoor Khan, KGF वाले Yash की अगली फिल्म Toxic में नज़र आने वाली हैं. ये उनकी पहली साउथ इंडियन फिल्म होगी. अब करीना कपूर ने अपने साउथ फिल्मों के डेब्यू पर बड़ा हिंट दिया है. जिसके बाद लोग अंदाज़ा लगा रहे हैं कि करीना, यश के साथ जल्द ही स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी.

Advertisement

करीना कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रेडिट के अकाउंट BollyBlindsNGossip से करीना का ये वीडियो शेयर हुआ है. जिसमें करीना अपने साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू पर बातें कर रही हैं. क्लिप में करीना कह रही हैं,

''शायद मैं एक बहुत बड़ी साउथ इंडियन फिल्म करने जा रही हूं. अब ये पूरा पैन इंडिया फिल्म का कॉन्सेप्ट है तो मुझे नहीं पता कि इस फिल्म की शूटिंग कहां होगी. मगर मैं बहुत उत्साहित हूं कि मेरे फैन्स जाने कि मैं पहली बार कुछ बहुत बड़ा करने जा रही हूं.''

Advertisement

ये वीडियो एक ज़ूम मीटिंग का बताया जा रहा है. जिसमें उनके फैन्स उनसे हैदराबाद आने की डिमांड कर रहे हैं. उसी के जवाब में करीना ने ये बातें कहीं हैं. करीना का ये वीडियो वायरल हो रहा है. लोग अंदाज़ा लगा रहे हैं कि करीना कपूर यहां यश वाली फिल्म 'टॉक्सिक' की ही बात कर रही हैं. जिसकी शूटिंग वो जल्द ही शुरू करने वाली हैं. कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि करीना कपूर को 'टॉक्सिक' के लिए अप्रोच किया गया था. हालांकि करीना की तरफ से या 'टॉक्सिक' मेकर्स की तरह से आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई बयान नहीं आया है.

वैसे बीते कुछ समय से हिंदी फिल्म एक्टर्स के साउथ इंडियन फिल्म में काम करने की खबरें लगातार आ रही हैं. यश की ही फिल्म फिल्म KGF 2 में करीना कपूर और संजय दत्त थे. फिर खबर आई कि जूनियर NTR की 'देवरा' में जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान होंगे. इसके बाद करीना के साउथ सिनेमा डेब्यू की खबरें चलने लगीं.

बताया ये भी जा रहा है कि 'टॉक्सिक' में शाहरुख खान का कैमियो भी होगा. उनका छोटा मगर बहुत ज़रूरी किरदार होगा. इस बारे में जब यश से पूछा गया तो उन्होंने ना तो इन खबरों को सही बताया और ना ही गलत. उन्होंने कहा कि फिलहाल ऑफिशियल कंफर्मेंशन का इंतज़ार करना चाहिए.

Advertisement

ख़ैर, कुछ दिनों पहले 'टॉक्सिक' का मोशन पोस्टर रिलीज़ किया गया था. पब्लिक को पसंद आया. इस मोशन पोस्टर में यश, सिर पर काउ बॉय हैट पहने, मुंह में सिगरेट दबाकर कंधे पर बंदूक धरे दिख रहे थे.

'टॉक्सिक:ए फेरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स', 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को गीतू मोहनदास डायरेक्ट कर रही हैं. गीतू मानी हुई फिल्म एक्टर रह चुकी है. ‘टॉक्सिक’ से पहले वो ‘मूथोन’ और ‘लायर्स डायस’ जैसी नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म बना चुकी हैं. 

Advertisement