डायेरक्टर Kabir Khan इन दिनों Kartik Aaryan स्टारर Chandu Champion को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का प्रमोशन भी चालू हो गया है. ऐसे में एक इंटरव्यू में पहुंचे कबीर खान ने Salman Khan से जुड़ा एक किस्सा सुनाया. कबीर खान ने सलमान खान के साथ Ek Tha Tiger, Bajrangi Bhaijaan और Tubelight बनाई हैं. इंटरव्यू में कबीर ने फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का किस्सा सुनाया जब 25 हजार लोगों ने उन्हें घेर लिया था.
जब चांदनी चौक में शूट कर रहे सलमान खान को 25 हज़ार लोगों ने घेर लिया
Kabir Khan ने फिल्म Bajrangi Bhaijaan से जुड़ा एक किस्सा सुनाया. बताया कि सलमान खान की वजह से 25 हज़ार लोगों ने हमें घेर लिया था.

"हम सलमान खान को चांदनी चौक या जामा मस्जिद ले गए थे. मुझे याद है कि दूसरे दिन हम चांदनी चौक में अंदर एक गली में शूट कर रहे थे. कुछ देर बाद पुलिस आई और बोला कि आपको पता नहीं है कि बाहर क्या हो रहा है. आपको बाहर 25 हजार लोगों ने घेरा है. आप यहां से निकल नहीं पाओगे. इन सभी को पता लग गया है कि आप सलमान खान के साथ शूट कर रहे हो. फिर हम कुछ गाड़ियां लाए, इनोवा लाए. सलमान को छिपाया. पीछे के रास्ते से सलमान को निकाला और फिर हम निकले. मुझे लगता है कि ऐसा नहीं करते तो उस दिन हम निकल ही नहीं पाते. यही तो सलमान खान का स्टारडम है."
बातचीत के दौरान 'एक था टाइगर' का ज़िक्र हुआ तो कबीर ने कहा कि कटरीना कैफ उनके लिए परिवार के सदस्य की तरह हैं. फिल्म के बारे में बात करते हुए कबीर ने कहा-
"फिल्म के लिए कटरीना कैफ पहले ही साइन हो चुकी थीं. इसके बाद हम सलमान खान के पास गए थे. इस वक्त इनका ब्रेकअप हो गया था. दोनों सेट्स पर बहुत कंफर्टेबल नहीं थे. मैंने सलमान को कहा था कि मैं कटरीना को फिल्म में चाहता हूं. सलमान ने हां कह दिया था."
बीते दिनों खबरें आई थीं कि सलमान खान और कबीर खान एक बार फिर से साथ काम कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कबीर खान ने सलमान खान को फिल्म 'बब्बर शेर' के लिए अप्रोच किया है. हालांकि ऑफिशियली कबीर खान ने इस पर कुछ भी नहीं कहा है.
दूसरी ओर रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले तीन सालों में सलमान खान कैमियो और लीड रोल्स मिलाकर कुल 9 फिल्मों में नज़र आ सकते हैं. इस लिस्ट में 'द बुल', 'शेर खान', ए.आर. मुरुगादास की अनाम फिल्म, कबीर खान के साथ फिल्म, सूरज बड़जात्या की फिल्म, और ‘टाइगर वर्सज़ पठान’ जैसे टाइटल शामिल हैं. मगर ऑफिशियल अनाउंसमेंट सिर्फ मुरुगादास की फिल्म का हुआ है. 'दबंग 4' को लेकर भी अरबाज़ ने साफ किया था कि इस में टाइम लगेगा. इसके अलावा 'द बुल' का मामला अभी अटका हुआ है.









