The Lallantop

ऋतिक की 'वॉर 2' के विलन नहीं, YRF स्पाय यूनिवर्स के पहले पैन-इंडिया स्पाय बनेंगे NTR Jr.

War 2 से YRF Spy Universe में जुड़ रहे NTR Jr. को लेकर भारी तैयारी है. उनके कैरेक्टर पर अलग से फिल्म बनेगी. क्या Hrithik Roshan होंगे War 2 के विलन?

Advertisement
post-main-image
ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' में जूनियर NTR विलेन नहीं हैं!

अभी तक ऐसी खबरें थीं कि War 2 में Jr NTR  और Hrithik Roshan एक दूसरे से भिड़ते दिखेंगे. यानी ऋतिक रौशन हीरो और जूनियर NTR विलेन. लेकिन लेटेस्ट अपडेट ने पूरा नेरेटिव ही बदल दिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'वॉर 2' में जूनियर NTR का रोल एक इंडियन एजेंट का होगा. अब सवाल ये उठता है कि ऋतिक और NTR एक ही टीम होंगे या फिर दोनों में से कोई एक बागी निकलेगा? ये तो आने वाले वक्त ही बताएगा. 

Advertisement

पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से लिखा-

“सलमान खान (टाइगर), ऋतिक रौशन (कबीर) और शाहरुख खान (पठान) की तरह ही अब YRF स्पाय यूनिवर्स में जूनियर NTR भी एक इंडियन स्पाय होंगे. NTR का कैरेक्टर अभी तक की बाकी स्पाय फिल्मों से काफी अलग होगा. आदित्य चोपड़ा और अयान मुखर्जी काफी एक्साइटेड हैं ऋतिक रौशन और NTR के बॉन्ड को दिखाने के लिए. मेकर्स का प्लान है कि 'वॉर 2' से दर्शकों को तगड़ा सरप्राइज दिया जाए. हर कैरेक्टर के कई शेड्स फिल्म में देखने को मिलेंगे.”

Advertisement

सोर्स ने आगे बताया कि आदित्य ने NTR के कैरेक्टर के लिए आगे की स्पाय फिल्मों का भी प्लान किया है. सोर्स ने बताया-

“इसे हकीकत में इंडियन सिनेमा की एक पैन-इंडिया फिल्म फ्रैंचाइज़ बनाने का प्लान है. NTR का किरदार सिर्फ 'वॉर 2' तक ही सीमित नहीं होगा. बल्कि उस कैरेक्टर पर स्पिन-ऑफ फिल्म भी बनेगी. इसके अलावा उनका कैरेक्टर स्पाय यूनिवर्स की अन्य फिल्मों में कैमियो भी करेगा. ये एक लंबी डील है. कोशिश है कि NTR को हिंदी फिल्मों में बेस्ट तरीके से पेश किया जाए.”

इससे ऐसा लग रहा है कि ऋतिक ‘वॉर 2’ में नेगेटिव शेड वाला रोल कर सकते हैं. ‘टाइगर 3’ के पोस्ट-क्रेडिट सीन में ऋतिक को जिस अंदाज़ में दिखाया गया था, उसे देखकर भी ऐसा लगा था. ऐसे में NTR फिल्म के हीरो हो सकते हैं और ऋतिक का किरदार विलन जैसा हो सकता है. ‘वॉर 2’ YRF स्पाय यूनिवर्स की छठी फिल्म होगी. इसके डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं. ये फिल्म 2025 में 15 अगस्त वाले वीकेंड पर रिलीज होगी. 

Advertisement

इसके बाद आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की स्पाय फिल्म आएगी. जिसके डायरेक्टर शिव रवैल होंगे. आलिया की स्पाय फिल्म के बाद शाहरुख खान की ‘पठान 2’ रिलीज होगी. जिससे ‘टाइगर वर्सज पठान' का बेस तैयार होगा. यानी ‘पठान 2’ में ही सलमान और शाहरुख के आमने-सामने होने की वजह मिल जाएगी. 

वीडियो: 'War 2' में ऋतिक रोशन का चौचक इंट्रो सीन, फिल्म मेकर्स ने की है खास तैयारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement