Shahrukh Khan की फिल्म Jawan का म्यूज़िक लॉन्च धमाकेदार रहा. फैंस की भारी भीड़ के बीच शाहरुख खान इवेंट में पहुंचे. शाहरुख के अलावा विजय सेतुपति, एटली, अनिरुद्ध रविचंद्रन और योगी बाबू भी इवेंट का हिस्सा बने. योगी बाबू ने जैसे ही शाहरुख को गले लगाया भीड़ में मौजूद फैंस ने खूब चियर किया. म्यूज़िक लॉन्च के दौरान योगी बाबू ने ‘जवान’ में काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया.
Jawan Music Launch: शाहरुख ने चेन्नई एक्सप्रेस वाले एक्टर को पहचाना, फिर...
शाहरुख ने भरोसा जताया कि 7 सितंबर को रिलीज़ होने वाली जवान थियेटर्स में बढ़िया करेगी.


योगी बाबू ने कहा,
“जब हम पहली बार मिले थे, तो शाहरुख ने मुझे चेन्नई एक्सप्रेस में काम के चलते पहचाना. मैं तो इसी बात से बहुत खुश था. एटली के कारण ही मैं जवान का हिस्सा हूं. थेरी में साथ काम करने के बाद उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं जवान का हिस्सा बनूंगा. मैंने फिल्म की स्टोरी सुनने की ज़हमत भी नहीं उठाई और मैं इसका हिस्सा बन गया.”
शाहरुख खान ने योगी बाबू के बारे में बताया कि चेन्नई एक्सप्रेस रिलीज़ होने के बाद थियेटर्स में सभी चीख रहे थे. उन्हें लगा कि सब उनके लिए चीख रहे हैं, लेकिन वो योगी बाबू के लिए था.
जवान को लेकर शाहरुख कॉन्फिडेंटम्यूज़िक लॉन्च इवेंट में शाहरुख ने कहा कि 7 सितंबर को रिलीज़ होने वाली जवान थियेटर्स में बढ़िया करेगी. उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म बनाने के दौरान एटली अपने बेटे मीर के साथ अपना प्रोडक्शन हाउस बना रहे थे. शाहरुख ने कहा,
“मैंने अपने जीवन में इस तरह की फिल्म के लिए किसी समारोह में कभी हिस्सा नहीं लिया. पहले से ही तमिल सिनेमा से बेहतरीन फिल्में आती रही हैं. मैं भाग्यशाली था कि मुझे दो दोस्त मिले. मणिरत्नम और संतोष सिवन.”
म्यूज़िक लॉन्च इवेंट में शाहरुख ने तमिल में भी बात की. उन्होंने एटली को ‘मराना मास’ और सिनेमैटोग्राफर विष्णु को ‘ओली मायामाना विष्णु’ कहकर बुलाया.
अगला प्रमोशन दुबई मेंजवान को रिलीज़ होने में अब एक हफ्ते का वक्त बाकी है. रेड चिलीज़ और शाहरुख खान आखिरी के दिनों में फिल्म को जमकर प्रमोट करने की तैयारी में हैं. इसके लिए कई इवेंट्स प्लान किए गए हैं. 1 सितंबर को दुबई के अल हब्तूर सिटी होटल में एक इवेंट प्लान किया गया है. यहां फिल्म का गाना या ट्रेलर रिलीज़ किया जा सकता है. खबर ये भी है कि बुर्ज खलीफा पर भी ‘जवान’ का ट्रेलर दिखाया जा सकता है.
(ये भी पढ़ें: 'जवान' के म्यूज़िक लॉन्च इवेंट में ऑडियंस की बाढ़, फिल्म का फुल फ्लेज्ड प्रमोशन चालू)
वीडियो: जवान म्यूजिक लांच पर सुनील ग्रोवर ने शाहरुख खान के सामने कौन सा डायलॉग बोला?






















