The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • jawan music launch shahrukh khan praises sethupathi and music composer

'जवान' म्यूजिक लॉन्च में शाहरुख - 'आप लड़कियों को मुझसे दूर नहीं कर सकते'

चेन्नई के बाद अब 'जवान' जाएगा दुबई.

Advertisement
pic
30 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 30 अगस्त 2023, 11:24 PM IST)
shahrukh khan praises sethupathi and music composer during jawan music launch
लॉन्च इवेंट में शाहरुख खान, विजय सेतुपति, एटली और अनिरुद्ध रविचंद्रन पहुंचे. (फोटो- ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

Shahrukh Khan की फिल्म Jawan. 30 अगस्त को इसका म्यूज़िक लॉन्च हुआ. चेन्नई के श्री साईंराम इंजीनियरिंग कॉलेज में. लॉन्च में शाहरुख के हजारों फैंस की भीड़ मौजूद थी, जिससे शाहरुख मुखातिब भी हुए.

म्यूज़िक लॉन्च इवेंट में शाहरुख ने कहा कि 7 सितंबर को रिलीज़ होने वाली जवान थियेटर्स में बढ़िया प्रदर्शन करेगी. उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म बनाने के दौरान निर्देशक एटली अपने बेटे मीर के साथ अपना प्रोडक्शन हाउस बना रहे थे. शाहरुख ने कहा,

“मैंने अपने जीवन में इस तरह की फिल्म के लिए किसी समारोह में कभी हिस्सा नहीं लिया. पहले से ही तमिल सिनेमा से बेहतरीन फिल्में आती रही हैं. मैं भाग्यशाली था कि मुझे दो दोस्त मिले. मणिरत्नम और संतोष सिवन.”

शाहरुख ने कहा कि उन्होंने ‘छैया-छैया’ और ‘दिल से’ भी वहीं शूट किया. फिर उन्हें कमल हासन के बारे में पता चला और उन्होंने ‘हे राम’ पर काम किया. उन्होंने बताया कि ये पहली और आखिरी बार था जब उन्होंने तमिल में बात की थी. उसके बाद उन्होंने ‘रा वन’ में रजनीकांत के साथ काम किया.

‘’सेतुपति लड़कियां को दूर नहीं कर सकते''

विजय सेतुपति के बारे में बोलते हुए शाहरुख खान ने कहा कि विजय सेतुपति ने लड़कियों और बदले के बारे में बात की. आप बदला ले सकते हैं पर आप लड़कियों को मुझसे दूर नहीं ले जा सकते. वो मेरी हैं और अब जाफर की हैं. बता दें कि जाफर इस फिल्म में शाहरुख के साथ काम करते दिखेंगे.

म्यूज़िक कंपोज़र को बेटे जैसा बताया

जवान के म्यूज़िक कंपोज़र अनिरुद्ध रविचंदर के बारे में बोलते हुए शाहरुख खान ने कहा कि अनिरुद्ध उनके बेटे जैसे हैं. उन्होंने कहा,

“अनिरुद्ध कहता है कि वो मेरी कॉल मिस नहीं कर सकता, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वो इतना बड़ा बन जाए और मेरी कॉल मिस करने लगे.”

शाहरुख ने आगे कहा कि वो योगी बाबू को चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग के वक्त से जानते हैं. फिल्म रिलीज़ होने के बाद थियेटर्स में सभी चीख रहे थे. शाहरुख ने कहा कि उन्हें लगा कि सब उनके लिए चीख रहे हैं, लेकिन वो योगी बाबू के लिए था.

म्यूज़िक लॉन्च इवेंट में शाहरुख ने तमिल में भी बात की. उन्होंने एटली को ‘मराना मास’ और सिनेमैटोग्राफर विष्णु को ‘ओली मायामाना विष्णु’ कहकर बुलाया.

दुबई में प्रमोशन

जवान को रिलीज़ होने में अब एक हफ्ते का वक्त बाकी है. रेड चिलीज़ और शाहरुख खान आखिरी के दिनों में फिल्म को जमकर प्रमोट करने की तैयारी में हैं. इसके लिए कई इवेंट्स प्लान किए गए हैं. 1 सितंबर को दुबई के अल हब्तूर सिटी होटल में एक इवेंट प्लान किया गया है. यहां फिल्म का गाना या ट्रेलर रिलीज़ किया जा सकता है. खबर ये भी है कि बुर्ज खलीफा पर भी ‘जवान’ का ट्रेलर दिखाया जा सकता है.

(ये भी पढ़ें: 'जवान' के म्यूज़िक लॉन्च इवेंट में ऑडियंस की बाढ़, फिल्म का फुल फ्लेज्ड प्रमोशन चालू)

वीडियो: जवान म्यूजिक लांच पर सुनील ग्रोवर ने शाहरुख खान के सामने कौन सा डायलॉग बोला?

Advertisement

Advertisement

()