'जवान' के म्यूज़िक लॉन्च इवेंट में ऑडियंस की बाढ़, फिल्म का फुल फ्लेज्ड प्रमोशन चालू
मुंबई में 'जवान' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है.
.webp?width=210)
Shahrukh Khan की फिल्म Jawan का म्यूज़िक लॉन्च 30 अगस्त को चेन्नई के श्री साईंराम इंजीनियरिंग कॉलेज में किया गया. जहां ऑडियंस की भारी भीड़ दिखाई दी. इस ह्यूज इवेंट में शामिल हज़ारों की भीड़ ने ये बता दिय कि भले ही ‘जवान’ का प्रमोशन देर से शुरू हुआ हो मगर फिल्म को लेकर जनता का क्रेज़ कम नहीं हुआ है. ‘जवान’ से जुड़ी हर बारीक डीटेल्स को छुपाने की मार्केटिंग स्ट्रैटजी काम आ गई. म्यूज़िक लॉन्च इवेंट में फैन्स का उत्साह देखकर ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि ‘जवान’ के लिए पूरा माहौल सेट हो चुका है. इस प्री- रिलीज़ इवेंट के साथ ही फिल्म का फुल फ्लेज्ड प्रमोशन शुरू हो चुका है.
लॉन्च इवेंट में शाहरुख खान, विजय सेतुपति, एटली और अनिरुद्ध रविचंद्रन पहुंचे दिखाई दिए. इस खबर के लिखे जाने तक इवेंट में नयनतारा नहीं पहुंची थीं. अनिरुद्ध रविचंद्रन, विजय सेतुपति के बाद शाहरुख खान की एंट्री पर फैन्स हूटिंग करने लगे. लोगों ने ताली पीटकर और अपने मोबाइल फोन्स की लाइटें जलाकर शाहरुख का वेलकम किया. सोशल मीडिया पर प्री-रिलीज़ इवेंट के ये वीडियोज़ आग की तरह फैल रहे हैं. ऐसे ही एक वीडियो में स्टेज पर खड़ी एंकर शाहरुख को शुक्रिया कहती दिख रही है. शख्स की बात को ट्रांसलेट करते हुए एंकर ने शाहरुख से कहा कि उनकी वजह से चेन्नई के तीन हज़ार परिवार समृद्ध हुए हैं. क्योंकि ‘जवान’ की शूटिंग वहां की गई है.
नीचे ऐसे ही कुछ वीडियोज़ आपको मिल जाएंगे.
#इस वीडियो में शाहरुख खान, विजय सेतुपति के साथ बैठे दिख रहे हैं.
#शाहरुख खान के ग्रेंड एंट्री पर चिल्लाती जनता की चीखें सुनिए.
स्टेज पर अनिरुद्ध रविचंद्रन नज़र आ रहे हैं.
इवेंट में विजय सेतुपति भी पहुंचे.
इस इवेंट में सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, प्रियामणी और फिल्म से जुड़े कई सितारे नज़र आए. जिन्होंंने शाहरुख खान, एटली के साथ काम करने का एक्सपीरिएंस साझा किया.
सुनील ग्रोवर ने कहा वो हमेशा से बस शाहरुख को देखना चाहते थे, उनके साथ काम करने का मौका जैसे सपने जैसा था.
चेन्नई में हुए इस लॉन्च इवेंट से पहले मेकर्स ने मुंबई में ‘जवान’ की एडवांस बुकिंग खोल दी है.
कई दिनों से ये खबर आ रही थी कि 'जवान' की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त को ट्रेलर आने के बाद से खोली जाएगी. मगर मेकर्स ने मुंबई में म्यूज़िक लॉन्च इवेंट वाले दिन ही बुकिंग ओपन कर ली है. उम्मीद लगाई जा रही है कि 30 अगस्त की रात से ही देशभर के बाकी हिस्सों में भी 'जवान' की एडवांस बुकिंग चालू हो जाएगी.

'जवान' म्यूज़िक लॉन्च इवेंट से पहले भीड़ का जत्था दिखाई दिया था. लोग सुबह से कतारों में खड़े होकर इवेंट के शुरू होने का इंतज़ार कर रहे थे. ट्विटर पर शाहरुख के कई फैन ग्रुप्स साईंराम कॉलेज तस्वीरें शेयर कर रहे हैं.
एक वीडियो और सामने आया था जिसमें 'जवान' के म्यूज़िक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंद्रन भी बेकस्टेज जाते दिखाई दिए थे.
'जवान' और 'जवान' के म्यूज़िक लॉन्च इवेंट से जुड़ी और भी बहुत सी अपडेट्स आपको हमारी वेबसाइट पर मिल जाएगी. तो अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए.
वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की जवान का नॉट रमैया वस्तावैया आया, कौन सा शॉट देख जनता खुशी से चहकी

