The Lallantop

'बेबी जॉन' में सलमान के कैमियो की कहानी क्या होगी, एटली ने बता दिया

एटली ने सलमान के साथ अपनी अगली फिल्म A6 से जुड़ा अपडेट भी दिया.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान और एटली की A6 की स्क्रिप्ट लगभग फाइनल हो चुकी है.

Oscars  में शॉर्टलिस्ट हुई शहाना गोस्वामी की Santosh, Atlee की अगली फिल्म में Shahrukh Khan और Varun Dhawan?, Salman Khan के साथ जल्द फिल्म अनाउंस करेंगे एटली. Cinema से जुड़ी सभी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
1. मार्वल स्टूडियोज़ ने कंफर्म की 'ब्लैक पैंथर 3'

कुछ दिनों पहले डेंज़ल वॉशिंगटन ने गलती से 'ब्लैक पैंथर 3' में खुद के काम करने पर बात की थी. अब मार्वल स्टूडियोज़ ने इस फ्रैंचाइज़ का तीसरा पार्ट ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है. अभी इस पर काम चल रहा है. स्टूडियो ने इसकी रिलीज़ डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है.

2. ऑस्कर्स में शॉर्टलिस्ट हुई शहाना गोस्वामी की 'संतोष'

किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज़' ऑस्कर्स की रेस से बाहर हो गई है. मगर यूके की ओर से ऑफिशियल एंट्री के तौर पर गई फिल्म 'संतोष' ने 15 शॉर्टलिस्टेड फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली है. फिल्म को इंडो-ब्रिटिश प्रोड्यूसर संध्या सूरी ने बनाया है. फिल्म में शहाना गोस्वामी लीड रोल में हैं. कहानी है एक महिला की जिसे पति की मौत के बाद उसकी जगह पुलिस कॉन्स्टेबल की नौकरी मिल जाती है और उसे एक मर्डर केस में काम करना पड़ता है.

Advertisement
3. एटली की अगली फिल्म में शाहरुख खान, वरुण धवन!

हाल ही में 'जवान' के डायरेक्टर एटली ने पिंकविला से बातचीत की. इस दौरान उनसे 'बेबी जॉन' और शाहरुख खान की 'जवान' के क्रॉसओवर पर भी बात की. जब उनसे पूछा गया कि क्या किसी यूनिवर्स में इन दोनों किरदारों का क्रॉसओवर हो सकता है, तो वो बोले, ''पहले मुझे शाहरुख खान से बात करनी पड़ेगी इसके लिए. वैसे अब तक मैं जितने भी स्टार्स से मिला हूं, शाहरुख उनमें से सबसे ज़्यादा स्वीट एक्टर हैं. जब मैं उनसे कुछ भी बोलता था, तो वो हो जाया करता था. वैसे ये क्रॉसओवर वाला अच्छा आइडिया है. मैं उन्हें इसके लिए पिच करूंगा.''

4. शाहरुख की 'जवान' का सीक्वल बनाएंगे एटली?

पिंकविला मास्टरक्लास में एटली ने शाहरुख खान की 'जवान' के सीक्वल पर भी बात की. उन्होंने कहा, "'मेरी सारी फिल्मों के दूसरे पार्ट बनाए जा सकते हैं. मगर मैंने किसी का पार्ट 2 नहीं बनाया. इसमें समय भी बहुत लगता है. जब भगवान मुझसे कहेगा, मेरा दिल मुझसे कहेगा कि दूसरा पार्ट बनाओ तब मैं बनाऊंगा.''

5. सलमान के साथ फिल्म जल्द अनाउंस करेंगे एटली

जब एटली से उनकी फिल्म A6 के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो स्क्रिप्ट के फाइनल स्टेज पर आ चुके हैं. जब उनसे फिल्म की कास्टिंग के बारे में पूछा गया तो एटली बोले, ''अभी आपको इसकी कास्टिंग के लिए इंतज़ार करना पड़ेगा. ज़ाहिर है, मैं सबको सरप्राइज़ करने वाला हूं. हां, आप सभी जो सोच रहे हैं वो सच है. मगर फिर भी आप सभी कास्टिंग को सुनकर सरप्राइज़ हो जाएंगे. मैं कुछ ज़्यादा बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बता रहा हूं. लेकिन सच में ये फिल्म देखकर पूरा देश इस पर गर्व करेगा. हम इसे उस लेवल तक ले जाने की तैयारी कर रहे हैं. बस कुछ ही हफ्तों में आपको एक बहुत अच्छी, बहुत ही अच्छी अनाउंसमेंट सुनने को मिलेगी.''

Advertisement
6. एटली ने 'बेबी जॉन' में सलमान के कैमियो पर क्या कहा

पिंकविला मास्टरक्लास में एटली ने सलमान के 'बेबी जॉन' वाले कैमियो पर बात करते हुए कहा, "मैं सेट पर टाइम से पहुंचा लेकिन सलमान खान 20 मिनट पहले आ गए थे. वो शेर की तरह बैठे हुए थे. हम उनको सीन समझाने गए तो उन्होंने कहा, सब यहीं हैं, कर लेंगे." आगे उन्होंने कहा, "सलमान सर का कैमियो पक्का मास है. ये 5-6 मिनट का सीक्वेंस है. इसमें आपको एक्शन, कॉमेडी सब मिलेगा. फुल सीटीमार " 

वीडियो: कपिल शर्मा ने एटली से ऐसा क्या पूछ लिया, जो इंटरनेट पर लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया!

Advertisement