The Lallantop

सलमान खान ईद पर देंगे बड़ा सरप्राइज़, मगर एक पेच है...

बताया जा रहा है कि सलमान अपने फैन्स को सरप्राइज़ तो देंगे, मगर ये SVC63 का प्रोमो है या कुछ और, ये अब तक राज़ ही है.

Advertisement
post-main-image
इंटरनेट पर चर्चा है कि 28 मई को सलमान की 'मातृभूमि' का कोई वीडियो एसेट आ सकता है.

क्या Eid पर 28 May को Salman Khan की Maatrubhumi का कोई वीडियो एसेट आने वाला है? Dhurandhar के प्रोडक्शन डिज़ाइनर Saini S. Johray पर लगे Sexual Harrasment मामले में क्या अपडेट है? क्या Ranbir Kapoor और Yash की Ramayana की झलक FIFA World Cup में भी दिखाई जाएगी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# सलमान कल ईद पर देंगे बड़ा सरप्राइज़, मगर एक पेच है

सोशल मीडिया पर ये चर्चा ज़ोरों पर है कि 28 मई को ईद पर यानी कल सलमान खान अपने फैन्स को बड़ा सरप्राइज़ देने वाले हैं. अब तक कहा जा रहा था कि ईद पर SVC63 का टाइटल प्रोमो आएगा. मगर अब चर्चाएं हैं कि सलमान की फिल्म का वीडियो एसेट तो आएगा. मगर वो SVC63 से नहीं, बल्कि 'मातृभूमि' से जुड़ा होगा. चर्चा है कि 28 मई को 'मातृभूमि' का एक गाना रिलीज़ किया जा सकता है. और ये कयास तब लगने लगे जब कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने 'मातृभूमि' के ग्रैंड सॉन्ग के बारे में अपडेट दिया. फिल्मी ज्ञान के पॉडकास्ट पर उन्होंने कहा कि ये बड़ा और खूबसूरत गाना है. इसमें 200 डांसर्स हैं. ग्रैंड सेट है. और सलमान ने इसमें बहुत अच्छी परफॉर्मेंस दी है. उन्होंने ये भी कहा कि ये गाना जल्द ही रिलीज़ होगा. कुछ लोग इस बात से निराश हैं क्योंकि वो SVC63 के प्रोमो के इंतज़ार कर रहे थे. हालांकि अभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है. अब सलमान से फैन्स को ईदी में क्या मिलता है, ये तो कल ही पता चलेगा.  

Advertisement

# जॉन स्नो पर स्पिन ऑफ सीरीज़ बनेगी!

एक्टर किट हैरिंगटन ने 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में अपने कैरेक्टर जॉन स्नो के स्पिन ऑफ के बारे में हिंट दिया है. मोटर सिटी कॉमिक कॉन में उन्होंने कहा- "हमने साल 2024 में ये स्पिन ऑफ शो बनाने की कोशिश की थी. मगर टीम को उस वक्त जॉन स्नो की वापसी की ठोस वजह नहीं सूझी थी. वो किरदार अभी ख़त्म नहीं हुआ है. इसलिए स्पिन ऑफ की पूरी गुंजाइश है."  

# मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' का ट्रेलर रिलीज़

Advertisement

मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'गवर्नर: द सायलेंट सेवियर' का ट्रेलर आया है. ये फिल्म साल 1990 में देश में आई गंभीर मंदी पर आधारित है. और मनोज इसमें तत्कालीन RBI गवर्नर के किरदार में हैं. ट्रेलर में दिखाया गया कि उस मंदी ने जन साधारण को कितनी बुरी तरह प्रभावित किया था. और फिर देश को बचाने के लिए RBI गवर्नर ने क्या कदम उठाए थे. उन पर देश को बेचने जैसे आरोप तक लगे. ट्रेलर में मधु और अदा शर्मा की झलक भी दिखी. चिन्मय डी. मंडलेकर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इसी दिन कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' भी आएगी.

# 'धुरंधर' प्रोडक्शन डिज़ाइनर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप

'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिज़ाइनर सैनी एस जोहराय पर सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगे हैं. इंडिया टुडे के मुताबिक, शिकायतकर्ता दिल्ली की रहने वाली है. उनके एक कॉलेज फैकल्टी ने उनका रेज्युमे 'धुरंधर' की टीम को फॉरवर्ड किया था. 2 सितंबर 2025 को उन्हें बतौर असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर हायर कर लिया गया. वहीं उनकी मुलाकात जोहराय से हुई. लड़की के मुताबिक 10 सितंबर को प्रोफेशनल डिस्कशन के लिए जोहराय ने उन्हें चंडीगढ़ के ताज होटल में बुलाया. उन पर शराब पीने का दबाव बनाया. फिर वाइन और रम के मिक्स्चर में कुछ मिलाकर पिला दिया. इसे पीते ही लड़की की तबीयत खराब हो गई. लड़की का आरोप है कि जोहराय ने उन्हें ग़लत ढंग से छुआ, और पूरी रात उन्हें होटल से जाने नहीं दिया. चंडीगढ़ के सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ़ FIR दर्ज कर ली गई थी. मगर वहां से जोहराय को बेल मिल गई है. फिलहाल इस मामले में जोहराय की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

# फीफा 2026 में भी दिखेगी रामायण की झलक!

'रामायण' की झलक फीफा 2026 में दिखाए जाने की ख़बरें हैं. ये फुटबॉल टूर्नामेंट 11 जून से 19 जुलाई के बीच कैनडा, अमेरिका और मेक्सिको में होगा. चर्चा है कि इस दौरान मिडल ईस्ट के बड़े ब्रॉडकास्टिंग चैनल्स पर फिल्म के 15-30 सेकेंड के फुटेज दिखाए जाएंगे. ये स्निपेट ज्यादातर ईरान, मोरक्को और सऊदी अरब जैसे देशों के मैच के दौरान आएंगे. मेकर्स का मानना है कि इससे वो मिडल ईस्ट से भी खूब दर्शक जुटा सकते हैं. हालांकि ये सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाएं हैं. मेकर्स ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है.

# 'मार्को' यूनिवर्स को आगे बढ़ाएगी 'कट्टालन'?

एंटनी वर्गीस स्टारर मलयालम फिल्म 'कट्टालन' स्टैंडअलोन एक्शन थ्रिलर नहीं है. बल्कि ये पॉपुलर एक्शन फिल्म 'मार्को' से जुड़ी है. वैरायटी इंडिया के मुताबिक 'मार्को' में जिन सवालों के जवाब नहीं मिले थे, वो 'कट्टालन' में मिलेंगे. ये फिल्म 'मार्को 2' की ज़मीन बनाएगी. पॉल जॉर्ज के डायरेक्शन में बनी 'कट्टालन' 28 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 

वीडियो: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को डेट नहीं मिली, दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी!

Advertisement