The Lallantop

'पेद्दी' के 'सेक्शुअल' सीन्स पर जाह्नवी का चैट वायरल हुआ, तो डायरेक्टर बोले, "वो सीन्स हटा रहे"

जाह्नवी कपूर ने वायरल चैट में कहा, "मैंने मेकर्स से कहा कि छाती और कमर के शॉट्स न लिए जाएं, मगर वो लोग नहीं माने."

Advertisement
post-main-image
'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर ने राम चरण की प्रेमिका अचियम्मा का रोल किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'पेद्दी' के डायरेक्टर राम चरण ने विवादित दृश्य को लेकर फैसला लिया है कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है, लेकिन जरूरी बदलाव कैमरा एंगल में या सीन हटाकर किए जाएंगे।
  • जाह्नवी कपूर ने मेकर्स को छाती और कमर के शॉट्स न लेने को कहा था, लेकिन निर्माता उनके अनुरोधों को नहीं मानते थे, जिससे सेट पर विवाद उत्पन्न हुआ।
  • डायरेक्टर बुची बाबू साना ने माफी जारी करते हुए कहा कि फिल्म में महिलाओं का सम्मान किया गया है और दर्शकों की प्रतिक्रिया के बाद उन विवादित हिस्सों को रिव्यू कर सुधार करने का निर्णय लिया गया है।

Ram Charan की नई फिल्म Peddi में Jahnvi Kapoor की बेहद चर्चा हुई. इस बात पर कि डायरेक्टर ने उन्हें किस तरह से दिखाया है. सोशल मीडिया पर जनता लिख रही है कि फिल्म में जाह्नवी के पात्र को बेहद सेक्शुअलाइज़ किया गया है. इंस्टाग्राम पर इस बात को लेकर कुछ रील्स बनीं, जिन्हें जाह्नवी ने खुद लाइक किया था. अब कथित तौर पर जाह्नवी और उनके एक फैनपेज की बातचीत का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. इसमें जाह्नवी कह रही हैं कि उन्होंने मेकर्स को छाती और कमर के शॉट्स लेने से मना किया था. मगर वो लोग इस बात से नाराज़ हो गए. फिर राम चरण ने गुस्से में कहा कि आगे से जाह्नवी के ऐसे शॉट्स न लिए जाएं. जाह्नवी ये भी कहती हैं कि उन्होंने मेकर्स को समझाने की बहुत कोशिश की. मगर वो लोग नहीं माने. आप जाह्नवी और उनके फैनपेज की बातचीत का स्क्रीनशॉट यहां देख सकते हैं-

Advertisement

इस स्क्रीनशॉट के बाद सोशल मीडिया पर हो-हल्ला मचने लगा. फिल्मों में महिलाओं के पोट्रेयल पर बातें होने लगीं. खासकर साउथ की फिल्म इंडस्ट्रीज़ में. इस चैट में कियारा आडवाणी का भी ज़िक्र है. जो राम चरण की पिछली फिल्म 'गेम चेंजर' में दिखी थीं. जाह्ववी ने ये भी लिखा कि वहां की लोकल हीरोइनों के साथ डायरेक्टर्स ऐसे सीन्स नहीं करते. क्योंकि उन हीरोइनों की मां भी सेट पर होती हैं. उदाहरण के तौर पर उन्होंने श्रीलीला का नाम लिया.

Advertisement

मामले को तूल पकड़ता देख 'पेद्दी' के डायरेक्टर बुची बाबू साना ने माफीनामा जारी किया. इसमें उन्होंने लिखा-

"एक फिल्म के तौर पर मेरा मानना है कि सिनेमा को लोगों को एंटरटेन करना चाहिए, उन्हें प्रेरित करना चाहिए और दर्शकों के साथ कनेक्ट करना चाहिए. इसे कभी किसी को असहज या अपमानित महसूस नहीं करवाना चाहिए. पेद्दी के कुछ सीन्स को लेकर जो फीडबैक आ रहा है, वो हमने सुना और उसे बेहद गंभीरता से ले रहे हैं.

ऑन-स्क्रीन या ऑफ-स्क्रीन, मैंने दोनों जगह हमेशा महिलाओं का बेहद सम्मान किया है. किसी फीमेल कैरेक्टर को ऑब्जेक्टिफाई या अपमानित करना, कभी हमारा मक़सद नहीं था. अगर फिल्म के किसी हिस्से को किसी खास चश्मे से देखा जा रहा है, तो हम उन भावनाओं का सम्मान करते हैं. जो मसले उठाए जा रहे हैं, उन्हें समझ रहे हैं. और उसके लिए माफी मांगते हैं.  
आपसे मिले फीडबैक को रिव्यू करने के बाद हमने फैसला लिया है कि फिल्म के उन हिस्सों को बदला जाएगा. सिनेमा दर्शकों से जुड़ाव के कारण ही आगे बढ़ता है. और एक स्टोरीटेलर होने के नाते ये हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम लोगों के नज़रिओं और उनकी संवेदनशीलता को लेकर सजग रहें."

Advertisement

जिन सीन्स को लेकर विवाद हुआ है, वो आप इस रिव्यू में जान सकते हैं- 

यानी 'पेद्दी' के जिन सीन्स को लेकर हंगामा हो रहा है, मेकर्स ने उसे फिल्म से हटाने का फैसला लिया है. उसे बदला नहीं जा सकता. क्योंकि फिल्म की शूटिंग काफी समय पहले खत्म हो चुकी है. अब वो सीन दोबारा शूट नहीं हो सकते. हो सकता है कि मेकर्स उन सीन्स का कैमरा एंगल बदल दें या वो सीन ही फिल्म से हटा दें.   

वीडियो: बुमराह के बारे में एक्टर राम चरण ने ऐसा क्या कह दिया जिस पर मच गया बवाल?

Advertisement