The Lallantop

इंदौर में जिन डॉक्टर्स पर पत्थर फेंके गए थे, उन्होंने हमालावरों से गज़ब का बदला लिया!

कोरोना का टेस्ट करने पहुंचे थे डॉक्टर्स लेकन लोगों ने पत्थर मारे थे.

Advertisement
post-main-image
टाटपट्टी बाखल इलाके में क्वारंटीन से लौटने वालों का स्वागत करते डॉक्टर्स. फोटो- आशू पटेल.

मध्य प्रदेश का इंदौर. यहां का टाटपट्टी बाखल इलाका. बीते दिनों इस इलाके में कोरोना के मरीज़ों की पहचान करने गई डॉक्टर्स की टीम पर पथराव हुआ था. टीम में डॉ तृप्ति कटदरे और डॉ ज़ाकिया सईद शामिल थी. अब एक बार फिर इन्हीं दोनों डॉक्टर्स और पथराव वाले इलाके से एक और खबर आई है. नई खबर सुकून देने वाली है. दरअसल, इस इलाके के 48 लोग 21 अप्रैल को जब क्वारंटीन सेंटर से वापस लौटे, तो इन्हीं दोनों डॉक्टर्स ने उन लोगों का स्वागत किया. सभी लोगों को पौधे दिए.

Advertisement

Indore Tatpatti Bakhal 1
ये वही इलाका है जहां 1 अप्रैल को डॉक्टर्स की टीम पर पथराव हुआ था. फोटो- आशू पटेल.

तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. 48 लोग क्वारंटीन सेंटर में 14 दिन गुज़ारने के बाद जब अपने घर लौटे, तो रास्ते में डॉ तृप्ति और डॉ ज़ाकिया अपने साथी डॉक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स के साथ खड़ी थीं. एक-एक करके इन सभी लोगों को पौधे दे रही थीं. क्वारंटीन से लौटने वालों के लिए तालियां भी बजाई गईं.


रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंदौर के क्वारंटीन सेंटर में जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आ रही हैं, और जिनका क्वारंटीन पीरियड पूर हो गया है, उन्हें घर भेजा जाने लगा है.

Advertisement

क्या हुआ था टाटपट्टी बाखल में?

1 अप्रैल को यहां कोरोना के लक्षण वाले लोगों की पहचान करने डॉक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स की टीम पहुंची थी. लोगों ने उनके ऊपर हमला किया था. पत्थर फेंककर उन्हें भगा दिया था. डॉक्टर्स को चोट भी आई थी, लेकिन दूसरे दिन वही डॉक्टर्स दोबारा उसी इलाके में पहुंचे. उन्हीं लोगों की जांच करने, जिन्होंने पत्थर फेंके थे. जांच के बाद बहुत से लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया था.

इंदौर के हाल बेहाल

Advertisement

21 अप्रैल तक की कोरोना हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, ज़िले में 923 कन्फर्म मामले सामने आ चुके हैं. 52 की मौत हो चुकी है. 72 लोग रिकवर हुए हैं. 21 अप्रैल को आठ नए कन्फर्म मामले सामने आए हैं.

ये भी पढ़ें-

'स्वस्थ मुस्लिम्स को सुई लगाकर कोरोना पेशेंट बना देंगे'- ये फ़ेक मैसेज पढ़ डॉक्टरों को पीट दिया

लोगों की पत्थरबाजी झेलने वाली डॉक्टर की बात सुनकर आप बार-बार सैल्यूट करेंगे



वीडियो देखें: मध्य प्रदेश के इंदौर में सर्वे करने निकले स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला किया और उनके फोन भी तोड़ दिए

Advertisement