सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें दिख रहा है कि एक महिला सड़क के किनारे खड़ी हैं, और उनके सामने से पुलिस की कई गाड़ियां निकल रही हैं. सायरन बजाते हुए. उनमें बैठे लोग महिला को देख हाथ हिला रहे हैं, महिला भी हाथ हवा में ऊंचा कर उन्हें जवाब दे रही है.
कोरोना: US में भारतीय मूल की डॉक्टर को थैंक्यू कहने घर के सामने कई गाड़ियां पहुंच गईं
सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने भयंकर वाहवाही लूटी है.

सवाल- कहां का है ये वीडियो?
जवाब- अमेरिका के साउथ विंडसर का.
एक्टर आदिल हुसैन ने वीडियो ट्वीट करते हुए बताया कि ये महिला भारतीय मूल की हैं. मैसूर से हैं. अमेरिका में डॉक्टर हैं. नाम उमा मधुसूदन है. अमेरिका के साउथ विंडसर के एक अस्पताल में कोरोना के मरीज़ों का इलाज कर रही हैं. उनके इस नेक काम के लिए थैंक्यू बोलने के मकसद से उनके घर के सामने से ये सारी गाड़ियां गुज़री थीं. इनमें पुलिस की और फायर फाइटर्स की गाड़ियां शामिल थीं.
इन गाड़ियों में सवार एक व्यक्ति ने नीचे उतरकर डॉ उमा मधुसूदन के घर के सामने एक तख्ती भी गाड़ी. इसकी तस्वीर भी वायरल हो रही है. तख्ती पर लिखा है-
'डॉ उमा मधुसूदन की पहचान साउथ विंडसर के अन्संग हीरो के तौर पर की गई है'
उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी ट्वीट कर डॉ उमा के लिए खुशी जताई. कहा-
'ये जानकर खुशी हुई कि मैसूर की भारतीय मूल की डॉ उमा मधुसूदन को, जो साउथ विंडसर में कोविड-19 के मरीज़ों का इलाज कर रही हैं, उन्हें उनके घर के सामने लोकल्स के द्वारा 'ड्राइव ऑफ ऑनर' दिया गया.'

उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू का ट्वीट.
RPG ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोएनका ने भी ये वीडियो डाला. लिखा,
'भारतीय डॉक्टर उमा मधुसूदन को USA में उनके घर के सामने एक खास अंदाज में सैल्यूट किया गया. कोविड-19 के मरीज़ों का इलाज करने के लिए.'
ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हर कोई डॉ उमा की तारीफ कर रहा है.
देखिये भारत में कोरोना कहां-कहां और कितना फैल गया है.
वीडियो देखें: आंध्र प्रदेश DGP ने वीडियो कॉल के जरिए दिहाड़ी महिला मज़दूरों को सैल्यूट क्यों किया?













