Hrithik Roshan Chhaava वाले Laxman Utekar की फिल्म में काम करने वाले हैं? Prabhas की Fauzi के सेट पर Rajesh Sharma को ऐसा क्या हो गया, उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ गया? Sidhhartha Malhotra और Tamannah Bhatia की Vvan Postpone क्यों हो गई? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
ऋतिक रोशन के साथ धुआंधार फिल्म बनाएंगे 'छावा' वाले डायरेक्टर!
लक्ष्मण उतेकर की 'छावा' और अपकमिंग फिल्म 'ईठा' का स्केल देखते हुए अंदाज़ा लगाया जा सकता है, कि ऋतिक के साथ वो कुछ ग्रैंड बनाने जा रहे.


# 'छावा' वाले डायरेक्टर की फिल्म करेंगे ऋतिक रोशन!
ऋतिक रोशन फैन्स के लिए अच्छी और बड़ी ख़बर है. वेराइटी इंडिया के मुताबिक 'छावा' फेम डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने ऋतिक को अपनी अगली फिल्म का ऑफर दिया है. ये फिल्म किस सब्जेक्ट पर होगी, ये जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. मगर लक्ष्मण उतेकर की 'छावा' और अपकमिंग फिल्म 'ईठा' का स्केल देखते हुए अंदाज़ा लगाया जा सकता है, कि ऋतिक के साथ वो कुछ ग्रैंड ही बनाएंगे. ऋतिक इन दिनों 'कृष 4' के प्री-प्रोडक्शन में लगे हुए हैं. इस नई फिल्म के ऑफर के बारे में अभी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है.
# पोस्टपोन हो गई 'वन', अब 25 सितंबर को आएगी
तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'वन' 28 अगस्त को आने वाली थी. मगर अब ये फिल्म पोस्टपोन कर दी गई है. 28 अगस्त और इसके आसपास क्लैश ही क्लैश है. 26 अगस्त को यश की 'टॉक्सिक' आ रही है. 28 अगस्त को श्रद्धा कपूर की 'ईठा' रिलीज़ होगी. इनसे पहले 14 अगस्त को 'बंटवारा 1974' और 'आवारापन 2' आएंगी. 28 अगस्त तक इन फिल्मों का हिलना मुश्किल है. ये सब देखते हुए मेकर्स ने 'वन' के लिए नया दिन तय किया है. अब 'वन' 25 सितंबर को रिलीज़ होगी. इसे दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने डायरेक्ट किया है.
# बंद नहीं हुआ LCU, पिक्चर अभी बाक़ी है
चर्चाएं कि लोकेश कनगराज अब अपना लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स यानी LCU बंद कर रहे हैं. मगर खुद लोकेश ने इन सभी बातों को नकार दिया है. गलाटा प्लस पॉडकास्ट पर लोकेश ने कहा,
"कैथी 2, विक्रम 2 और रोलेक्स की स्टैंडअलोन फिल्म मेरे कमिटमेंट्स हैं, जो मैं पूरे करूंगा. LCU बंद नहीं हुआ है. अल्लू अर्जुन सर की फिल्म (AA23) के बाद मैं इन्हीं प्रोजेक्ट्स पर जुटूंगा. LCU के इस लाइनअप में बेन्ज़ भी शामिल है."
# टिमथी शालमे की 'ड्यून पार्ट 3' का ट्रेलर रिलीज़
मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ड्यून पार्ट 3' का ट्रेलर आया है. इसकी शुरुआत टिमथी शालमे के कैरेक्टर पॉल अट्रेडिस से होती है. ट्रेलर में दिखाया है कि सत्ता के लिए पॉल का लालच साम्राज्य में अराजकता लाता है. और उसके निजी जीवन में भी उथल-पुथल मचा देता है. ट्रेलर में युद्ध के ग्रैंड सीन हैं. ज़ेंडेया, रॉबर्ट पैटिन्सन, जेसन मोमोआ और रेबेका फर्ग्यूसन भी इसमें ज़रूरी किरदारों में हैं. डेनी विलनव के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज़ होगी.
# 'फौजी' के सेट पर राजेश शर्मा बीमार, हालत गंभीर!
प्रभास स्टारर 'फौजी' की शूटिंग हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है. इसमें एक्टर राजेश शर्मा भी काम कर रहे हैं. और ख़बर है कि सेट पर उनकी तबीयत बहुत ख़राब हो गई. इस बारे में एक्टर सुदीपा चैटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक नोट जारी किया. इसके मुताबिक पैकअप के बाद राजेश टेक्नीशियंस से बातचीत कर रहे थे. तभी राजेश को लगा कि उन्हें पैर में कुछ काटा. इसे मामूली इन्सेक्ट बाइट समझकर उन्होंने नज़रंदाज़ कर दिया. मगर कुछ घंटों बाद उन्हें तेज़ बुखार आया. पैर पर फफोले उठने लगे और सांस लेने में भी तकलीफ़ होने लगी. अगले दिन उन्हें कोलकाता में हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा. डॉक्टर्स के मुताबिक उनकी हालत अभी गंभीर है. और वो ख़तरे से बाहर नहीं आ पाए हैं. वहीं राजेश शर्मा के PA का कहना है कि उनके पैरों में डाइबिटीज़ की वजह से सूजन है. इन्सेक्ट बाइट जैसा कोई मसला नहीं है.
# कान्होजीराजे आंग्रे पर फिल्म बनाएंगे राजेश मापुस्कर
'बेबी' और 'एयरलिफ्ट' सहित कई फिल्में बनाने वाली कंपनी अबंडेशिया एंटरटेनमेंट ने अपनी नई फिल्म अनाउंस की है. टाइटल है 'आंग्रे'. ये मराठा राजा कान्होजीराजे आंग्रे पर आधारित फिल्म है. कान्होजी 18वीं सदी में मराठा साम्राज्य की नौसेना के पहले सेनानायक थे. उन्होंने चार दशक तक अंग्रेज़ो और पुर्तगालियों से भारतीय के पश्चिमी समुद्रों की रक्षा की. 'वेंटिलेटर' के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके राजेश मापुस्कर ये फिल्म डायरेक्ट करेंगे.
वीडियो: 'महावतार नरसिम्हा' के डायरेक्टर की अगली पसंद बने ऋतिक रोशन, निभाएंगे महादेव का किरदार?










