The Lallantop

कहां से आया समय रैना के 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2' का वायरल गाना 'चाय की टपरी'?

टपरी पर चाय बेचने वाले एक लड़ने ने समय रैना को 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2' का एंथम दे दिया.

Advertisement
post-main-image
'इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2' नेटफ्लिक्स और यूट्यूब, दोनों जगहों पर रिलीज़ हुआ है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • India's Got Latent सीजन 2 के पहले एपिसोड में 'चाय की टपरी' गाना रिलीज़ हुआ, जिसे Young AJ ने लिखा और रैप किया है, और आलिया भट्ट व शरवरी के डांस के कारण प्रसिद्धि मिली।
  • 'चाय की टपरी' गाने का हुक भोजपुरी सिंगर ने गाया और यह जबलपुरिया स्टाइल में है; कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि गाना AI से बनाया गया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
  • 'चाय की टपरी' गाने ने सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रियता हासिल की है और Young AJ ने इसके आउट्रो में इस्तेमाल का आश्वासन दिया है, जबकि अगले एपिसोड की रिलीज़ तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

Samay Raina का India's Got Latent Season 2 इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है. इसके पहले एपिसोड से कई जोक्स और एक्ट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. मगर इस सबसे कहीं ज्यादा चर्चा इस एपिसोड में बजे Chai Ki Tapri गाने की हो रही है. देसी बीट्स और हुक पर बंधा ये गाना Alia Bhatt और Sharvari के डांस के कारण भी खूब शेयर किया जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'चाय की टपरी' गाने को अजय ने लिखा है. उनका स्टेज नेम Young AJ है. गाने का रैप वाला हिस्सा उन्होंने ही परफॉर्म किया है. लेकिन इंटरनेट पर उनके रैप से ज़्यादा गाने का हुक लाइन फैली हुई है. उसके लिरिक्स हैं,

ओए-होए क्या सीन है,
तेरी वॉक में जान है,
मेरी चाय की टपरी पे,
सबकी नज़र जाम है…

undefined

Advertisement

अजय ने इस गाने को जबलपुरिया स्टाइल में बनाया है. साथ ही वो ये कहते हैं कि गाने का हुक किसी भोजपुरी सिंगर ने गाया है. हालांकि इंटरनेट पर एक तबका दावा कर रहा कि उन्होंने इसे AI से बनवाया है. लेकिन इस बात की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है. जिस बात की पुष्टि हुई, वो ये कि ये गाना IGL सीजन 2 का पहला एपिसोड रिलीज़ होते ही इस शो का एंथम बन गया है. खासकर आलिया के उस फैसले की वजह से, जहां उन्होंने पैनल में बैठे सभी लोगों से कहा कि उन्हें इस पर डांस करना चाहिए. जैसे ही ये गाना बजा आलिया ने अपनी सैंडिल उतारी और पूरे गैंग के साथ स्टेज पर डांस करने पहुंच गईं.

undefined

वैसे, IGL सीजन 2 के मंच पर यंग AJ के अलावा बलराम विश्वकर्मा भी इस गाने पर परफॉर्म कर रहे थे. वो साड़ी, लंबे बाल, चश्मा और मेक-अप लगाकर इस गाने पर थिरक रहे थे. बलराम एक कलाकार होने के अलावा चाय की टपरी चलाते हैं. ये पूछे जाने पर कि दोनों कहां मिले, बलराम ने मंच से यंग AJ की पोल खोल दी. उन्होंने बताया कि अजय और उनके दोस्त उनकी टपरी पर सिगरेट वगैरह लेने आते हैं. बस इसी कॉमन इंट्रेस्ट ने उनका कोलैब करवा दिया.

Advertisement
samay raina
‘चाय की टपरी’ गाने पर समय रैना का कमेंट.

जो भी हो, ‘चाय की टपरी’ सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. लोग आलिया, शरवरी, समय और बलराम ने इस गाने पर जिस तरह से वाइब किया, उसने इस गाने को एक्स्ट्रा माइलेज दे दी. एपिसोड रिलीज़ होने के कुछ घंटों में ही इस गाने ने सोशल मीडिया को हाईजैक कर लिया. समय और शरवरी ने तो इस पर अलग से भी रील्स बनाए हैं. दूसरी तरफ़, जब यंग AJ ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसे शेयर किया, तो वहां भी लोग खूब कमेंट करने लगे. इस बीच एक यूजर ने सुझाव दिया कि समय रैना को ये गाना IGL सीजन 2 के आउट्रो में इस्तेमाल करना चाहिए. उन्होंने भी फैंस को निराश नहीं किया और कमेंट करके भरोसा दिया कि वो ऐसा ही करेंगे.

जहां तक बात रही ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2’ की, तो इसे यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर एक साथ रिलीज़ किया जाएगा. पहला एपिसोड आ चुका है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी, बतौर गेस्ट पैनलिस्ट शामिल हुए. रिपोर्ट्स हैं कि इस शो के आने वाले एपिसोड में राखी सावंत की भी वापसी हो सकती है. वो शो के पहले सीजन में भी नज़र आई थीं. हालांकि इसका दूसरा एपिसोड कब आएगा, उसकी डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है.

वीडियो: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ में 'अल्फा' प्रमोट करने गई आलिया भट्ट ट्रोल क्यों हुई?

Advertisement