Ajay Devgn स्टारर Drishyam 3 का ट्रेलर कब लॉन्च हो रहा है? दिवंगत एक्टर Mukul Dev आखिरी बार किस फिल्म में नजर आने वाले हैं? Salman Khan स्टारर Monster के एक्शन सीक्वेंस के कौन से राज खुल गए हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
सलमान खान की 'मॉनस्टर' के जूनियर आर्टिस्ट ने ही एक्शन सीन्स के सारे राज खोल दिए?
'मॉनस्टर' के जूनियर आर्टिस्ट ने बताया सलमान खान कैसे एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे हैं.

# HBO की 'हैरी पॉटर' सीरीज़ का ट्रेलर रिलीज़
HBO की Harry Potter टीवी सीरीज़ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. इस ट्रेलर में हैरी, रॉन और हरमायनी के साथ हॉगवर्ट्स, क्विडिज़ और Philosopher’s Stone की कहानी की झलकियां दिखीं. जेके रोलिंग की किताबों पर बनी इस सीरीज़ में हर किताब को एक सीज़न में अडेप्ट करने का प्लान है. डोमिनिक मैक्लाफ्लिन ने हैरी, ऐलेस्टर स्टाउट ने रॉन और अरेबेला स्टैंटन ने हरमायनी का रोल किया है. सीरीज़ का प्रीमियर 25 दिसंबर, 2026 को HBO और HBO Max पर होगा. भारत में इसे Jio Hotstar पर स्ट्रीम किया जा सकेगा.
# कैसांड्रा विल्सन का 70 साल की उम्र में निधन
मशहूर जैज़ सिंगर और सॉन्गराइटर कैसांड्रा विल्सन का 70 साल की उम्र में निधन हो गया. 2 सितंबर को उन्होंने अपने घर पर आखिरी सांस ली. उनकी मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है. कैसांड्रा को जैज़ की सबसे खास आवाज़ों में गिना जाता था. अपने करियर में उन्होंने दो ग्रैमी अवॉर्ड्स जीते थे. 2022 में उन्हें NEA Jazz Master के खिताब से भी नवाज़ा गया था.
# इस दिन रिलीज़ होगा 'दृश्यम 3' का ट्रेलर
अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' के ट्रेलर को लेकर बड़ी अपडेट आई है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स 8 या 9 सितंबर को गोवा में एक ग्रैंड इवेंट में ट्रेलर लॉन्च कर सकते हैं. ये सस्पेंस-थ्रिलर फ्रेंचाइज़ी की आखिरी फिल्म होगी. इसमें जयदीप अहलावत और प्रकाश राज नए चेहरों के तौर पर नजर आएंगे. दो मिनट 52 सेकेंड के ट्रेलर को CBFC ने 16+ रेटिंग के साथ पास कर दिया है. फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को रिलीज़ होगी.
# सलमान की 'मॉनस्टर' के एक्टर ने खोले फिल्म के राज
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'मॉनस्टर' के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग में बिज़ी हैं. मुंबई में फिल्म के लिए अफगानिस्तान के एक गांव का सेट तैयार किया गया है. अब फिल्म के ही एक जूनियर आर्टिस्ट ने इसकी डिटेल्स भी बताई हैं. रेडिट पर ये दावा किया गया है कि फिल्म सिटी में बहुत बड़ा इंडस्ट्रियल सेट बनाया गया है. जहां धूल-धुएं के बीच माइन्फील्ड वाला एक्शन शूट हो रहा है. काली स्कॉर्पियो और आर्मर्ड एसयूवी की हाई-स्पीड ड्रिफ्टिंग भी हो रही है. फिर एंट्री होती है सलमान खान की. गंजे सिर, हल्की दाढ़ी और मैट-ब्लैक बुलैट पर बैठे सलमान का क्लोज अप शॉट लिया गया. इसे KGF सी लुक-फील वाला सीक्वेंस बताया गया.
# 'उड़ता तीर' में आखिरी बार दिखेंगे मुकुल देव
एक्टर मुकुल देव का 23 मई, 2025 को निधन हो गया था. 'उड़ता तीर' उनकी आखिरी फिल्म होगी. आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टार इस फिल्म को आकाश कौशिक ने डायरेक्ट किया है. ये एक स्पाय कॉमेडी फिल्म है. इसका कुछ हिस्सा 2024 में शूट हुआ था. जिसमें मुकुल देव का पार्ट भी शामिल था. ये फिल्म 9 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# लक्ष्य के साथ फिल्म करेंगी वेदिका पिंटो
'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' फेम लक्ष्य लालवानी एक साइकोलॉजिकल लव स्टोरी में नज़र आने वाले हैं. करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म को प्रोसित रॉय डायरेक्ट करेंगे. ताजा खबर ये है कि इस फिल्म में लक्ष्य के अपोजिट 'मुसाफिर कैफे' में सुधा का रोल करने वाली वेदिका पिंटो को कास्ट कर लिया गया है.
वीडियो: सलमान खान की 'मॉनस्टर' के मेन विलन का खुलासा हो गया?













