The Lallantop

'टॉक्सिक' जैसी वो 10 फिल्में, जो तगड़ी हाइप के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर चौपट हो गईं!

अक्षय कुमार की फिल्म बनाने लिए प्रोड्यूसर ने अपना घर तक गिरवी रख दिया था. मगर उन्हें लगभग 240 करोड़ का नुकसान हो गया.

Advertisement
post-main-image
प्रभास की 'द राजा साब' से मेकर्स को 190 करोड़ का नुकसान हुआ है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'टॉक्सिक' ने अडवांस बुकिंग में 73 करोड़ की टिकटें बेचकर 140 करोड़ की ओपनिंग हासिल की लेकिन बाद में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन कर सिंगल डिजिट पर पहुंच गई।
  • बॉक्स ऑफिस पर बड़ी लागत वाली कई फिल्मों को पहले काफी हाइप मिला, पर खराब कहानी, निर्देशन और अन्य कारणों से ये फिल्में आर्थिक रूप से सफल साबित नहीं हुईं।
  • ऐसे बड़े बजट की फिल्मों की असफलता के बाद मेकर्स को नुकसान झेलना पड़ा और फिल्मों के असंतोषजनक कलेक्शन के कारण फिल्म उद्योग में आर्थिक दबाव आया।

Yash की Toxic ने अडवांस बुकिंग में 73 करोड़ की टिकटें बेच दी थीं. इसलिए लोगों को लगा कि ये बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना देगी. फिल्म की हाइप को देखते हुए इस पर कोई आश्चर्य नहीं होता. लगे हाथ 'टॉक्सिक' को 140 करोड़ रुपए की ओपनिंग भी मिल गई. मगर उसके बाद ये फिल्म बुरी तरह क्रैश हो गई. हाल ये है कि फर्स्ट मंडे तक ये सिंगल डिजिट पर आ गई. मगर ये कोई पहला मौका नहीं, जब इतने बड़े बजट की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ऐसी दुर्गति हुई हो. इसलिए आज हम आपको ऐसी 10 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनके नाम तो बड़े थे मगर दर्शन छोटे रह गए.

Advertisement

# 1. आदिपुरुष
प्रभास की ‘आदिपुरुष’ को 600 करोड़ से अधिक के बजट पर बनाया गया था. मार्केट में फिल्म की जबरदस्त हाइप थी. लेकिन जब मेकर्स ने इसका टीज़र-ट्रेलर रिलीज़ किया, तो उसकी भयंकर ट्रोलिंग होने लगी. बावजूद इसके, फिल्म ने 128 करोड़ की ओपनिंग ले ली. फिर भी ये फिल्म आखिर कब तक बच पाती. इसे VFX,  डायलॉग्स और कॉस्टयूम्स जैसे मामलों पर लोगों ने खूब लताड़ा. इससे 'आदिपुरुष' अपने पूरे रनटाइम में केवल 393 करोड़ ही कमा पाई और बहुत बड़ी डिजास्टर बन गई.

# 2. ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ जैसे स्टार्स से सजी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' पर YRF ने लगभग 250 से 300 करोड़ रुपए खर्चे थे. इसे बॉलीवुड की नेक्स्ट बिग थिंग बताया जा रहा था. मगर जब फिल्म रिलीज़ हुई तो इसकी कमजोर कहानी और डायरेक्शन देख लोग माथा पीटने लगे. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 327 करोड़ रहा, जो फिल्म के बजट से मुट्ठीभर ज्यादा है.

Advertisement
thugs of hindostan
‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ 

# 3. वॉर 2
YRF स्पाय यूनिवर्स के बैन तले बनी 'वॉर 2' की रिलीज़ से पहले काफी हाइप थी. मेकर्स इसमें ऋतिक रोशन और जूनियर NTR जैसे स्टार्स को साथ लेकर आए थे. इससे फिल्म को भारत में पहले दिन 61.71 करोड़ और दूसरे दिन 69 करोड़ की ओपनिंग मिल गई. मगर फिर जो लोगों ने इसे ट्रोल किया, उसका अलग हिसाब है. 400 करोड़ के बजट में बनी ये मूवी सिनेमाघरों से केवल 364.35 करोड़ ही वसूल पाई थी.

# 4. राधे श्याम
'बाहुबली' फ्रैंचाइज़ की सक्सेस के बाद प्रभास पैन इंडिया स्टार बन चुके थे. मगर फिर उन्होंने कुछ ऐसी फिल्में साइन की, जिसे वो अब खुद भी भूलना चाहेंगे. इनमें सबसे बड़ा नाम 'राधे श्याम' का है. लगभग 300 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 149.50 करोड़ कमाए और बहुत बड़ी डिजास्टर साबित हुई थी.

radhe shyam
'राधे श्याम'

# 5. सिकंदर
सलमान खान कॉन्टेन्ट और बॉक्स ऑफिस के मामले में लगातार स्ट्रगल कर रहे थे. ऐसे में उन्होंने 'गजनी' के डायरेक्टर एआर मुरुगादोस की 'सिकंदर' साइन की. फिल्म की जबरदस्त हाइप थी. लगा कि सलमान का कमबैक हो जाएगा. मगर जब लोगों ने मूवी देखी तो सकपकाकर रह गए. लगभग 200 करोड़ में बनी ये फिल्म तब सिनेमाघरों से महज 184.89 करोड़ ही कमा पाई थी. कई लोग इसे सलमान के करियर की सबसे बुरी फिल्मों में गिनते हैं.

Advertisement

# 6. ठग लाइफ़
खबर आई कि कमल हासन और मणि रत्नम जैसे सिनेमा लीजेंड्स साथ में एक फिल्म बना रहे हैं. फिल्म का नाम- 'ठग लाइफ'. लोगों को लगा कि कुछ तो क्रेज़ी होने वाला है. मगर क्रेज़ी तो वो दर्शक हो गए, जिन्होंने ये फिल्म देखी. बेतरतीब कहानी और सुस्त डायरेक्शन की वजह से लोगों ने ‘ठग लाइफ़’ को नकार दिया. लगभग 200 करोड़ में बनी इस मूवी ने तब सिनेमाघरों से 97.44 करोड़ कमाए थे. कहने की जरूरत नहीं कि ये बड़ी डिजास्टर साबित हुई.

# 7. ज़ीरो
शाहरुख खान एक के बाद एक एक्सपेरिमेंटल रोल्स करते जा रहे थे. इसी कड़ी में उन्होंने आनंद एल राय की 'ज़ीरो' में काम किया. लगभग 200 करोड़ में बनी इस फिल्म में शाहरुख ने एक बौने का रोल किया था. मगर फिल्म के कमज़ोर सेकेंड हाफ और ऑडियंस से कनेक्ट न कर पाने की वजह से ये फिल्म केवल 178 करोड़ ही कमा पाई. 'ज़ीरो' इतनी बड़ी फ्लॉप थी कि शाहरुख खान ने इसके बाद फिल्मों से चार साल लंबा ब्रेक ले लिया.

# 8. शमशेरा
'शमशेरा' में एक नहीं, बल्कि दो-दो रणबीर कपूर थे. इसे YRF की बैकिंग मिली थी. फिल्म का प्रोडक्शन स्केल, स्टारकास्ट और ऑन पेपर कॉन्सेप्ट तगड़ा लग रहा था. मगर 150 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म जब सिनेमाघरों में आई, तो लोगों का माथा घूम गया. कमज़ोर कहानी, बेतरतीब डायरेक्शन, एवरेज एक्शन और फीके गानों की वजह से ‘शमशेरा’ हर डिपार्टमेंट में मात खा गई. नतीजतन, इसने बॉक्स ऑफिस पर केवल 60.75 करोड़ कमाए और बहुत बड़ी डिजास्टर साबित हुई.

shamshera
‘शमशेरा’.

# 9. द राजा साब
करीब 400 करोड़ में बनी प्रभास की 'द राजा साब' पर मेकर्स को काफी कॉन्फिडेंस था. इतना कि उन्होंने इसका सीक्वल तक अनाउंस कर दिया. फिल्म की खूब हाइप बनाई गई थी. अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्रीज़ से एक्टर्स भी जुटाए गए. मगर इन सबके बीच मेकर्स ढंग की कहानी लिखना भूल गए. इससे फिल्म की ऐसी दुर्गति हुई कि ये सिनेमाघरों से केवल 208 करोड़ ही कमा पाई. दूसरे शब्दों में कहें तो मेकर्स को इससे करीब 190 करोड़ का नुकसान हो गया.

# 10. बड़े मियां - छोटे मियां
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बड़े मियां, छोटे मियां' पर मेकर्स ने 350 करोड़ रुपए खर्च किए थे. लेकिन इसकी प्रेडिक्टेबल स्टोरीलाइन और घिसे-पिटे एक्शन फॉर्मूला को जनता ने पूरी तरह नकार दिया. इस कारण फिल्म सिनेमाघरों से केवल 111.50 करोड़ ही कमा पाई. यानी मेकर्स को इससे करीब 239 करोड़ का लॉस हो गया. प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने इस फिल्म के लिए अपना घर गिरवी रखा था. मगर उन्हें फिल्म से इतना बड़ा नुकसान हुआ कि तब ऐसी खबरें चलने लगीं कि वो दीवालिया हो गए हैं. हालांकि उन्होंने बाद में खुद इस बात का खंडन कर दिया था.

इन 10 नामों के अलावा भी समय-समय पर ऐसी फिल्में आती रही हैं, जो तगड़ी हाइप के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर क्रैश कर गईं. इनमें रणबीर कपूर की 'बॉम्बे वेल्वेट', ऋतिक रोशन की ‘काइट्स’ और ‘मोहनजोदड़ो’, अभिषेक बच्चन-बॉबी देओल की 'प्लेयर्स', अक्षय कुमार की ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा’ और ‘सम्राट पृथ्वीराज’ व आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं. 

वीडियो: नहीं बिक रहे यश की 'TOXIC' के OTT और सैटेलाइट राइट्स

Advertisement