The Lallantop

परेश रावल ने अक्षय कुमार से OMG 2 चुराने की कोशिश की?

OMG 2 के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने परेश रावल पर लगाए गंभीर आरोप.

Advertisement
post-main-image
OMG 2 को अमित राय ने लिखा और डायरेक्ट किया था. परेश का दावा है कि फिल्म का ओरिजिनल आइडिया और कॉन्सेप्ट उनका था. मगर उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रामायण फिल्म के लिए जटायु के किरदार की वॉइस एक्टिंग अनुपम खेर ने की है, न कि अमिताभ बच्चन, जैसा पहले खबरों में बताया गया था, और इसका खुलासा फिल्म के प्रथम संकल्प इवेंट में किया गया।
  • पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि जटायु की आवाज़ अमिताभ बच्चन देंगे, लेकिन कॉमिक बुक के जारी होने के बाद पता चला कि इस रोल के लिए अनुपम खेर को चुना गया है, जिससे पहले की खबरों में संशोधन हुआ।
  • इस घोषणा के बाद रामायण फिल्म के दर्शकों और समीक्षकों के लिए किरदारों को लेकर नई जानकारी उपलब्ध हुई है, और फिल्म के अन्य प्रमोशनल कार्य आगामी महीनों में जारी रहेंगे।

Ramayana में Amitabh Bachchan नहीं, ये एक्टर करेगा जटायु का रोल? Paresh Rawal ने Akshay Kumar से OMG 2 चुराने की कोशिश? और क्या वाकाई Awarapan 2 के लिए रिटायरमेंट से लौटे Arijit Singh? सिनेमा से जुड़ी ऐसी और खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें: 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'पगलैट' वाले डायरेक्टर की फिल्म में जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर जल्द ही 'पगलैट' फेम डायरेक्टर उमेश बिष्ट की फिल्म में काम करने जा रही हैं. वेराइटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स और गुनीत मोंगा मिलकर प्रोड्यूस करेंगी. इस साल अक्टूबर-नवंबर से इस फिल्म का शूट शुरू होगा.

Advertisement

# परेश रावल ने अक्षय से OMG 2 चुराने की कोशिश की?

परेश रावल ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि OMG 2 का आइडिया उनका था. मगर अक्षय ने उन्हें क्रेडिट नहीं दिया. अब इस पर OMG 2 के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने बात की है. प्रोड्यूसर अश्विन वरदे ने पिंकविला से बातचीत में कहा कि OMG के IP राइट्स अक्षय के पास थे. मगर परेश ने कहा कि वो राइट्स उनके पास हैं. उन्होंने ये भी कहा कि परेश OMG 2 को किसी दूसरे नाम से खुद बनाना चाहते थे. जो कि एक चोरी है. वहीं फिल्म के डायरेक्टर अमित राय ने वेराइटी इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि इस फिल्म की स्टोरी से लेकर कॉन्सेप्ट और केरेक्टर डिजाइन सबकुछ उनके नाम पर रजिस्टर्ड है. पता नहीं परेश अचानक ऐसे इल्ज़ाम क्यों लगा रहे हैं. अमित ने ये भी कहा कि जहां तक क्रेडिट की बात है, जो फिल्म में परेश का बाकायदा क्रेडिट दिया गया है.

# 4 साल अटकने के बाद रिलीज़ हो रही 'पूजा मेरी जान'

Advertisement

मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म 'पूजा मेरी जान' फाइनली रिलीज़ होने जा रही है. पिछले 4 साल से बनकर तैयार नवजोत गुलाटी की ये फिल्म Zee5 पर आएगी. Zee5 ने इस साल आने वाली अपनी फिल्मों और शोज़ का स्टेल लॉन्च किया है. हालांकि अब तक इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की गई है. ओरिजिनली ये फिल्म जियो सिनेमा पर रिलीज़ होने वाली थी. मगर किन्हीं वजहों से इसकी रिलीज़ फंसी रही.

# अहान शेट्टी और वीर पहाड़िया के साथ बनेगी एक्शन फिल्म

'अटैक' फेम डायरेक्टर लक्ष्य राज आनंद फिर से एक एक्शन फिल्म बनाने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स हैं कि इस फिल्म में अहान शेट्टी और वीर पहाड़िया को कास्ट किया गया है.फीमेल लीड के लिए आकांक्षा शर्मा से बातचीत चल रही है.  

# 'रामायण' में अमिताभ नहीं, ये एक्टर बनेगा जटायु

'रामायण' के मेकर्स ने 18 जुलाई को प्रथम संकल्प इवेंट रखा था. यहां उन्होंने फिल्म के ट्रेलर के अलावा एक कॉमिक बुक भी रिलीज़ किया. इसमें फिल्म के सभी किरदार और उन्हें निभाने वाले एक्टर्स की जानकारी दी गई. खबरें थीं कि फिल्म में जटायु के पात्र को अमिताभ बच्चन आवाज़ देंगे. मगर इस कॉमिक बुक के मुताबिक अनुपम खेर ने जटायु के लिए वॉइस एक्टिंग की है.

# 'आवारापन 2' के लिए रिटायरमेंट से लौटे अरिजीत

'आवारापन 2' का नया गाना 'ये आवारापन' 21 जुलाई को रिलीज किया जाएगा. इस गाने को अमाल मलिक ने कंपोज़ल किया है. रश्मि विराग ने इसके लिरिक्स लिखे हैं. और इसे गाया है अरिजीत सिंह ने. इस गाने के लिए अरिजीत रिटायरमेंट से वापस आए हैं. 'आवारापन 2' को बनाने वाली विशेष फिल्म्स ने ही अरिजीत को वो मौके दिए, जिसकी बदौलत वो सुपरस्टार बने. 'मर्डर 2' के गाने 'फिर मोहब्बत' से उनके स्टारडम की शुरुआत हुई. आगे उन्होंने इसी प्रोडक्शन कंपनी की फिल्मों के लिए 'तुम ही हो', 'मुस्कुराने की वजह', 'खामोशियां', 'हमारी अधूरी कहानी' जैसे गाने गाए. 

वीडियो: VFX के मामले में 'रामायण' ने 'ड्यून' और 'ऑडिसी' को छोड़ा पीछे

Advertisement