The Lallantop

क्या सरकार ने कंपनियों के लिए वर्क फ्रॉम होम को जुलाई तक बढ़ा दिया है?

रवि शंकर प्रसाद ने घर से काम के कल्चर को बढ़ावा देने की बात कही थी.

Advertisement
post-main-image
बाएं से दाएं: सूचना एवं प्रसारण मंत्री रवि शंकर प्रसाद (फोटो-ANI). सभी राज्यों के मंत्रियों के साथ हुई मीटिंग के दौरान रवि शंकर प्रसाद (फोटो- @DoT_India)

लॉकडाउन की वजह से बहुत से लोग वर्क फ्रॉम होम (WFH) कर रहे हैं. 28 अप्रैल को इसी से जुड़ी एक खबर आई. ये कि सरकार ने IT कंपनियों के कर्मचारियों के लिए WFH की तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी. कर्नाटक के डिप्टी चीफ मिनिस्टर डॉ अश्वथ नारायण ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी. उनके इस ट्वीट के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद का ट्वीट आया. उन्होंने कहा कि WFH को जुलाई तक बढ़ाया नहीं गया है, VPN में राहत दी गई है. उन्होंने लिखा,

Advertisement

'वर्क फ्रॉम होम को जुलाई तक बढ़ाया नहीं गया है. IT इंडस्ट्री के काम को ध्यान में रखते हुए VPN के इस्तेमाल की टर्म्स एंड कंडिशन को 30 अप्रैल तक रिलैक्स किया गया था. राज्यों के IT मिनिस्टर्स से बातचीत के बाद इसे 31 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला किया गया है.'

Advertisement

दरअसल, 28 अप्रैल को रवि शंकर ने सभी राज्यों के IT मिनिस्टर्स के साथ एक मीटिंग की थी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए. उसी में ये सारी बातचीत हुई.

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, रवि शंकर प्रसाद ने वर्क फ्रॉम होम को पॉपुलराइज़ करने की भी बात कही थी. उन्होंने कहा था,

'हमें वर्क फ्रॉम को हमें बढ़ावा देना चाहिए. इसे लेकर कुछ दिक्कतें आ रही थीं, जैसे मनी डिपॉज़िट और क्लियरेंसेस. इसमें हमने 30 अप्रैल तक की छूट दी थी. इस छूट को हमने 31 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला किया है.'

Advertisement

प्रसाद की इस बात से लोगों ने समझ लिया कि सरकार ने 31 जुलाई तक वर्क फ्रॉम होम कर दिया है. इसे लेकर लोग ट्वीट करने लगे.

देखिये भारत में कोरोना कहां-कहां और कितना फैल गया है.


वीडियो देखें: नीतीश कुमार ने PM मोदी के साथ हुई मीटिंग में कोटा में फंसे छात्रों के बारे में क्या कहा?

Advertisement