Mirzapur: The Movie की रिलीज़ में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है. फिर भी सिनेमाघरों में इसकी फुल फ्लेजेड बुकिंग शुरू नहीं हो पाई. वो इसलिए क्योंकि सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में इस मूवी को प्रॉपर स्क्रीन नहीं मिल रही है. वहां 'मिर्ज़ापुर' का सामना सरप्राइज़ हिट Hanuman Ansh से हो रहा है. इस मूवी ने मेकर्स और थिएटर ओनर्स को इतना मुनाफ़ा कमाकर दे दिया है कि वो इसे बड़े पर्दे से उतारने को तैयार ही नहीं.
'हनुमान अंश' का ऐसा दबदबा कि 'मिर्ज़ापुर' फिल्म का रिलीज़ से पहले ही दम फूलने लगा!
KGF और 'सलार' बनाने वाली होम्बाले फिल्म्स, 'हनुमान अंश' को विदेशी मार्केट में डिस्ट्रीब्यूट करेगी.

बॉलीवुड हंगामा से हुई बातचीत में एक ट्रेड सूत्र ने बताया कि सिनेमाघरों में 'हनुमान अंश' की मजबूत पकड़ बनी हुई है. आमतौर पर ऐसी फिल्मों की कमाई बुधवार को काफी गिर जाती है. लेकिन इस केस में उल्टा हुआ है. फिल्म लगातार बड़ा कलेक्शन कर रही. बुधवार को तो इसने सोमवार से भी ज्यादा पैसे पीट दिए हैं. इस मूवी को जनता से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा. इसलिए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये आने वाले वीकेंड पर बड़ी कमाई करेगी. यही कारण है कि फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने सिंगल स्क्रीन थिएटर्स को 'हनुमान अंश' के कुछ शोज़ कन्टिन्यू करने को कहा है.
बस यही बात सिनेमाघर मालिकों के माथे पर बल ला रही है. कल यानी 04 सितंबर को 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' आएगी. इस फिल्म के सिंगल स्क्रीन में अच्छा परफ़ॉर्म करने के आसार हैं. मगर दिक्कत ये है कि इसके डिस्ट्रीब्यूटर्स ने सिंगल स्क्रीन का हर एक शो उन्हें देने की डिमांड रख दी है. उनका कहना है कि 'मिर्ज़ापुर' को अडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इसलिए उन्हें सारे शोज़ मिलने चाहिए. लेकिन फिल्मों के रनटाइम की वजह से सिनेमाघरों का दोनों मूवीज़ को पर्याप्त शो दे पाना मुश्किल हो गया है. 'मिर्ज़ापुर' तीन घंटे से ज्यादा लंबी है. वहीं 'हनुमान अंश' ढाई घंटे की है. यही कारण है कि मुंबई समेत देशभर के कई थिएटर्स में 'मिर्ज़ापुर' की बुकिंग तक शुरू नहीं हो पाई.
वैसे, खबर लिखे जाने तक 'मिर्ज़ापुर' बाकी जगहों पर 1.4 लाख से ज्यादा टिकटें बेच चुकी है. सैकनिल्क के मुताबिक, ब्लॉक सीट्स मिलाकर इसने 6.29 करोड़ रुपए का सेल कर लिया है. दूसरी तरफ़, केवल 2 करोड़ में बनी 'हनुमान अंश' ने देशभर से 72.97 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. ये फिल्म फॉरेन मार्केट में रिलीज़ नहीं हुई थी. लेकिन KGF और ‘सलार’ बनाने वाली होम्बाले फिल्म्स ने अनाउंस किया है कि वो इसे ओवरसीज़ मार्केट ले जाएगी. वहां ये फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है.
वीडियो: 'मिर्जापुर- द मूवी' का ट्रेलर रिलीज, वेब सीरीज से कितनी अलग होगी फिल्म?










