The Lallantop

जिसने लेटेंट बंद करवाया, अगले महीने एपीसोड में उन्हीं रणवीर अलाहाबादिया की वापसी होने वाली है?

राखी सावंत ने बताया है कि शो पर रणवीर सिंह भी आएंगे.

Advertisement
post-main-image
IGL 2 के अगले पैनल में राखी सावंत होंगी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • India's Got Latent सीजन 2 में राखी सावंत के साथ रणवीर सिंह या रणवीर अलहाबादिया के पैनल में शामिल होने की संभावना है, जिससे शो के अगले एपिसोड की चर्चा बढ़ गई है।
  • पहले सीजन में रणवीर अलहाबादिया के विवादित टिप्पणियों के कारण FIR हुई थी, जिससे उनके दूसरे सीजन में भागीदारी पर सवाल उठे हैं और दर्शकों में भ्रम बना हुआ है।
  • राखी सावंत के बयान और इंटरनेट चर्चा के बीच शो की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि कौन से पैनल सदस्य अगले एपिसोड में होंगे।

Samay Raina का India's Got Latent Season 2 इंटरनेट पर खूब वायरल है. हर एपिसोड से पहले लोगों में ये एक्साइटमेंट रहती है कि अगले पैनल को जज कौन करेगा. पिछले दिनों Archana Puran Singh और Orry इस शो का हिस्सा बने थे. चर्चा है कि अगले एपिसोड में समय, रणवीर को लाने वाले हैं. अब यहां Ranveer Allahabadia की बात हो रही या Ranveer Singh की, बताते हैं.

Advertisement

अर्चना पूरन सिंह वाले एपिसोड के अंत में समय ने बताया था कि उनके अगले पैनल में राखी सावंत आएंगी. वीडियो मोंटाज में हमें राखी की एंट्री दिखाई जाती है. वो IGL के पहले सीजन का हिस्सा भी रह चुकी हैं. ऐसे में सेकेंड सीजन में उनके साथ और कौन लोग होंगे, इंटरनेट पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई.

लोगों का दावा है कि राखी के अलावा इस पैनल में रणवीर अलहाबादिया होंगे. IGL का पहला सीजन बंद करवाने में सबसे बड़ा योगदान अलहाबादिया का था. उनके विवादित कमेन्ट के बाद ही समय और अन्य लोगों पर FIR हुई थी. इसलिए उनका वापस आना, IGL सीजन 2 की हाइप काफी बढ़ा सकता है.

Advertisement

लेकिन जनता की एक दूसरी थ्योरी भी है. उनका कहना है कि पैनल में रणवीर अलहाबादिया नहीं बल्कि रणवीर सिंह होंगे. इस बात के पीछे खुद राखी का एक बयान जिम्मेदार है. दरअसल, कुछ समय पहले उन्होंने कुछ पैपराज़ी को बताया था कि IGL सीजन 2 में कुछ बड़े नाम आए हैं. इस दौरान उन्होंने अपने अलावा समय और 'रणवीर जी' का ज़िक्र किया. ये पूछे जाने पर कि यहां किस रणवीर की बात हो रही, राखी ने रणवीर सिंह का नाम लिया. साथ ही ये भी बताया कि भारत पे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर भी इस शो का हिस्सा बनेंगे.

अब राखी ने रणवीर वाली बात कन्फ्यूजन में कही या रणवीर सिंह वाकई IGL सीजन 2 पर आने वाले हैं, इसकी पुष्टि करने के लिए हमें थोड़ा और इंतज़ार करना होगा. 'धुरंधर' की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह मीडिया में न बराबर ही दिखे हैं. ऐसे में उनका 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2' पर आ जाना, काफी सरप्राइज़िंग होगा. लेकिन वो अगर आए भी, तो हो सकता है कि किसी अन्य पैनल का हिस्सा हों. रही अगली एपिसोड की बात, तो दावा ये भी किया जा रहा है कि इसमें राखी के साथ बलराज घई, स्टैंडअप कॉमेडियन कौस्तुभ अग्रवाल और आशीष सोलंकी हो सकते हैं. लेकिन समय ने अब तक ऑफिशियली इस पर कोई अनाउंसमेंट नहीं की है.

Advertisement

वीडियो: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ में 'अल्फा' प्रमोट करने गई आलिया भट्ट ट्रोल क्यों हुई?

Advertisement