The Lallantop

7 विकेट, हैट्रिक और सिर्फ 5 रन! श्रीलंकाई कप्तान अटापट्टू ने रच दिया इतिहास

Asia Cup 2026 : श्रीलंकाई ऑलराउंडर Chamari Athapaththu ने इंडोनेश‍िया के ख‍िलाफ जबरदस्त बॉलिंग की. इस दौरान उन्होंने 3.3 ओवर में महज 5 रन देकर 7 विकेट चटकाए. उन्होंने इस दौरान एक हैट्रिक भी लिया.

Advertisement
post-main-image
श्रीलंकाई ऑलराउंडर चमारी अटापट्टू ने महज 5 रन देकर 7 विकेट निकाले. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • चमारी अटापट्टू ने 2 सितंबर को महिला एशिया कप में इंडोनेशिया के खिलाफ 3.3 ओवर में 5 रन देकर 7 विकेट लेकर पहली बार महिला T20I में हैट्रिक लेने वाली श्रीलंकाई बॉलर बनीं।
  • इस प्रदर्शन के पीछे श्रीलंका की कमजोर शुरुआत और इंडोनेशिया की पिछली कमजोर बल्लेबाजी स्थिति थी, जिसने अटापट्टू को प्रभावी गेंदबाजी का मौका दिया।
  • इस जीत के बाद श्रीलंका ने पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत की है और उनका अगला मुकाबला 6 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ होगा।

श्रीलंका की अनुभवी ऑलराउंडर और कप्तान चमारी अटापट्टू ने इतिहास रच दिया. उन्होंने 2 सितंबर को दुबई में खेले गए म‍हिला एश‍िया कप मुकाबले में 7 विकेट झटके. इस दौरान उन्होंने हैट्रिक भी ली. साथ ही कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए. इंडोनेश‍िया के ख‍िलाफ खेले गए मुकाबले में कप्तान के शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने ये मुकाबला 75 रनों से जीत लिया.

Advertisement

इंडोनेश‍ि‍याई टीम के लिए अटापट्टू का सामना करना लगभग नामुमकिन था. उन्होंने महज 3.3 ओवर में 5 रन देकर 7 विकेट झटके. माने एक तरह से उन्होंने इंडोनेश‍िया की पूरी बैटिंग लाइन अप को ही तहस-नहस कर दिया. उनके स्पैल में कंट्रोल, एग्रेशन और स्किल सब का मेल था. इंडोनेश‍िया के पास इसका कोई जवाब नहीं था. अटापट्टू ने अपने इस जादूई स्पैल से पहले इंडोनेश‍िया का डिफेंस तोड़ा. फिर जैसे ही 5 विकेट पूरे हुए, लगातार 3 गेंदों पर 3 विकेट झटककर अपनी हैट्रिक भी पूरी कर ली. वो महिला T20I में हैट्रिक लेने वाली पहली श्रीलंकाई बॉलर हैं.

महिला क्रिकेट में चमारी की पहचान एक खतरनाक ओपनर और प्रभावशाली लीडर की रही है. लेकिन, बतौर बॉलर उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें एक विशेष पहचान दिला दी है. अटापट्टू का ये प्रदर्शन कई मायनों में खास है. उन्होंने इस प्रदर्शन से सिर्फ महिला क्रिकेट नहीं, बल्कि ओवरऑल क्रिकेट में कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं.  

Advertisement

ये भी पढ़ें : 7 गेंद, 0 रन और 3 विकेट... इस भारतीय बॉलर ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी

अटापट्टू ने कौन-कौन से रिकॉर्ड्स तोड़े ?
  • चमारी अटापट्टू ने अपने T20I करियर में पहली बार 5 (या उससे ज्यादा) विकेट लेने का कारनामा किया.
  • वह महिला T20I में हैट्रिक लेने वाली पहली श्रीलंकाई बॉलर हैं.
  • महिला T20I में किसी भी फुल मेंबर देश की बॉलर का ये अब तक का बेस्ट प्रदर्शन है. 
  • 3.3 ओवर में 5 रन देकर 7 विकेट लेना, महिला T20I इतिहास का 5वां सबसे बेस्ट बॉलिंग फिगर है. (नंबर-1 पर ब्राजील की लौरा कार्डोसो हैं, जिन्होंने 4 रन देकर 9 विकेट लिए थे).
  • यह विमेंस एशिया कप के इतिहास का सबसे बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन है. उन्होंने थाईलैंड की वोंगपाका लिएंगप्रासर्ट (12 रन देकर 5 विकेट, 2018) का रिकॉर्ड तोड़ा.
  • यह श्रीलंका के लिए सभी T20I (पुरुष और महिला दोनों) में अब तक का सबसे बेस्ट बॉलिंग फिगर है. अटापट्टू ने अजंता मेंडिस (8 रन देकर 6 विकेट, 2012) का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.
मैच में क्या हुआ?

वहीं, मैच की बात करें तो, श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 124 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंडोनेश‍ियाई टीम 49 रन ही बना सकी. हालांकि, मैच में शुरुआत से श्रीलंका का दबदबा नहीं था. महज 12.3 ओवर में श्रीलंका ने 62 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन, इसके बाद नीलाक्ष‍िका सिल्वा की 35 बॉल्स पर 50 रनों की पारी ने टीम को 120 के पार जाने में मदद की. इस दौरान उन्होंने काव्या कविंडी के साथ 50 रनों की साझेदारी भी की.  

रही सही कसर बॉलर्स ने पूरी कर दी. उन्होंने इंडोनेश‍िया को मैच में वापसी का कोई मौका ही नहीं दिया. चमारी के 7 विकेट के अलावा, सुगंध‍िका कुमारी ने भी काफी किफायती बॉलिंग की. उन्होंने 3 ओवर में महज 3 रन दिए. इस दौरान उन्हें एक सफलता भी मिली. साथ ही काव्या कविंडी और कविशा दिलहारी ने भी एक-एक विकेट झटके.  

Advertisement

इस जीत के साथ, श्रीलंका ने 4 पॉइंट्स और +4.129 के नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मज़बूत कर ली है. 6 सितंबर को अब उनका सामना बांग्लादेश से होगा. 

वीडियो: Deepti Sharma ने रचा इतिहास, बिना रन दिए Thailand के 3 विकेट झटके | Asia Cup 2026

Advertisement