The Lallantop

चीज गार्लिक नान पर इंस्पेक्टर ने सवाल उठाया, मामला विधानसभा पहुंचा, अब नौकरी खतरे में

Goa Police garlic naan controversy: गोवा के एक रेस्टोरेंट में पुलिस अधिकारी की 170 रुपये की चीज गार्लिक नान को लेकर बहस हो गई. अब ये मामला विधानसभा में उठा और जांच शुरू हो गई.

Advertisement
post-main-image
आरोपी पुलिस अधिकारी अपने दोस्त के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गोवा के पोरवोरिम में सब-इंस्पेक्टर विराज सावंत ने एक रेस्टोरेंट में 170 रुपये की चीज गार्लिक नान की कीमत को लेकर स्टाफ और मालिक के साथ बहस की और धमकी दी गई, जिसके कारण विभागीय कार्रवाई शुरू हुई।
  • यह विवाद एक सब-इंस्पेक्टर द्वारा रेस्टोरेंट की बिलिंग और सर्विस से जुड़ी कीमतों पर सवाल उठाने और कर्मचारियों के साथ कथित गाली-गलौज करने के कारण उत्पन्न हुआ, जिससे मामला जनता और विधानसभा तक पहुँच गया।
  • पुलिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद उन्हें GRP में अटैच कर दिया गया है और गोवा पुलिस ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की घोषणा की, जबकि विपक्षी नेता ने सदन में इस मुद्दे को उठाकर जांच और सस्पेंसन की मांग की है।

गोवा में एक पुलिस अधिकारी और रेस्टोरेंट मालिक के बीच 170 रुपये की चीज गार्लिक नान को लेकर बहस हो गई. आरोप है कि एक सब इंस्पेक्टर ने नान की ज्यादा कीमत पर सवाल उठाए, स्टाफ के साथ गाली-गलौज की और रेस्टोरेंट मालिक को पुलिस कार्रवाई की धमकी भी दी. रेस्टोरेंट मालिक की शिकायत के बाद अब पुलिस अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है. 

Advertisement

रेस्टोरेंट मालिक और स्टाफ के साथ गलत व्यवहार करने और धमकी देने का आरोप पोरवोरिम पुलिस स्टेशन में तैनात PSI विराज सावंत पर लगा है. यह मामला गोवा विधानसभा तक भी पहुंचा. कांग्रेस विधायक और विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ ने सदन में यह मुद्दा उठाया.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सब-इंस्पेक्टर विराज अपने एक दोस्त के साथ नॉर्थ गोवा में पोरवोरिम के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे. वहां उन्होंने चीज गार्लिक नान भी ऑर्डर की. लेकिन उसकी कीमत को लेकर अधिकारी और उनके दोस्त की रेस्टोरेंट स्टाफ से बहस हो गई.    

Advertisement

एक्सप्रेस को नाम ना बताने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा,

"सब-इंस्पेक्टर ने खाने के बिल को लेकर स्टाफ से बहस की. सवाल किया कि चीज गार्लिक नान की कीमत 170 रुपये क्यों है. जब स्टाफ ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने और उनके दोस्त ने गालियां दीं और मालिक को धमकी दी."

घटना की एक क्लिप आई सामने

घटना की एक वीडियो क्लिप भी सामने आई है. कथित क्लिप में नजर आ रहा है कि पुलिस अधिकारी रेस्टोरेंट के स्टाफ को गालियां दे रहे हैं. और मालिक को रात 11 बजे के बाद भी रेस्टोरेंट खुला रखने पर पुलिस कार्रवाई की धमकी देते दिख रहे हैं. कह रहे हैं, ‘रात में देखते हैं. 11 बजे के बाद चालू रहने दो. रात को देखते हैं. रात को मैं आएगा. यूनिफॉर्म में.’

Advertisement

सब इंस्पेक्टर के खिलाफ गलत व्यवहार की शिकायत के बाद गोवा पुलिस ने एक बयान जारी किया. इसमें उन्होंने कहा,

"पोरवोरिम पुलिस स्टेशन में तैनात PSI विराज सावंत को होटल स्टाफ के साथ कथित दुर्व्यवहार के लिए GRP, अल्टिन्हो में अटैच कर दिया गया है. आगे की विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है."

बयान में आगे कहा गया कि गोवा पुलिस फिर से कहती है कि दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार और सर्विस डिसिप्लिन का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कानून, सर्विस नियमों या फोर्स के आचरण के मानकों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. अनुशासनात्मक कार्रवाई तय नियमों और न्याय के सिद्धांतों के अनुसार की जा रही है.

ये भी पढ़ें: राघव चड्ढा का पंजाब ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम कटा, बोले- AAP सरकार बदला ले रही

विधानसभा में विपक्ष के नेता ने उठाया मुद्दा

यह मुद्दा विधानसभा में विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ ने भी उठाया. कांग्रेस विधायक ने मामले में पुलिस अधिकारी को सस्पेंड करने की मांग की.

उन्होंने कहा,

"कल सदन में हमने बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की थी. और आज पोरवोरिम के एक रेस्टोरेंट में पुलिस की मनमानी का आरोप सामने आया है."

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है.

वीडियो: मक्का पैक्ट पर पीएम मोदी के सामने ही सफाई देने लगे शहबाज शरीफ

Advertisement