The Lallantop

हांस ज़िमर से एआर रहमान तक! 'रामायण' ने ऑस्कर का रास्ता साफ कर लिया?

हांस ज़िमर, एआर रहमान, जेम्स न्यूटन हॉवर्ड और ऋषभ रिखीराम शर्मा ने मिलकर 4 ऑस्कर्स, 4 गोल्डन ग्लोब, 8 ग्रैमी और 2 बाफ्टा अवॉर्ड्स जीते हैं.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' के मेकर्स 20 अक्टूबर को लंदन में एक म्यूजिकल ईवनिंग भी प्लान कर रहे हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रामायण फिल्म के म्यूजिक से जुड़े कलाकारों में हांस ज़िमर, एआर रहमान, जेम्स न्यूटन हॉवर्ड और ऋषभ रिखीराम शर्मा शामिल हैं, जिनके नाम पर कुल चार ऑस्कर पुरस्कार हैं।
  • रामायण के म्यूजिक में प्रसिद्ध निर्माताओं के जुड़ने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म ऑस्कर में प्रतिस्पर्धा कर सकती है।
  • रामायण 6 नवंबर, 2026 को रिलीज़ होगी और इसके म्यूजिक के लिए जानी-मानी हस्तियों के जुड़ाव से इसकी ऑस्कर में संभावित भागीदारी पर चर्चा बढ़ी है।

Ramayana के मेकर्स ने ऑस्कर में म्यूजिक का डंका बजाने का क्या जुगाड़ निकाला है? Ajay Devgn की Drishyam: The Conclusion ने अडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की है? sunny deol की Antony की शूटिंग पूरी हो गई है. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

# सनी देओल स्टारर 'एंटनी' की शूटिंग पूरी

Advertisement

सनी देओल की अगली एक्शन-थ्रिलर 'एंटनी' की शूटिंग पूरी हो गई है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कहानी गोवा में सेट है. इसमें सनी देओल एक पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं. फिल्म में उनके साथ ज्योतिका और विजय वर्मा भी दिखेंगे. इसे बालाजी गणेश डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म को फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और एआर मुरुगादास प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसे 'रामायण' के बाद 2027 में रिलीज़ करने की प्लानिंग है.

# राजकुमार राव की 'प्रहार' का ट्रेलर रिलीज़

Advertisement

राजकुमार राव की अगली फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. फिल्म में राजकुमार मशहूर वकील उज्ज्वल निकम का रोल कर रहे हैं. जो 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद अजमल कसाब के खिलाफ सरकारी वकील बने थे. ट्रेलर में दिखाया गया है कि निकम कैसे कानून के दायरे में रहकर इंसाफ की लड़ाई लड़ते हैं. फिल्म में जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर विरोधी वकीलों के रोल में हैं. वामिका गब्बी, निकम की पत्नी का रोल कर रही हैं. अविनाश अरुण धावरे के डायरेक्शन में बनी 'प्रहार' 16 अक्टूबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

# 'दृश्यम 3' ने अडवांस बुकिंग में कमाए 26 करोड़

अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम: द कन्क्लूज़न' आने वाले शुक्रवार यानी 2 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है. फिल्म की अडवांस बुकिंग तेजी से चल रही है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अडवांस बुकिंग से अब तक 26 करोड़ 21 लाख रुपए की कमाई कर ली है. बिना ब्लॉक्ड सीट के आंकड़ा 18 करोड़ 96 लाख रहा.

Advertisement

# 'रामायण' मेकर्स ने ऑस्कर का जुगाड़ क्रैक कर लिया?

क्या 'रामायण' के मेकर्स ने ऑस्कर्स की झड़ी लगाने का जुगाड़ क्रैक कर लिया है? सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में ऐसा ही दावा किया जा रहा है. पोस्ट के मुताबिक, हांस ज़िमर, एआर रहमान, जेम्स न्यूटन हॉवर्ड और ऋषभ रिखीराम शर्मा 'रामायण' के म्यूजिक से जुड़े हैं. इन नामों के खाते में मिलाकर 4 ऑस्कर्स, 4 गोल्डन ग्लोब, 8 ग्रैमी और 2 बाफ्टा अवॉर्ड्स हैं. इतना ही नहीं 500 से ज्यादा नॉमिनेशंस भी इन नामों से हासिल किए हैं. ऐसे में लोग दावा कर रहे हैं कि 'रामायण' कम से कम म्यूजिक में तो ऑस्कर में दम दिखाने वाली है. फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के रोल में नजर आएंगे और इसे 6 नवंबर, 2026 को रिलीज़ किया जाएगा. 

# 'वाराणसी' ने 'पुष्पा-2' का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ दिया?

SS राजामौली और महेश बाबू की 'वाराणसी' रिलीज़ से पहले ही अपने थिएट्रिकल राइट्स को लेकर चर्चा में है. ट्रैक टॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक, 'वाराणसी' के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना वाले तेलुगु राइट्स के लिए करीब 300 करोड़ रुपए ऑफर किए गए हैं. वहीं, विदेशों से इस मूवी को करीब 150 करोड़ रुपए मिलने का अनुमान है. यानी राजामौली इन दोनों जगहों से करीब 450 करोड़ रुपए का बिजनेस कर सकते हैं. इसके अलावा नॉर्थ इंडिया, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल से भी करीब 325 करोड़ रुपए आने की उम्मीद है. समय के साथ ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है. अगर डील इस स्तर पर लॉक होती है, तो वाराणसी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के थिएट्रिकल राइट्स के मामले में 'पुष्पा-2' के 215 करोड़ और 'RRR' के 190 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ देगी. 'वाराणसी' 7 अप्रैल 2027 को रिलीज़ होनी है.

वीडियो: ‘रामायण’ ने ‘धुरंधर’ वाला फॉर्मूला क्यों पकड़ा? 4 नवंबर का खेल समझिए

Advertisement