Salman Khan की Maatrubhumi: May War Rest in Peace की रिलीज़ क्यों अटकी पड़ी है? Dhurandhar 2 पर सेंसर बोर्ड की कैंची क्यों चली है? Jackie Shroff स्टारर kaali kheti कब रिलीज़ होगी. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
'मातृभूमि' पर बड़ा अपडेट! सलमान ने मेकर्स को दी खुली छूट, फिल्म को जहां रिलीज़ करना चाहें करें
CBFC स्क्रीनिंग के बाद ही 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की रिलीज़ डेट तय होगी.

# 'गेम ऑफ थ्रोन्स' सीरीज़ पर बन रही फिल्म
वॉर्नर ब्रदर्स ने 'गेम ऑफ थ्रोन्स' पर फिल्म फ्रैंचाइज अनाउंस कर दी है. इसकी पहली थिएट्रिकल फिल्म का टाइटल 'गेम ऑफ थ्रोन्स: एगॉन्स कॉन्क्वेस्ट' रखा गया है. जिसे 6 जून 2029 को रिलीज़ किया जाएगा. कहानी करीब 300 साल पहले की होगी, जब एगॉन ने वेस्टरोस को जीतकर टारगेरियन डायनेस्टी शुरू की थी. फिल्म को ओवेन हैरिस डायरेक्ट करेंगे और इसकी स्क्रिप्ट ब्यू विलमन ने लिखी है.
# मैथ्यू पेरी की डॉक्यू सीरीज़ का ट्रेलर आया
मैथ्यू पेरी की ज़िंदगी पर बनी डॉक्यू सीरीज़ 'द वन अबाउट मैथ्यू पेरी' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. तीन एपिसोड की इस नेटफ्लिक्स सीरीज़ में मैथ्यू के परिवार और करीबी दोस्तों के इंटरव्यू दिखाए जाएंगे. उनके प्राइवेट आर्काइव की फोटो और वीडियोज़ भी इसमें शामिल हैं. सीरीज़ को मैरी रॉबर्टसन ने डायरेक्ट किया है और इसे 27 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा.
# कब रिलीज़ होगी जैकी श्रॉफ की 'काली खेती'?
जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की रूरल हॉरर फिल्म 'काली खेती' की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है. इसे हारिस इम्तियाज़ खान ने डायरेक्ट किया है. इसकी कहानी गांव में खेती के आसपास सेट है. जहां परिवार, विरासत और दबा हुआ सच रहस्य बनकर सामने आएगा. फिल्म में नेहा सरगम, वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी भी अहम रोल्स में है. ये फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# पेन मरुधर ने खरीदे 'गनमास्टर G9' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स
'आवारापन 2' की सफलता के बाद पेन मरुधर ने इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' पर बड़ा दांव लगाया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, पेन मरुधर ने फिल्म के ऑल-इंडिया थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स हासिल कर लिए हैं. आदित्य दत्त के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जेनेलिया डिसूज़ा और अपारशक्ति खुराना भी नज़र आएंगे. इस फिल्म में इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया 21 साल बाद साथ काम कर रहे हैं. 'गनमास्टर G9' 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# क्यों 'धुरंधर 2' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची?
'धुरंधर 2' ओटीटी के बाद अब टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार है. मगर टीवी पर आने से पहले इस पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर द रिवेंज' में सेंसर बोर्ड ने 45 से 50 कट्स लगाए हैं. जिससे फिल्म की लंबाई करीब 10 मिनट घट गई है. CBFC ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है. 'धुरंधर 2' 18 अक्टूबर, 2026 को शाम 7 बजे स्टार गोल्ड पर आएगी.
# पता चल गया! क्यों अटकी सलमान की 'मातृभूमि'?
सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' लंबे समय से अटकी हुई है. ताज़ा अपडेट के मुताबिक इसकी रिलीज़ में और देरी हो सकती है. DNA की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म अभी तक सेंसर बोर्ड के पास नहीं गई है. इसकी वजह फिल्म का चीन से जुड़ा जियो-पॉलिटिकल बैकग्राउंड बताया जा रहा है. साथ ही फिल्म की अभी डबिंग भी चल रही है. मेकर्स इस मामले को सुलझाने के लिए सरकारी अधिकारियों के संपर्क में हैं. CBFC स्क्रीनिंग के बाद ही रिलीज़ डेट तय होगी. ऐसे में कुछ लोगों ने तो यहां तक दावा करना शुरू कर दिया है कि ये फिल्म सिनेमाघरों की जगह सीधे ओटीटी पर आएगी. एक्स पर एक यूज़र ने दावा किया कि सलमान खान ने फिल्म के मेकर्स को फ्री-हैंड दे दिया है. मेकर्स चाहें तो इसे सीधे ओटीटी पर भी रिलीज़ कर सकते हैं. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
वीडियो: सलमान खान की 'मॉन्स्टर' का नयनतारा की 11 साल पुरानी फिल्म से क्या है कनेक्शन?













