दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान को क्रैश होने से बचाने वाले को-पायलट को ‘भारतीय मूल’ का बताया जा रहा है. वहीं हमलावर पायलट का ताल्लुक ओमान से है. उसका इरादा कथित तौर पर फ्लाइट को क्रैश करने का था. जांच एजेंसियां इसके आतंकी हमला होने के दावे से इनकार नहीं कर रहे हैं.
भारतीय मूल के पायलट ने इजरायल जा रहे प्लेन को क्रैश होने से बचाया: रिपोर्ट्स
Flydubai Flight Hijack: Flydubai की फ्लाइट में भारतीय पायलट पर चाकू से हमला किया गया. जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में दो ऑफ ड्यूटी पायलट भी सफर कर रहे थे. इन्हीं दोनों पायलटों ने तबुक में प्लेन को लैंड कराया.

कहा जा रहा है आरोपी का मकसद 9/11 जैसी आतंकी घटना को अंजाम देना हो सकता है. हालांकि, भारतीय मूल के पायलट ने अपनी समझ और हिम्मत से हमलावर पायलट को किसी तरह काबू किया. आरोपी के हमले में वो बुरी तरह घायल हो गया, लेकिन किसी तरह उसने विमान क्रैश नहीं होने दिया. उस समय विमान में 180 पैसेंजर्स सवार थे. दावा किया जा रहा है कि भारतीय पायलट ने खुद घायल होकर सबकी जान बचा ली.
ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने प्लेन को कंट्रोल कियादोनों पायलटों का इलाज तबुक के एक अस्पताल में किया जा रहा है. घायल हुए पायलट की हालत गंभीर बताई जा रही है. हालांकि, दोनों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं. इंडिया टुडे ने Ynet के हवाले से बताया, फ्लाइट में ट्रैवल कर रहे 2 ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने प्लेन को तबुक में लैंड कराया.
इजरायल के चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक, घायल पायलट भारतीय मूल का है. वहीं Ynet ने पायलट को ‘भारतीय नागरिक’ बताया. मामले की जांच होने के बाद ही चीजें और साफ होंगी. रिपोर्ट के मुताबिक. ओमानी पायलट के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसे इजरायली एयरस्पेस की ओर जाने या उसमें उड़ान भरने की परमिशन कैसे मिली.
विदेशी नागरिकों की गहन जांचदरअसल, इजरायल की जमीन पर उतरने से पहले विदेशी नागरिकों की गहन जांच होती है. खासकर अगर नागरिक अरब या खाड़ी देशों के हों, तो उन्हें और भी सख्त जांच से गुजरना पड़ता है. मामले पर एक इजरायली अधिकारी ने N12 चैनल से बात की. अधिकारी ने बताया कि एक बड़े हमले को टाल दिया गया. उसने कहा,
‘एक पायलट ने दूसरे (पायलट) को चाकू मारा. 9/11 जैसे आतंकी हमला करने की कोशिश की. आरोपी प्लेन को हाईजैक करके लैंड कराने या उसे क्रैश करना चाहता था.’
हालांकि बाद में कहा गया कि ये हाईजैकिंग की घटना नहीं थी.
रिपोर्ट के मुताबिक, कॉकपिट से झगड़े की आवाज सुनने के बाद कुछ पैसेंजर्स उस ओर दौड़े. इनमें दो ऑफ ड्यूटी पायलट भी थे. उनमें से एक ने फ्लाइट का कंट्रोल अपने हाथ में लिया. दूसरा पायलट आरोपी को सीटिंग एरिया में ले गया.
यह भी पढ़ें: इजरायल जा रहे प्लेन के पायलट ने को-पायलट को चाकू मार दिया, मोसाद एक्शन में आई
बताया जा रहा है कि इस खूनी झड़प को देखने के बाद दोनों ऑफ ड्यूटी पायलटों में से एक घबरा गया था. लेकिन कुछ समय बाद वह सामान्य हो गया. फ्लाइट में एक डेंटिस्ट भी सफर कर रहे थे. उन्होंने घायल पायलट को फर्स्ट एड दिया.
वीडियो: पिता NDA समर्थित सांसद, बेटा SP के टिकट पर राज्यसभा उम्मीदवार... कौन हैं धनराज नाथवानी?













