The Lallantop

'वाराणसी' के थिएट्रिकल राइट्स के लिए राजामौली देश की सबसे बड़ी डील करेंगे!

'वाराणसी' अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तो तोड़ देगी. मगर उसे 'रामायण' से बड़ी चुनौती मिल सकती है.

Advertisement
post-main-image
'वाराणसी' को 1300 करोड़ रुपए के बजट पर बनाया जा रहा है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एसएस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म "वाराणसी" के तेलुगु राइट्स के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स ने लगभग 300 करोड़ रुपए का ऑफर दिया है, जिससे यह भारतीय सिनेमा का सबसे महंगा थिएट्रिकल व्यापार बनने की राह पर है।
  • "वाराणसी" के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स का अत्यधिक रुचि दिखाने का कारण पिछले रिकॉर्ड तोड़ने वाले फिल्म "पुष्पा 2" के सिद्धांत से प्रेरित होकर इस फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स की बढ़ती मांग है।
  • यदि वर्तमान प्रीलिमिनरी डील्स पूरी होती हैं तो "वाराणसी" का वैश्विक थिएट्रिकल बिजनेस लगभग 775 करोड़ रुपए पहुंच सकता है, जो भारतीय सिनेमा के लिए एक नया रिकॉर्ड होगा।

SS Rajamouli और Mahesh Babu की Varanasi को खरीदने के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स की लाइन लग गई है. जैसी डिमांड है, उसे देखकर कहा जा सकता है कि ये फिल्म भारतीय सिनेमा इतिहास के सबसे महंगी थिएट्रिकल राइट्स बेचने की ओर बढ़ रही. खास बात ये है कि डिस्ट्रीब्यूटर्स इस मूवी को Allu Arjun की Pushpa 2 से भी 150 करोड़ रुपए ज्यादा देने को तैयार हैं.

Advertisement

ट्रैक टॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक, 'वाराणसी' के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना वाले तेलुगु राइट्स के लिए करीब 300 करोड़ रुपए ऑफर किए गए हैं. वहीं विदेशों से इस मूवी को करीब 150 करोड़ रुपए मिलने का अनुमान है. यानी राजामौली इन दोनों जगहों से करीब 450 करोड़ रुपए का बिजनेस कर सकते हैं. इसके अलावा नॉर्थ इंडिया, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल से भी करीब 325 करोड़ रुपए आने की उम्मीद है. समय के साथ ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है.

इस हिसाब से देखें तो 'वाराणसी' का वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल बिजनेस करीब 775 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है. अगर ऐसा होता है, तो ये मूवी अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के 625 करोड़ वाले आंकड़े से करीब 150 करोड़ रुपए आगे निकल जाएगी. दूसरे शब्दों में कहें तो राजामौली की 'वाराणसी' देश का सबसे महंगा थिएट्रिकल बिजनेस करने वाली मूवी बन जाएगी. ध्यान रहे कि अभी सैटेलाइट और OTT राइट्स का आंकड़ा सामने नहीं आया है. पर इसमें दो राय नहीं कि उन्हें मिला देने पर ये मूवी काफी बड़ा प्रीसेल बिजनेस कर जाएगी.

Advertisement

वैसे, रणबीर कपूर की 'रामायण' ने भी इंटरनेशनल (240 करोड़) और हिंदी बेल्ट (250 करोड़) मिलाकर 490 करोड़ की थिएट्रिकल डील कर ली है. तेलुगु स्टेट्स के लिए दिल राजू ने मेकर्स को 105 करोड़ रुपए ऑफर किए हैं. अगर बात बनी तो इससे फिल्म का अब तक का बिजनेस 595 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है. समय के साथ नमित मल्होत्रा ‘रामायण’ के तमिल, मलयाली और कन्नड़ा राइट्स भी बेचेंगे. उनसे 'रामायण' अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तो तोड़ देगी. मगर वो 'वाराणसी' से आगे बढ़ पाती है या नहीं, ये समय ही बताएगा. रही 'वाराणसी' की बात, तो ये मूवी 07 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

वीडियो: महेश बाबू की 'वारणसी' के लिए राजामौली 1500 एक्टर्स का ऑडिशन लेंगे?

Advertisement
Advertisement