Prime Video की सीरीज Mirzapur पर बन रही फिल्म Mirzapur The Movie का ट्रेलर कब रिलीज हो रहा है? Aamir Khan स्टारर फिल्म Lalkaara से Farhan Akhtar क्यों बाहर हो गए? Shahrukh Khan की King के म्यूजिक राइट्स कितने में बिके? सिनेमा से जुड़ी ऐसी अन्य खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले फरहान अख्तर ने छोड़ दी आमिर खान स्टारर 'ललकारा'?
'लगान' और 'स्वदेस' के बाद आमिर खान और डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की जोड़ी 25 साल बाद साथ काम कर रही है.

# तमन्ना की 'रागिनी MMS 3' में RJ महवश की एंट्री
पिछले दिनों लंदन में 'रागिनी MMS 3' की शूटिंग शुरू हुई. इसमें तमन्ना, जुनैद खान और आयुष शर्मा लीड रोल्स कर रहे हैं. अब इस फिल्म में RJ महवश की भी एंट्री हो गई है. महवश ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से फोटो पोस्ट करके दी. इस फिल्म को शशांक घोष डायरेक्ट कर रहे हैं.
# शाहरुख खान की 'किंग' के म्यूजिक राइट्स कितने में बिके?
शाहरुख खान स्टारर 'किंग' इसी साल क्रिसमस पर रिलीज हो रही है. बताया जा रहा है कि 'किंग' के म्यूजिक राइट्स की भी डील हो गई है. वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जी म्यूजिक ने 50 करोड़ रुपए में फिल्म के म्यूजिक राइट्स खरीदे हैं. हालांकि जी-एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज़ के CEO पुनीत गोयनका ने वैराइटी इंडिया को बताया कि अभी उनकी बातचीत चल रही है. कागजों पर अब तक कुछ फाइनल नहीं किया गया है. अगर ये डील होती है तो 'किंग' तीसरी सबसे महंगी म्यूज़िक राइट्स बेचने वाली फिल्म बन जाएगी. हाल ही में 'रामायण' के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक राइट्स 75 करोड़ में टी-सीरीज ने खरीदे हैं. वहीं 'धुरंधर: द रिवेंज' का म्यूजिक एलबम 54 करोड़ रुपए में बिका था. इसे भी टी-सीरीज़ ने ही खरीदा था.
# कब आएगा 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' का ट्रेलर?
प्राइम वीडियो की सीरीज 'मिर्ज़ापुर' पर बन रही फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को आएगा. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए एक इवेंट ऑर्नगाइज़ किया जाएगा. यहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट भी मौजूद रहेगी. फिल्म में जितेंद्र कुमार और रवि किशन की एंट्री नई होने वाली है. बाकी की कास्ट सीरीज वाली ही रहेगी. गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
# आमिर खान की 'ललकारा' से बाहर हुए फरहान अख्तर?
आमिर खान स्टारर 'ललकारा' को आशुतोष गोवारिकर डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में फरहान अख्तर को भी एक ज़रूरी रोल में कास्ट किया गया था. मगर अब फरहान इस फिल्म से बाहर हो गए हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फरहान की जगह 'जुबिली' और 'ब्लैक वॉरंट' फेम सिद्धांत गुप्ता को कास्ट कर लिया गया है. फरहान ने ये फिल्म समय की कमी के कारण छोड़ी है. क्योंकि वो RD बर्मन की बायोपिक में काम करने जा रहे हैं. जिसकी तैयारी करने के लिए उन्हें कुछ महीनों का समय लगेगा. इसलिए उन्होंने इस फिल्म से अलग होना चुना. हालांकि फरहान फिल्म के साथ बतौर प्रोड्यूसर जुड़े रहेंगे. 'ललकारा' की शूटिंग 1 अक्टूबर से मुंबई में शुरू हो रही है.
# अगले साल फ्रेंडशिप डे पर रिलीज होगी 'साइड हीरोज'
वरुण शर्मा, अभिषेक बैनर्जी और अपारशक्ति खुराना स्टारर 'साइड हीरोज' के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. ये फिल्म फ्रेंडशिप डे 2027 को रिलीज होगी. फिल्म को संजय त्रिपाठी डायरेक्ट कर रहे हैं. साथ ही इसे इम्तियाज अली, महावीर जैन और मृगदीप सिंह लांबा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.
# आयुष्मान-शरवरी की 'ये प्रेम मोल लिया' का शूट पूरा
आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ स्टारर 'ये प्रेम मोल लिया' की शूटिंग पूरी हो गई है. फिल्म को सूरज बड़जात्या डायरेक्ट कर रहे हैं. आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है. फिल्म में अनुपम खेर, स्वानंद किरकिरे और सुप्रिया पाठक जैसे दिग्गज एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. ये फिल्म 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
वीडियो: 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' का टीज़र देख लोग बोले- "ये है असली भौका"












