The Lallantop

एक दिन में 1000 करोड़! 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने बॉक्स ऑफिस को दहला दिया

'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है. पहले ये रिकॉर्ड 'एवेंजर्स: एंड गेम' के नाम पर था.

Advertisement
post-main-image
'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने शाहरुख खान स्टारर 'पठान' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 30 जुलाई को टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' भारत सहित कई देशों में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और इसने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
  • फिल्म की रिलीज़ से पहले हॉलीवुड और बॉलीवुड के विभिन्न रिकॉर्ड्स थे, जिनमें 'एवेंजर्स: एंड गेम', 'पठान' और 'कांतारा: चैप्टर 1' जैसी फिल्मों के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शामिल थे।
  • इस रिलीज़ से फिल्म उद्योग में नए रिकॉर्ड बने हैं और अमेरिका सहित अन्य देशों में भी फिल्म की रिलीज़ के बाद बॉक्स ऑफिस पर इसके प्रदर्शन की प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी।

30 जुलाई यानी कल Tom Holland की Spider-Man: Brand New Day सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई. जैसी उम्मीद थी, इसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस को धुआं-धुआं कर दिया. फिल्म ने एक झटके में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपए छाप दिए हैं. साथ ही भारत में हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म भी बन गई. इससे पहले ये रिकॉर्ड Avengers: End Game के नाम पर था.

Advertisement

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने भारत में पहले दिन नेट 60.60 करोड़ रुपए कमाए हैं. ग्रॉस कलेक्शन जोड़ने पर ये आंकड़ा 72.44 करोड़ रुपए तक पहुंच गया. भारत में आज तक किसी भी हॉलीवुड फिल्म ने ऐसी बमफाड़ शुरुआत नहीं की है. इससे पहले सबसे बड़े ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड 2019 में रिलीज़ हुई 'एवेंजर्स: एंड गेम' के नाम पर था. उसने पहले दिन 53.60 करोड़ रुपए कमाए थे. 'अवतार: वे ऑफ वॉटर' जैसी बड़ी साय-फाय फिल्म ने भी 48.75 करोड़ से शुरुआत की थी. लेकिन 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने न केवल इन रिकॉर्ड्स को तोड़ा, बल्कि उनसे कहीं आगे निकल गई.

खास बात ये है कि 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' की रफ़्तार ने केवल हॉलीवुड ही नहीं, बल्कि कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को भी धूल चटा दी है. इनमें शाहरुख खान की हजार करोड़ी फिल्म 'पठान' भी शामिल है. उस मूवी ने पहले दिन भारत में 67.19 करोड़ रुपए कमाए थे. 'स्पाइडर मैन' इससे आगे निकल गई. 'धुरंधर' की तुलना में इसने डबल से भी ज्यादा कमाई की है. कुछ अंतर से ये ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1' को पछाड़ते-पछाड़ते रह गई. उस मूवी ने पहले दिन 73.29 करोड़ रुपए कमाए थे. हालांकि, उन फिल्मों की ब्लॉक बुकिंग भी हुई थी. मगर 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने ये तरीका अपनाए बगैर ही धुआंधार पैसे छाप दिए हैं.

Advertisement

जहां तक वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात है, टॉम हॉलैंड की मूवी ने पहले ही दिन 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया है. वो भी तब, जब ये 30 जुलाई को अमेरिका में आई भी नहीं. दरअसल, भारत, अर्जेन्टीना, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और हॉन्ग-कॉन्ग जैसे मार्केट में इसे 30 जुलाई को रिलीज़ किया गया था. वहीं अमेरिका में ये फिल्म आज यानी 31 जुलाई को आई है. जैसी इसकी हाइप है, कहने की जरूरत नहीं कि वहां भी ये तमाम बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड ध्वस्त करने के मकसद से उतरी है.

वीडियो: मैटिनी शो: 'स्पाइडरमैन' हिट होने के बाद भी टोबी मैग्वायर को काम मिलना क्यों बंद हो गया था?

Advertisement
Advertisement