The Lallantop

रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर में कैकेयी को देख क्यों चौंक गए लोग?

कैकेयी की साड़ी और मेक-अप पर लोगों का गुस्सा क्यों फूटा?

Advertisement
post-main-image
'रामायण' का पहला पार्ट इसी साल दीपावली पर रिलीज होने वाली है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • माइकल बी जॉर्डन स्टारर 'द थॉमस क्राउन अफेयर' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो 05 मार्च, 2027 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगा और इसमें एक चोर और FBI एजेंट की कहानी है।
  • ट्रेलर रिलीज की पृष्ठभूमि में, फिल्म में अरबों रुपए के क्राउन की चोरी की योजना और अंडरकवर एजेंट से प्यार की कहानी प्रस्तुत की गई है, जिसे माइकल बी जॉर्डन ने डायरेक्ट किया है।
  • इस ट्रेलर के रिलीज के बाद, फिल्म की रिलीज़ डेट घोषित हो चुकी है, जिससे दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी है और यह आगामी मार्च में रिलीज़ होगी।

'रामायण' का ट्रेलर देख लोगों ने क्या कहा?  'स्पाइडम मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने बॉक्स ऑफिस पर क्या हल्ला पीट दिया? पलाश मुच्छल किस फिल्म के साथ डायरेक्शन में वापसी कर रहे? सिनेमा से जुड़ी ऐसी अन्य खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Advertisement

# 'द थॉमस क्राउन अफेयर' का ट्रेलर रिलीज़

माइकल बी जॉर्डन स्टारर 'द थॉमस क्राउन' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. इसमें एक ऐसे शातिर चोर की कहानी है, जो अरबों रुपए का क्राउन यानी ताज चुराने की प्लानिंग कर रहा है. इसी दौरान उसकी मुलाकात एक लड़की से होती है. जो एक अंडरकवर FBI एजेंट है. वो लड़की उस चोर का पर्दाफाश करना चाहती है. मगर ऐसा करते-करते दोनों को प्यार हो जाता है. इस मूवी को माइकल बी जॉर्डन ने ही डायरेक्ट किया है. फिल्म 05 मार्च, 2027 को सिनेमाघरों में आएगी. 

Advertisement

# 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' ने अडवांस बुकिंग में हल्ला पीट दिया

'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' आज रिलीज हो गई है. सैकनिल्क की मानें, तो फिल्म ने पहले वीकेंड के लिए भारत में प्रीसेल से ही 100 करोड़ की टिकटें बेच दी हैं. फिल्म ने लगभग 4 लाख टिकट बेचे हैं. इस तरह ये भारत में चौथी सबसे अधिक टिकट बेचने वाली हॉलीवुड मूवी बन गई है.

# फारसी बोल रहे रणबीर? 'रामायण' ट्रेलर देख क्या बोले लोग?

Advertisement

'रामायण' ट्रेलर के आते ही लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया था. जनता ने इसके VFX और भव्य सीन्स की खूब तारीफ की है. हालांकि कुछ बातों को पॉइंट आउट भी किया गया. कुछ पब्लिक रिएक्शंस हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं-

एक यूजर ने लिखा, 

"रणबीर फिल्म में 'वापस' वर्ड का इस्तेमाल कर रहे, जो फारसी भाषा का है. ये शब्द त्रेता युग में कैसे आया?" 

दूसरे यूजर ने रणबीर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' को याद करते हुए लिखा, 

"भाई को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे अभी बोल पड़ेंगे- 'मैं उड़ना चाहता हूं नैना'." 

एक अन्य यूजर ने कैकेयी बनीं लारा दत्ता की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 

“मॉडर्न साड़ी और सैलून स्टाइल में कंघी किए गए बाल. ये त्रेता युग है या 2026.”

कुल जमा बात ये है कि ‘रामायण’ के ट्रेलर को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर थिएटर्स में रिलीज़ होगी. मेकर्स ने अब तक रिलीज़ डेट की घोषणा नहीं की है.

# 'रामायण' के ट्रेलर से हनुमान ही गायब!

'रामायण: पार्ट 1' के ट्रेलर में रणबीर कपूर से लेकर विवेक ओबेरॉय तक कई एक्टर्स दिखे. मगर हनुमान के रोल में सनी देओल कहीं नज़र नहीं आए. इंटरनेट पर लोग इस बात से काफी नाराज़ हो रहे हैं. हालांकि रिपोर्ट है कि हनुमान पहले नहीं बल्कि दूसरे पार्ट में नजर आएंगे. यही कारण है कि वो इस ट्रेलर में नहीं दिखे.

# सितंबर से शुरू होगी 'हीर रांझा' की शूटिंग

साजिद अली के डायरेक्शन में बन रही 'हीर रांझा' में रोहित सराफ लीड रोल में हैं. उनके अपोजिट 'धुरंधर' फेम सारा अर्जुन को कास्ट किया गया है. फिल्म की कहानी इम्तियाज़ अली ने लिखी है. वैरायटी इंडिया के मुताबिक, सितंबर के पहले हफ्ते से ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.

# संजय मिश्रा स्टारर 'तेरा साई' का पोस्टर आया

डायरेक्टर पलाश मुच्छल ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर 'तेरा साई' मूवी का पहला पोस्टर रिलीज़ कर दिया. इसमें संजय मिश्रा साई बाबा के रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म में उनके अलावा अविका गौर, सयाजी शिंदे, मनोज जोशी और ओमकार दास ने भी काम किया है. ये मूवी 2027 में हिंदी, मराठी, तेलुगु और तमिल वर्जन में रिलीज़ होगी. 

वीडियो: 'रामायण' के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज ने 75 करोड़ में खरीदे?

Advertisement