Shah Rukh Khan स्टारर King के मेकर्स तीन तरफा बॉक्स ऑफिस क्लैश के बाद भी इसकी रिलीज डेट क्यों नहीं बदल रहे? Spider-Man: Brand New Day ने पहले ही हफ्ते Box Office पर कौन सा इतिहास रच दिया? RD Burmam की बायोपिक में कौन सा रोल करेंगे Akshay Kumar? सिनेमा से जुड़ी ऐसी अन्य खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
नहीं झुकेंगे शाहरुख खान! तीन हॉलीवुड फिल्मों से टक्कर लेने को तैयार 'किंग'!
शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद का फैसला. पोस्टपोन नहीं होगी 'किंग'.

# 'द सोप्रानोज़' फेम एक्टर विन्सेंट पैस्टर का निधन
HBO की पॉपुलर सीरीज 'द सोप्रानोज़' के एक्टर विन्सेंट पैस्टर का बीते शनिवार को निधन हो गया. विन्सेंट को अमेरिका में उनके घर के पड़ोसी ने मृत पाया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. विन्सेंट 80 साल के थे और उन्होंने 'द सोप्रानोज़' सीरीज़ में सेल्वाटोर नाम का किरदार निभाया था. इसके अलावा उन्होंने 'गुडफेलाज़' और 'कार्लिटोज़ वे' जैसी चर्चित फिल्मों में भी काम किया.
# 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने भारत से कमाए 306 करोड़
टॉम हॉलेंड स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने रिलीज के पहले हफ्ते ही दुनियाभर से 8 हजार 850 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. अकेले भारत से ही इस फिल्म ने 306.37 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इसके साथ ही 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' रिलीज़ के पहले हफ्ते में इतना बड़ा कलेक्शन करने वाली दूसरी हॉलीवुड फिल्म बन गई है. इससे पहले 2019 में रिलीज़ हुई थी 'एवेंजर्स: एंडगेम' ने कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे. मगर 'ब्रैंड न्यू डे' ने उसका भी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.
# क्लैश मंजूर, नहीं बदलेगी 'किंग' की रिलीज़ डेट!
शाहरुख खान तीन साल बाद अपनी फिल्म 'किंग' से बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं. इसी साल 24 दिसंबर यानी क्रिसमस के मौके पर ये फिल्म रिलीज होने वाली है. लेकिन शाहरुख खान की फिल्म के आस-पास तीन बड़ी हॉलीवुड फिल्में रिलीज हो रही हैं. जिससे 'किंग' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्रभावित होना तय है. 18 दिसंबर को 'ड्यून 3' और 'एवेंजर्स: डूम्सडे' आ रही हैं. और 25 दिसंबर को ड्वेन जॉन्सन की 'जुमानजी: ओपन वर्ल्ड' भी थिएटर्स में उतरेगी. इन तीनों ही फिल्मों की फ्रैंचाइज़ वैल्यू मजबूत है. और इंडिया में इनकी अच्छी खासी फॉलोइंग है. हो सकता है इंडिया में 'किंग' की कमाई उतनी प्रभावित न हो. मगर इंटरनेशनल मार्केट्स में शाहरुख की इस फिल्म की कमाई में तगड़ा डेंट लगने वाला है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शाहरुख ये क्लैश टालने के लिए अपनी फिल्म पोस्टपोन कर सकते हैं. मगर अब बताया जा रहा है कि उन्होंने इस क्लैश के लिए कमर कस ली है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ही दोनों ही नहीं चाहते कि उनकी फिल्म पोस्टपोन हो. क्योंकि अगर वो दिसंबर से अपनी फिल्म आगे खिसकाएंगे तो उनकी फिल्म जून-जुलाई 2027 से पहले रिलीज़ नहीं हो सकेगी. क्योंकि जनवरी से लेकर अप्रैल-मई तक सभी मेजर रिलीज़ डेट्स पर फिल्में शेड्यूल हो चुकी हैं.
# टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म में पशमिना रोशन
रैमो डिसूजा की एक्शन एंटरटेनर फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ पशमिना रोशन को कास्ट किया गया है. पशमिना, ऋतिक रोशन की चचेरी बहन हैं. प्रोड्यूसर विकी जैन के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में नुसरत भरूचा भी लीड रोल में दिखेंगी. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर के अपोजिट पशमिना को कास्ट किया गया है. इसके साथ ही अभिषेक बैनर्जी और एल्विश यादव भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं. ये एल्विश की डेब्यू फिल्म होगी.
# आर.डी. बर्मन की बायोपिक में काम करेंगे अक्षय?
डायरेक्टर नीरज पांडे, दिग्गज संगीतकार आरडी बर्मन की बायोपिक पर काम कर रहे हैं. फरहान अख्तर इस फिल्म में आरडी बर्मन का रोल कर रहे हैं. अब खबरें हैं कि इस फिल्म में अक्षय कुमार की भी एंट्री हो गई है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय इस फिल्म में एक दमदार रोल निभाने वाले हैं. इस साल सितंबर से फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी.
# 'एडोलेसेंस' के डायरेक्टर बना रहे अर्नेस्ट शैकलटन पर फिल्म
नेटफ्लिक्स शो 'एडोलेसेंस' से तारीफें बटोरने वाले डायरेक्टर फिल बारांतिनी (Phil Barantini) नेटफ्लिक्स के साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं. ये कहानी आयरलैंड के समुद्री एक्सप्लोरर अर्नेस्ट शैकलटन की जिंदगी पर आधारित रहेगी. इस फिल्म की कहानी मार्क एल स्मिथ लिख रहे हैं. जिन्हें 'द रेवनेंट' के लिए ऑस्कर भी मिल चुका है.
वीडियो: शाहरुख की 'किंग' पर संकट, रिलीज़ डेट बदलने की चर्चा क्यों तेज़?












