The Lallantop

"रामायण 100 परसेंट ऑस्कर जीतेगी", 'महाभारत' के कृष्ण की बड़ी भविष्यवाणी

नितीश भारद्वाज ने 'रामायण' के डायरेक्टर नितेश तिवारी को सिनेमा जगत के लिए एक तोहफा बताया है.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' के ट्रेलर को महज 9 घंटों में ही 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने रिलीज़ के पहले दिन विश्व स्तर पर 1000 करोड़ रुपए की कमाई की है, जो भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग बनी है।
  • इस फिल्म की सफलता का कारण है कि इसे भारत में 30 जुलाई को रिलीज़ किया गया जबकि अमेरिका में एक दिन बाद 31 जुलाई को रिलीज़ हुई।
  • इस रिकॉर्ड कमाई से भारतीय हॉलीवुड बाजार में स्पाइडर मैन की लोकप्रियता बढ़ेगी और भविष्य में इसके पार्ट्स और अधिक बनाए जाने की संभावना है।

Spider-Man: Brand New Day ने पहले दिन दुनियाभर से कितने पैसे कमाए? Ramayana का ट्रेलर देख, किसने ऑस्कर जीतने का दावा कर दिया? Kartik Aaryan को असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने शुक्रिया क्यों कहा है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी अन्य खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Advertisement

# ऑस्कर विनिंग म्यूजिशियन ग्लैन हैंसर्ड का निधन

ऑस्कर विनिंग आयरिश म्यूज़िशियन ग्लैन हैंसर्ड की एक सड़क हादसे में मौत हो गई. BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, 29 जुलाई को आयरलैंड में उनकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया था. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. हैंसर्ड को 2008 में 'फॉलिंग स्लोली' गाने के लिए ऑस्कर दिया गया था.

Advertisement

#  'यंग शरलॉक' सीज़न 2 की शूटिंग शुरू

अमेजॉन प्राइम वीडियो की सीरीज 'यंग शरलॉक' के पहले सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया था. अब मेकर्स इसके दूसरे सीज़न पर काम कर रहे हैं. इटली में शो की शूटिंग शुरू हो गई है. जल्द ही इसकी रिलीज़ डेट भी अनाउंस कर दी जाएगी.

# 'महाभारत' के कृष्ण बोले, "रामायण को मिलेगा ऑस्कर!"

Advertisement

'रामायण' के ट्रेलर पर 'महाभारत' के कृष्ण यानी नितीश भारद्वाज ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. उन्होंने दावा किया है कि ये मूवी बेस्ट फॉरेन फिल्म की कैटेगरी में 100 परसेंट ऑस्कर लेकर आएगी. उनसे पहले सितारवादक ऋषभ रिखीराम शर्मा भी ऐसा कह चुके हैं. बता दें कि 'बेस्ट फॉरेन फिल्म' कैटेगरी में आज तक किसी भी भारतीय फिल्म ने ऑस्कर नहीं जीता है.

# 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने ली 1000 करोड़ की ओपनिंग

30 जुलाई को रिलीज़ हुई 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने बॉक्स ऑफिस को दहला दिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपए कमा लिए. वो भी तब, जब इसे अमेरिका में एक दिन बाद यानी 31 जुलाई को रिलीज़ किया गया. भारत में इसने 60.60 करोड़ का नेट और 72.44 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इस तरह ये 'एवेंजर्स: एंड गेम' को पछाड़कर इंडिया में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है. 'एंड गेम' ने पहले दिन 53.60 करोड़ का कलेक्शन किया था.

#  'DC: द ब्लडी वेलेनटाइन' का खूंखार ट्रेलर आया

डायरेक्टर लोकेश कनगराज जल्द बतौर एक्टर भी डेब्यू करने वाले हैं. उनकी फिल्म 'DC: द ब्लडी वेलेनटाइन' का ट्रेलर आ गया है. इस क्राइम थ्रिलर लव स्टोरी में उनके अपोजिट वामिका गब्बी नज़र आएंगी. ट्रेलर में लोकी और वामिका खूंखार एक्शन और गोलीबारी करते नज़र आ रहे हैं. अरुण मथेश्वरन के डायरेक्शन में बनी ये मूवी 07 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# असम बाढ़ पीड़ितों के लिए कार्तिक आर्यन ने दिए 1 करोड़ रुपए

असम में आई बाढ़ ने हजारों लोगों को बेघर कर दिया है. ऐसे में उनकी मदद के लिए कार्तिक आर्यन आगे आए हैं. उन्होंने असम मुख्यमंत्री के रिलीफ फंड में 1 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं. उनके इस कदम को CM हिमंता बिस्वा सरमा ने भी खूब सराहा है. कार्तिक से पहले सलमान खान ने भी बाढ़ पीड़ितों को राशन डोनेट किया था.

वीडियो: रणबीर कपूर के अलावा 'रामायण' के ट्रेलर में कौन-से एक्टर्स दिखे?

Advertisement