जंतर-मंतर पर हुए Students Protest के दौरान Naseeruddin Shah ने एक वीडियो मैसेज जारी किया. इसमें उन्होंने बॉलीवुड स्टार्स की चुप्पी पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा कि जिन ‘कुत्तों’ के मुंह में हड्डी है, वो बोल नहीं सकते. इस बयान पर Piyush Mishra और Kangana Ranaut ने आपत्ति जताई थी. कंगना ने तो उल्टा नसीरुद्दीन को ‘लोमड़ी’ ही बता दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाए कि नसीरुद्दीन पाकिस्तान के लिए हमेशा पलकें बिछाए रहते हैं.
कंगना ने नसीरुद्दीन को बताया 'लोमड़ी', बोलीं- "हमेशा पाकिस्तान प्रेम में मरे रहते हैं"
स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान नसीरुद्दीन शाह ने बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल खड़े करते हुए उन्हें 'कुत्ता' बताया था.

नसीरुद्दीन शाह के बॉलीवुड वालों को ‘कुत्ता’ कहे जाने पर पीयूष मिश्रा खासा नाराज़ हो गए थे. उन्होंने नसीर से पूछा कि जब वो खुद रांची प्रोटेस्ट पर चुप हैं, तो असल में हड्डी किसके मुंह में है? पीयूष का ये बयान पिछले दिनों कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था. उन्होंने तर्क दिया कि हर कोई किसी-न-किसी का कुत्ता है. मगर उन्हें इस बात पर गर्व है कि वो अपने देश की रखवाली करती हैं. कंगना ने आरोप लगाया कि नसीर खाते भारत का हैं और लड़ते पाकिस्तान के लिए हैं. उन्होंने नसीर को लोमड़ी कहते हुए लिखा,
"आज के दौर में इंसान को कुत्ता कहना एक तरह का कॉम्प्लिमेंट है. क्योंकि वफादारी और क्यूटनेस काफी रेयर हैं. इसलिए मैं नसीरुद्दीन जैसी लोमड़ी होने की जगह एक कुत्ता होना पसंद करूंगी."

कंगना के बयान पर जब हो-हल्ला मचा तो उन्होंने ANI से हुई बातचीत में सफ़ाई दे दी. उन्होंने कहा,
“मैंने नसीरुद्दीन शाह के बारे में वो बात इसलिए कही थी क्योंकि उन्होंने एक ऐसा आपत्तिजनक वीडियो बनाया था, जिसमें वो धमकियां दे रहे थे. और जब भी आप उनकी फिल्मों, इंटरव्यू या बयानों को देखते हैं, तो उनमें हमेशा पाकिस्तान का ज़िक्र होता है. ये पाकिस्तान की प्रेम कथा कब खत्म होगी? जब देखो ये पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं. अब पार्टिशन को भी इतने साल हो गए हैं तो ये लव स्टोरी खत्म क्यों नहीं हो रही है?”
कंगना ने दावा किया कि जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान करीब ढाई हजार लोग उनके घर के बाहर जमा हो गए थे. कुछ तो उनके घर के गेट तक भी पहुंच गए थे. हालात इतने खराब थे कि बड़ी संख्या में पुलिस को वहां तैनात करना पड़ा. कंगना के मुताबिक, उन्हें तब इतना डर लग रहा था कि वो रात में ठीक से सो भी नहीं पाती थीं. लेकिन दूसरी तरफ, नसीरुद्दीन शाह जैसे लोग केवल दिखावे के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे थे.
अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो नसीर पिछले दिनों ‘मैं वापस आऊंगा’ में नज़र आए थे. वहीं कंगना की पिछली रिलीज़ ‘भारत भाग्य विधाता’ थी.
वीडियो: कंगना रनौत ने कहा, इमरजेंसी बनाने के बाद समझ आया लोग पॉलिटिकल फिल्में क्यों नहीं बनाते










