एक खबर आ रही है - दी बिग बैंग थ्योरी बंद हो रहा है.ये खबर इतनी महत्वपूर्ण क्यूं है? आइये, बिग बैंग के बारे में शुरू से शुरू करते हैं और जानते हैं कि ‘बिग बैंग क्यूं बंद हो रहा है?' और ये भी कि 'बिग बैंग का बंद होना खबर क्यूं है?'.
बिग बैंग थ्योरी अमेरिका का बहुचर्चित कॉमेडी सीरियल है. सितंबर 2007 में इसका पहला सीज़न आया था. इसका ग्यारहवां सीज़न चल रहा है जिसका अंतिम एपिसोड 11 जनवरी को प्रसारित होगा. पहले सीज़न में 68वीं रेंक में रहने वाला ये धारावाहिक सातवां सीज़न आते-आते दूसरी रेंक तक पहुंच गया. अमेरिकन मैगज़ीन ‘टीवी गाइड' ने इसे आज तक से बेहतरीन 60 टीवी-धारावाहिकों में से एक कहा है.# इट ऑल स्टार्टेड विद अ बिग बैंग (यह सब एक बिग बैंग से शुरू हुआ)
दो दोस्त एक फ्लैट में रहने आते हैं. दोनों ही फिज़िक्स के प्रकांड विद्वान्. बंदों का नाम - लीओनार्ड होफ्सटेडर और शेल्डन कूपर. एक एक्सपेरीमेंटल फिजिसिस्ट दूसरा थ्योरिटिकल फिजिसिस्ट. मतलब ये कि एक फिज़िक्स को पढ़ के समझता और लिख के समझाता है वहीं दूसरा उसे कर के समझता है और समझाता है. IQ क्रमशः 173 और 187. (आइंस्टीन का 160 था). लेकिन जितना ज़्यादा IQ उतना कम EQ यानी इमोशन कोशेंट यानी ‘संवेदनशीलता’.# प्लॉट
सामने वाले फ्लैट में पहले से ही एक लड़की रहती है. लड़की मस्तमौला है, एक्ट्रेस बनना चाहती है लेकिन फिलहाल एक चीज़-केक फैक्ट्री में वेट्रेस है. फिज़िक्स से इस लड़की का वही प्रेममयी रिश्ता है जो कुमार विश्वास का कविता से, रोहित शेट्टी का स्क्रिप्ट से और मोदी का राहुल से है. लड़की का नाम – पैनी या पेन्नी.
रूममेट्स में से कम आई क्यू वाले बंदे, यानी लीओनार्ड को, सामने वाली लड़की यानी पैनी से पहली नज़र का प्रेम हो जाता है. शेल्डन को नहीं होता. उसे किसी से नहीं होता. उसे कभी नहीं होता. वो प्रेम की सबसे बेहतरीन परिभाषाएं दे सकता है, प्रेम का मनोविज्ञान, दर्शन और साहित्य बता सकता है लेकिन ‘प्रेम करने’ के मामले में वो डिफरेंटली-एबल है. वो तो दरअसल किसी भी संवेदना के मामले में ऐसा ही है.
इन दो रूममेट्स के दो दोस्त और हैं. पहला - हॉवर्ड वुलोविट्ज़. ये अपनी मां के साथ रहता है. यहूदी है. मां खूब चिल्लाती है. मगर टीवी स्क्रीन में दिखाई नहीं देती, बस उसका चिल्लाना सुनाई देता है. और हॉवर्ड के साथ साथ दर्शकों को भी इरिटेट करता है. (इरिटेशन से हास्य कैसे पैदा होता है, इसका हॉवर्ड की मां परफेक्ट उदहारण है.) दूसरा - राजेश कूथरापल्ली. जी हां एक साउथ इंडियन, लेकिन जो जब भी भारत याद करता है तो दिल्ली ही याद करता है. लड़कियों से बात नहीं कर पाता लेकिन ‘दो बूंद दारु की’ अंदर जाते ही बेबाक हो जाता है.
इन्हीं चार पांच लोगों के इर्द गिर्द इस धारावाहिक ‘बिग बैंग थ्योरी’ की कहानी चलती है. और लगतार ग्यारह सालों से ग्यारह सीज़न तक चली आ रही है.
इसके सारे करैक्टरस अमेरिका और कई अन्य देशों में हाउस-होल्ड नेम (जाना-माना नाम) हो चुके हैं. पात्रों के अलावा भी इस धारावाहिक की कई और चीज़ें काफी फेमस हो गई हैं. जैसे कि:# लीगेसी
# पैनी-पैनी-पैनी - शेल्डन का पैनी के दरवाज़े में तीन बार नॉक करना और हर नॉक के साथ 'पैनी' दोहराना(तिहराना).
# बज़िंगा - ‘बज़िंगा ’ शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले शेल्डन कूपर ने सीज़न 2 के अंतिम एपिसोड - द मॉनोपोलर एक्सपिडिशन में किया था. उसके बाद ये शब्द इस सीरियल में ही नहीं पूरे अमेरिका में बहुत प्रयोग में आने लगा. इसका मतलब आप - ‘उल्लू बनाया, कित्ता मज़ा आया’ लगा सकते हैं.
और हां! जब 2011 में ऑस्ट्रेलिया में जैलीफ़िश की एक नई प्रजाति पाई गई तो उसका नाम बज़िंगा रखा गया.
# सॉफ्ट किटी, स्वीट किटी - शेल्डन को इस धारावाहिक का सबसे बड़ा सितारा कहा जा सकता है, उसकी अ-संवेदनशीलता औरों के लिए ही है, वो अपने लिए हद से ज़्यादा ‘सचेत’ रहता है. और इसी के चलते जब एक बार उसे हल्का सा ज़ुकाम हुआ था तो उसने पूरा घर, सर पर उठा लिया. उसका दोस्त/रूम-पार्टनर घर से भाग गया, और किस्मत की मारी पड़ौसन पैनी को उसकी देखभाल करनी पड़ी. उसी दौरान शेल्डन ने पैनी से वो गाना गाने के लिए कहा जो उसकी मां गाती थी, जब वो बचपन में बीमार पड़ता था - सॉफ्ट किटी, स्वीट किटी, लिटिल बॉल ऑफ़ फर.
पैनी को मज़बूरी में ये गाना गाना पड़ता है और उसे ये करने में बड़ी कोफ़्त होती है. बाद में ये गाना/जिंगल कई एपिसोड्स में दोहराया गया और इस धारावाहिक की यूएसपी बन गया.
# वैनिटी कार्ड - केवल बिग बैंग के लिए ही नहीं, इसके निर्माता चक लौरी के हर धारावाहिक के अंत में आने वाले वैनिटी कार्ड्स, अब एक ‘ट्रेडमार्क’ बन गए हैं. आमतौर पर, अपने प्रोडक्शन के प्रत्येक एपिसोड के अंत में, लौरी अपने दर्शकों को एक लिखित संदेश पढ़वाते हैं जो आमतौर पर एक संपादकीय, निबंध, या जीवन-दर्शन होता है. इसे ही ‘वैनिटी कार्ड’ कहा जाता है. इस कार्ड में एक बड़े पैरा के बराबर कंटेंट होता है लेकिन ये केवल कुछ सेकेंड्स के लिए दिखाए जाते हैं. मगर इनकी इतनी लोकप्रियता है कि लोग लाइव टीवी को पॉज करके इसे पूरा पढ़ते हैं. हालांकि यदि आप वैनिटी कार्ड्स को मिस कर जाएं तो आप चक की वेबसाइट पर जाकर इनका लुत्फ़ ले सकते हैं.

ये वैनिटी कार्ड 'चक लौरी प्रोडक्शन' का ट्रेडमार्क हो चुके हैं.
होने को तो लोग कह रहे हैं कि कलाकारों के बीच इगो-क्लैश (यानि हिंदी वाला क्लेश) हो रहा है, लेकिन ग्यारह सालों में तो पति-पत्नी तक में हो जाता है. जहां ज़्यादा बर्तन होते हैं वहां टकराने की आवाज़ें तो आएंगी ही. लेकिन ग्यारह साल में अंडरस्टेंडिंग वाला बैलेंस इतना साध लिया जाता है कि बर्तन टकराते तो हैं मगर गिरते नहीं. तो ये कोई कारण नहीं दिखता. या, ये अगर कारण है भी तो सबसे बड़ा कारण नहीं.# क्यूं बंद हो रहा है
दूसरा कारण, कुछ लोग यह कह रहे हैं कि इसकी रेटिंग गिर रही है. अब ये भी इतना बड़ा कारण नहीं है, क्यूंकि अव्वल तो इस सीज़न में भी रेटिंग इतनी नहीं गिरी जितनी का हव्वा बना हुआ है, हां ये ज़रूर है कि अपने पीक को नहीं दोहरा पाई, और दूसरा ग्यारह साल तक चलने वाले सीरियल की कई चीज़ें वक्त के साथ-साथ अप्रासंगिक होती चली जाती हैं. युवा, अधेड़ और अधेड़, बूढ़े हो जाते हैं. तो इस बात को इस धारावाहिक का निर्माण करने वाले लोग भी जानते होंगे.
तो फिर बड़ा कारण क्या है? क्यूं बंद हो रहा है बिग बैंग? इसका बड़ा कारण जो नज़र आता है वो ये कि इसे ग्यारह साल हो गए हैं. अब यही एक मात्र कारण है, बाकी इसी के परिणाम हैं – चाहे वो इगो क्लैश वाली बात हो या रेटिंग गिरने वाली बात. साथ ही ऐसा नहीं है कि ये वक्त से पहले ख़त्म हो रहा है, बल्कि मार्च, 2017 में तो ये अगले दो सालों तक के लिए एक्सटेंड किया गया था और तब जाकर ये बंद हो रहा है. यानि अपने निर्धारित समय से दो साल बाद. (और दस साल भी इसका कोई निर्धारित समय नहीं रहा होगा, उससे पहले भी कितनी ही बार एक्सटेंड हुआ होगा.)
ऐसा कहीं मेंशन नहीं है लेकिन फिर भी शेल्डन कूपर इस शो का सबसे बड़ा स्टार है. इस किरदार को निभाया है जिम पार्सन ने. छोटे मोटे कामों के लिए मोहताज़ जिम 'दी बिग बैंग थ्योरी' के मिलते ही एक स्टार हो गया. हॉलीवुड वॉल ऑफ़ फेम में किसी अमेरिकन फ़िल्म एक्टर/एक्ट्रेस का नाम होना भी बड़ी बात होती है लेकिन जिम पार्सन का नाम वहां पर है. अपने किरदार शेल्डन कूपर के लिए उन्होंने कितने ही ख़िताब पा लिए हैं. जिम पार्सन ने मई 2017 में विवाह किया. टॉड स्पिवाक से.# जिम पार्सन (शेल्डन कूपर) का पति कौन है?
जी, एक पुरुष से!
अपने पति के बारे में जिम कहते हैं, 'मैं इस बंदे(टॉड) से 14 साल पहले मिला, टॉड का मिलना मेरी ज़िंदगी की सबसे अच्छी बात है.'
राजेश कूथरापल्ली का किरदार एक हिंदुस्तानी ने निभाया है, जिसकी जन्मभूमि लंडन, और कर्मभूमि अमेरिका है. भारत में इन्होंने पढ़ाई की है. इनकी वाइफ, नेहा कपूर 2006 की मिस इंडिया रह चुकी हैं.# इंडिया कनेक्शन
आजकल किसी भी व्यक्ति, संस्था या सिद्धांत की प्रसिद्धि का पैमाना ये है कि उसका सोशल मीडिया पर कितना असर है. इस मामले में भी दी बिग बैंग का कोई सानी नहीं है. इस पूरे आर्टिकल में जितने भी GIF यूज़ हुए हैं वो तो टिप ऑफ़ दी आइसबर्ग है! इसके पोस्टर्स भी आपको हर दूसरे युवा की वॉल पर दिख जाएंगे. कई हिंदी धारावाहिकों और वेब सीरीज़ में भी 'दी बिग बैंग थ्योरी' का रेफरेंस मिलता है. आलिया भट्ट का AIB वाला वीडियो तो याद ही होगा.# मीम, जिफ और ट्विट
ये रहा आलिया भट्ट वाला वीडियो (जीनियस ऑफ़ दी इयर):-
स्पिन ऑफ़ क्या होता है आइये पहले वो जान लें. लेकिन इसे धारावाहिक के बदले फ़िल्मों के उदाहरण से समझना आसान है. फ़िल्मों में एक होता है सिक्वल, जैसे बाहुबली - 1 का सिक्वल बाहुबली - 2. वन की कहानी जहां पर खत्म हुई वहीं पर से टू की शुरू. कई बार फिल्मों के प्रिकव्ल भी आते हैं. इनमें बताया जाता है कि पिछली फ़िल्म में जो कहानी चल रही थी उससे पहले की कहानी क्या थी, या उसका आधार क्या था. सिक्वल और प्रिक्व्ल के अलावा तीसरी चीज़ होती है स्पिन ऑफ. स्पिन ऑफ में ज़रुरी नहीं कि मूल कहानी के पहले या बाद की कहानी ही हो. और ज़रूरी नहीं कि मूल फ़िल्म और स्पिन ऑफ में एक करैक्टर भी कॉमन हो. यानी मूल फ़िल्म का एक भी करैक्टर स्पिन ऑफ में नहीं होगा. बस मूल फ़िल्म और स्पिन ऑफ़ के डाइमेंशन या आयाम एक होंगे. आयाम मतलब यदि एक फ़िल्म के नियम पता हैं तो दूसरे में फिर से नहीं बताने पड़ेंगे. दोनों फिल्मों में एक जुड़ाव होगा.# स्पिन ऑफ़
और हां, ये स्पिन ऑफ़ उन ही फिल्मों के आते हैं जो सुपरहिट रही हों. ताकि मूल फ़िल्म की सफलता को स्पिन ऑफ में भी दोहराया जा सकते. हैरी पॉटर का स्पिन ऑफ फैंटास्टिक बीस्ट एंड व्हेर टू फाइंड देम था, मेडागास्कर का स्पिन ऑफ पेंगुइन्स ऑफ़ मेडागास्कर था.
तो इसी तरह दी बिग बैंग थ्योरी का भी स्पिन ऑफ शुरू हुआ है, नाम है - यंग शेल्डन (युवा/बाल शेल्डन). जिसमें शेल्डन कूपर की उम्र नौ वर्ष दिखाई गई है और तब वो हाई-स्कूल जाता है. ये स्पिन ऑफ भी दर्शकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है. जिम पार्सन (दी बिग बैंग थ्योरी के शेल्डन) ने इसमें नरेटर और कार्यकारी निर्देशक की भूमिका निभाई है.
बताइए, लोग कह रहे हैं कि रेटिंग गिर रही है और यहां स्पिन ऑफ से तक पैसा कमाया जा रहा है.
# टाइटल गीतइस धारावाहिक के टाइटल गीत में भी एक कलाकारी है. वो ये कि जिस गति से बिग बैंग के बाद की घटनाएं घटी उसी के समानुपात में इसमें भी घटनाओं को दिखाया गया है. इसलिए ही तो स्लो मोशन में शुरू होते इस गीत की वीडियो अंत तक आते आते बड़ी तेज़ (फास्ट फॉरवर्ड) चलने लगती है, क्यूंकि जहां बिग बैंग के करोड़ों सालों तक भी कुछ उल्लेखनीय/ज्ञात बदलाव नहीं हुए वहीं पिछले कुछ शतकों, दशकों और सालों में ज़्यादा घटनाएं हुई हैं या ज़्यादा ज्ञात घटनाएं हुई हैं.
ये भी पढ़ें:
वीडियो: देखिए हिटमैन रोहित शर्मा की साउथ अफ्रीका में क्या तैयारी है
अकेली औरत के हज जाने वाले नियम पर PM मोदी सही हैं या ओवैसी?
क्या 100 करोड़ रुपए में बिका 'आप' का राज्यसभा टिकट?
इंडिया में पैदा हुए वो 5 बच्चे जो आगे चलकर इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेले
वीडियो देखें:





.webp?width=60&quality=70)





