29 जून 2007. यही वो तारीख थी, जब Emraan Hashmi की Awarapan का सामना Sunny Deol स्टारर Apne से हुआ था. उस टक्कर में सनी एकतरफ़ा बाज़ी मार ले गए थे. दूसरी तरफ़, ‘आवारापन’ डिजास्टर बन गई. आज 19 साल बाद इमरान और सनी एक बार फिर आमने-सामने आए हैं. 14 अगस्त को Awarapan 2 और Batwara 1947 में क्लैश हुआ है. ओपनिंग डे के जैसे रुझान आए हैं, उन्हें देखकर लग रहा है कि इमरान अपना 19 साल पुराना हिसाब चुकता कर लेंगे.
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' के क्लैश में इमरान ने सनी से 19 साल पुराना हिसाब चुकता कर लिया!
2007 में सनी स्टारर 'अपने' से टकराकर 'आवारापन' डिजास्टर बन गई थी. मगर अब 'आवारापन 2' ने 'बंटवारा 1947' को काफी पीछे छोड़ दिया.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'आवारापन 2' को सिनेमाघरों में खूब दर्शक मिल रहे हैं. कई जगहों पर फिल्म के मॉर्निंग शोज़ भी हाउसफुल जा रहे. इस कारण रिलीज़ डे यानी 14 अगस्त की दोपहर तक फिल्म ने 9.20 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया. ग्रॉस नंबर्स को जोड़ें तो ये आंकड़ा 10.86 करोड़ तक पहुंच जाता है. इमरान के लिए ये बहुत अच्छा संकेत है. खासकर इसलिए क्योंकि 19 साल पहले डिजास्टर करार दी गई 'आवारापन' ने भारत में 7.7 करोड़ और वर्ल्डवाइड केवल 12.18 करोड़ ही कमाए थे. सेकेंड पार्ट ने उसके डोमेस्टिक कलेक्शन को आसानी से पार कर दिया. और जब तक आप ये खबर पढ़ेंगे, ‘आवारापन’ का वर्ल्डवाइड आंकड़ा भी क्रॉस हो चुका होगा.
दूसरी तरफ़, आमिर खान के प्रोडक्शन तले बनी 'बंटवारा 1947' को अडवांस बुकिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी सुस्त रिएक्शन मिल रहा है. ओपनिंग डे के आफ्टरनून शोज़ खत्म होने तक सनी देओल की इस फिल्म ने केवल 2.15 करोड़ रुपए कमाए हैं. ग्रॉस आंकड़े जोड़ भी दें, तब भी ये नंबर 2.54 करोड़ तक ही पहुंचता है. हालांकि दोनों फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन अभी सामने नहीं आए हैं. फिर भी डोमेस्टिक कलेक्शन को देखकर ये अनुमान तो जरूर लग रहा कि सनी इस टक्कर में काफी पीछे छूट जाएंगे.
वैसे, अभी पहले दिन के शोज़ खत्म होने में कुछ समय बाकी है. इस दौरान दोनों फिल्मों के नंबर्स में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि 'आवारापन 2' पहले दिन लगभग 20 करोड़ रुपए कमा सकती है. लेकिन 'बंटवारा 1947' के लिए डबल डिजिट तक पहुंचना भी काफी मुश्किल हो गया है. वैसे, इमरान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड ‘बादशाहो’ के नाम है., जो 12.60 करोड़ रुपए से खुली थी. मगर उस मल्टी-स्टारर फिल्म में अजय देवगन ने लीड रोल किया था. इमरान की सबसे बड़ी सोलो ओपनर ‘राज़ 3’ है. 2012 में आई इस फिल्म ने पहले दिन 10.47 करोड़ रुपए की कमाई की थी. यही उनकी लास्ट सोलो हिट भी थी. मगर 'आवारापन 2' को देखकर लग रहा है कि ये न केवल उनकी सबसे बड़ी ओपनर होगी, बल्कि ऑफिशियली उनका कमबैक भी करवा देगी.
वीडियो: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' के लिए लाइन लगाकर खड़े हैं डिस्ट्रिब्यूटर्स!












