19 मार्च 2026 को Yash की Toxic और Ranveer Singh की Dhurandhar 2 के बीच तगड़ा क्लैश होने वाला था. इस टक्कर को लेकर माहौल इतना गर्म था कि दोनों तरफ़ फैन वॉर चलने लगे. मगर ऐन मौके पर मेकर्स ने ‘टॉक्सिक’ को पोस्टपोन कर दिया. इसके पीछे उन्होंने मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध को जिम्मेदार ठहराया. मगर हर तरफ़ ये नैरेटिव फैल गया कि यश ने 'धुरंधर 2' के डर से ऐसा फैसला लिया है. यश ने अब पहली बार इस मुद्दे पर खुलकर बात की है.
"मुझे कुछ भी खोने का डर नहीं..." - 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' के क्लैश पर क्या बोले यश?
यश ने बताया कि उन्होंने 19 मार्च की डेट 8 महीने पहले बुक की थी. इसलिए क्लैश का फैसला 'धुरंधर 2' वालों का था.

हाल ही में इंडिया टीवी के प्रोग्राम आप की अदालत में उनसे 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' क्लैश के बारे में पूछा गया. इस पर यश कहते हैं,
"मेरी फिल्म की अनाउंसमेंट आठ महीने पहले हुई थी. जो भी क्लैश आप बता रहे हैं, उस क्लैश में मैं खुद नहीं गया था. मेरी डेट अनाउंस हो गई. अगर उसके बाद कोई उस पर आएगा, तो वो क्लैश होता है. मेरी फिल्म 19 मार्च को रिलीज़ होने वाली थी और ऐसा पहली बार हुआ है जब मैं थोड़ा कन्फ्यूजन में था. मैंने भी सुना है कि लोग कह रहे थे कि मैं डर गया. लेकिन ज़िंदगी में मेरे पास खोने को कुछ नहीं, तो मुझे डर भी नहीं."
यश आगे कहते हैं,
"अगर लोग समझते हैं कि 100 या 200 करोड़ रुपए कम होने से मुझे कुछ हो सकता है, तो वो गलत हैं. हमारे पास तो पॉकेट में कुछ भी नहीं था. अब जो भी है, वो प्लस ही है. बाकी माइनस जितना भी हो, मगर लाइफ में प्यार और सक्सेस का प्लस इतना है कि उसका डर नहीं. डर इस बात का है कि जो मैंने वादा किया है लोगों को, अगर वो नहीं आया तो मैं अपनी फिल्म को पोस्टपोन कर दूंगा."
यश ने 'टॉक्सिक' को पोस्टपोन क्यों किया, इसकी वजह बताते हुए वो कहते हैं,
"मैं किसी भी तरीके से मूव नहीं करने वाला था क्योंकि मेरे प्रोडक्ट पर मुझे विश्वास है. लेकिन वहां पर वॉर चल रहा था और काफी कन्फ्यूजन भी था. इसके अलावा जब मैं अपना प्रोडक्ट (टॉक्सिक) देख रहा था, तो मुझे लगा कि हमें और समय चाहिए. फिर थोड़ा एसोसिएशन वगैरह को भी मैनेज करना था, इसलिए मैंने फिल्म को टालने का फैसला किया. अगर तब मैं पुश नहीं करता, तो वो ईगो होता. वो सेल्फ रिस्पेक्ट था. बाद में जो सही लगा, वो डिसीजन लिया. लोग वो भी कहेंगे, ये भी कहेंगे. पिक्चर देखेंगे, मज़ा लेंगे. ज़िंदगी आगे बढ़ जाएगी."
यश ने 19 मार्च की डेट करीब आठ महीने पहले ही बुक कर ली थी. जबकि आदित्य धर ने ‘धुरंधर: पार्ट 1’ की रिलीज़ के वक्त ये डेट अनाउंस की. डिस्ट्रीब्यूटर्स चाहते थे कि दोनों में से कोई एक अपनी फिल्म को आगे बढ़ा ले, वरना दोनों को नुकसान हो जाएगा. लंबे समय तक कोई अपनी जगह से हिला तक नहीं. मगर बाद में यश ने मिडल ईस्ट युद्ध के कारण 'टॉक्सिक' को टाल दिया. नई डेट 04 जून रखी गई. लेकिन टेक्निकल दिक्कतों का हवाला देकर उन्होंने एक बार फिर अपनी मूवी को पोस्टपोन कर दिया. खबर आई कि यश को फिल्म की एडिटिंग पसंद नहीं आई थी, जिसका हिंट उन्होंने अपने इंटरव्यू में भी दिया है. खैर, लंबी माथा-पच्ची के बाद उन्होंने फाइनल डेट 26 अगस्त रखी और अब वो ‘टॉक्सिक’ के धुआंधार प्रमोशन में लगे हैं.
वीडियो: ‘टॉक्सिक’ फिर पोस्टपोन, क्या यश की फिल्म को नहीं मिल रहे खरीदार?









