The Lallantop

नेटफ्लिक्स, प्राइम का धंधा बंद करने के लिए एलन मस्क नया जुगाड़ ला रहे हैं

Elon Musk ने पहले बताया था कि लोग दो घंटे तक के वीडियो X पर शेयर कर सकते हैं. हालांकि अब लोग वहां पूरी वेब सीरीज़ अपलोड कर पाएंगे.

Advertisement
post-main-image
एलन ने MrBeast से भी X पर वीडियो अपलोड करने को कहा था.

बीती 09 मई को X के मालिक Elon Musk ने बड़ा अनाउंसमेंट किया. हमारी टेक टीम के हेड सूर्यकांत कहते हैं कि ये आदमी बहुत अनप्रेडिक्टेबल है, कभी भी कुछ भी कर देता है. एलन ने अब कुछ वैसा ही किया. उन्होंने बताया कि अब आप ट्विटर पर अपनी फिल्में डाल सकते हो और उनसे पैसा भी कमा सकते हो. एलन की बहन टोस्का मस्क का अपना एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है. उसका नाम Passionflix है. नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम वीडियो की तरह यहां भी फिल्में रिलीज़ होती हैं. पैशन फ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर Gabriels Inferno नाम की फिल्म अपलोड कर दी. इसकी लेंथ 02 घंटे 02 मिनट थी. टोस्का ने उसे कोट करते हुए लिखा:

Advertisement

देखकर अच्छा लग रहा है कि लोग मेरी फिल्मों को X पर देख पा रहे हैं. Gabriels Inferno एक स्लो बर्न फिल्म है. 

एलन ने उनके ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा:

Advertisement

अपनी फिल्में, टीवी सीरीज़ और पॉडकास्ट इस प्लेटफॉर्म पर शेयर कीजिए और सब्स्क्रिप्शन ऑन कर के उन्हें मॉनेटाइज़ भी कर सकते हैं. 

एलन ने साफ कर दिया है कि वो X को एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की तरह बनान चाहते हैं. मई 2023 में उन्होंने ट्वीट किया था कि ट्विटर ब्लू वेरीफाइड सब्स्क्राइबर दो घंटे तक के वीडियो अपलोड कर सकते हैं. लोगों ने एलन के ट्वीट के जवाब में फिल्मों, पॉडकास्ट, बॉक्सिंग और फुटबॉल मैचेज़ की झड़ी लगा दी. कई बड़ी हॉलीवुड फिल्में अपलोड कर दी गईं. वो बात अलग है कि पायरेसी की वजह से सब तुरंत ही गायब हो गईं. X के इस फीचर को प्रमोट करने के लिए एलन मस्क ने MrBeast से X पर एक वीडियो पोस्ट करने को कहा था. लेकिन MrBeast ने मना कर दिया. कहा कि वीडियो बनाने में उनके लाखों रुपए खर्च होंगे और अगर X पर अरबों व्यूज़ भी आ जाएं, फिर भी उन्हें लागत का रत्ती भर भी वापस नहीं मिलने वाला. बहरहाल अंत में मिस्टर बीस्ट मान गए. उन्होंने X पर वीडियो डाला और वो आग की तरह फैला. MrBeast ने 16 जनवरी को $1 vs $100,000,000 Car टाइटल से वीडियो शेयर किया. जो कि 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो एलन मस्क ने भी शेयर किया. X की CEO लिंडा याकारिनो ने भी MrBeast का वीडियो शेयर किया. मिस्टर बीस्ट ने आगे बताया कि उनके पहले वीडियो से उन्होंने 250,000 डॉलर बनाए थे. रुपये में ये करीब 2 करोड़ होता है.

कुलमिलाकर पहले लोग X पर वेरीफाइड यूज़र दो घंटे तक के वीडियो शेयर कर सकते थे. अब एलन ने वो लिमिट हटा दी है. इस मूव का कैसे स्वागत किया जाएगा, ये देखना अभी बाकी है. बाकी अभी तक ये फीचर नहीं आया है. इसे धीरे-धीरे रोल आउट किया जाएगा.   
 

Advertisement

वीडियो: एलन मस्क ने ट्विटर के लिए क्यों कहा ‘अपनी कंपनी अपने पास रखो !

Advertisement