लंबे इंतज़ार के बाद Ajay Devgn स्टारर Drishyam 3 का ट्रेलर रिलीज़ हो गया. इस बार विजय सालगांवकर चौतरफ़ा घिर गया है. Tabu से तो उसकी लड़ाई है ही. साथ ही Jaideep Ahlawat और Prakash Raj भी उसके खिलाफ़ मैदान में उतर आए. फिल्म के इस ट्रेलर पर इंटरनेट की जनता क्या कह रही, जानते हैं.
अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' का ट्रेलर देखकर क्या बोली पब्लिक?
मलयाली 'दृश्यम 3' की एन्डिंग काफी कमज़ोर थी. इसलिए अजय देवगन ने इस बार अलग कहानी के साथ आगे बढ़ना चुना है.

एक यूजर ने कहा,
"दृश्यम 3 का ट्रेलर मुझे अच्छा लगा. इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि कहानी को छिपाकर रखा गया है. इस बार सस्पेंस के साथ रिवेंज का तड़का भी देखने को मिलेगा. हालांकि, ट्रेलर में अजय देवगन को देखने के बाद मेरी चिंता थोड़ी बढ़ गई है. फिर भी, ऐसा लग रहा है कि दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपए से ज्यादा की ओपनिंग ले सकती है. अगर फिल्म की कहानी और कॉन्टेन्ट दर्शकों को पसंद आया, तो ये लाइफटाइम 300 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लेगी. इसलिए अब मेरी निगाहें फिल्म के कॉन्टेन्ट पर हैं."

अजय की 'दृश्यम 3' की कहानी को मोहनलाल वाली ओरिजिनल फिल्म से अलग रखा गया है. ऐसे में दूसरे यूजर ने कमेंट किया,
"मेकर्स ने नोट्स बनाए कि मलयालम वर्जन को फीका रिस्पॉन्स क्यों मिला. फिर उन्होंने उन कमियों को चेंज कर दिया और अब ये फिल्म एक्साइटिंग लग रही है."

तीसरे ने लिखा,
"चाहे शाहरुख खान के फैंस हों या रणवीर सिंह के, हर कोई दृश्यम 3 के ट्रेलर की तारीफ कर रहा है. ट्रेड से लेकर आम दर्शकों तक, सभी ट्रेलर देखने के बाद फिल्म को लेकर उत्साहित हैं. आखिरकार, इस साल आई तीन अच्छी फिल्मों के बाद, हमें चौथी ऐसी फिल्म मिलने वाली है जिसके लिए सिनेमाघर जाकर पैसे खर्च करना सही लगेगा. ब्लॉकबस्टर ओपनिंग लोडिंग. मेरा अनुमान है कि फिल्म पहले दिन नेट 38 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है. ये आंकड़ा 40 करोड़ के पार भी जा सकता है."

चौथे ने कहा,
"दृश्यम 3 का ट्रेलर वाकई सॉलिड लग रहा है. काफी आयरॉनिक होगा अगर ये रीमेक, ओरिजिनल फ्रैंचाइज़ (मलयाली) की तुलना में बेहतर एन्डिंग कर दे. खासकर तब, जब मेकर्स ने इस बार इसने अलग कहानी के साथ आगे बढ़ना चुना है."

पांचवें ने कमेंट किया,
"हिंदी वाले दृश्यम 3 का ट्रेलर शानदार लग रहा है. मुझे खुशी है कि मेकर्स इसे कन्क्लूजन बता रहे क्योंकि अब इस फ्रैंचाइज़ को यहीं रोक देना चाहिए. मलयालम वर्जन का क्लाइमैक्स काफी कमजोर था. अगर मेकर्स ने इस बार कहानी को एक अलग रास्ते पर ले जाने का फैसला किया है, तो ये फिल्म बड़ी हिट साबित हो सकती है."

चर्चा थी कि मोहनलाल 'दृश्यम 3' के बाद इस मलयाली फ्रैंचाइज़ का अंत कर देंगे. मगर पिछले दिनों ओरिजिनल मेकर्स ने चौथे पार्ट पर काम शुरू कर दिया. हालांकि अजय ने साफ़ कहा है कि वो हिन्दी में ऐसा नहीं करेंगे. 'दृश्यम 3' से इस फ्रैंचाइज़ की आखिरी फिल्म होगी. यही नहीं, उन्होंने पुष्टि की है कि इस बार फिल्म की कहानी मलयाली वर्जन से अलग रखी गई है. इसलिए वो मोहनलाल को ये फिल्म दिखाने के लिए एक्साइटेड हैं. 'दृश्यम 3' 02 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
वीडियो: 'दृश्यम 3' के डायरेक्टर ने अक्षय खन्ना को क्या ताना मारा?













