The Lallantop
Logo

मुंबई में पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले बड़ा सुरक्षा अलर्ट, फर्जी पीएमओ आईडी और बंदूक के साथ 2 गिरफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले बीकेसी में दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया. बताया जा रहा है कि एक के पास बंदूक मिली, जिसके बाद सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं.

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे से पहले कार्यक्रम स्थल के पास दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया. बताया जा रहा है कि इनमें से एक के पास बंदूक भी मिली, जिसके बाद प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. यह घटना मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में हुई, जहां प्रधानमंत्री मोदी ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में शामिल होने वाले थे. पुलिस दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे वहां क्यों मौजूद थे और उनका मकसद क्या था.

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'नाराज़ फूफा चिल्लाएंगे', वड़ोदरा में मंच से PM मोदी ने किसे बताया नाराज़ फूफा?
 

Advertisement
Advertisement