Salman Khan पिछले काफी समय से SVC63 यानी Monster की शूटिंग कर रहे हैं. मगर मेकर्स ने अब तक फिल्म की एक झलक भी नहीं दी. ज़ाहिर है कि सलमान के फैंस इस बात से थोड़े खफा हो गए हैं. लेकिन इस बीच चर्चा है कि 'मॉन्स्टर' का फर्स्ट लुक Ramayana के साथ अटैच किया जा सकता है.
क्या 'रामायण' के साथ आएगा सलमान की 'मॉन्स्टर' का टीजर?
'रामायण' के साथ टीज़र अटैच करने में केवल एक समस्या है और वो है 'मॉन्स्टर' का सेंसर सर्टिफिकेशन.

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रोड्यूसर दिल राजू ने जानते-बूझते 'मॉन्स्टर' को सबसे छिपाकर रखा है. सेट पर इतनी तगड़ी सिक्योरिटी है कि अब तक सलमान की एक भी फोटो लीक नहीं हुई. उनके लुक्स को लेकर जनता जो भी अनुमान लगा रही, सब AI तस्वीरों की देन है. इस सीक्रेसी ने फिल्म की हाइप काफी बढ़ा दी है. इसलिए मेकर्स भी इसे ग्रैंड लॉन्च देने की तैयारी कर रहे.
चर्चा है कि वो 'मॉन्स्टर' का पहला टीज़र 'रामायण' के साथ अटैच कर सकते हैं. रणबीर कपूर की फिल्म 08 नवंबर को दीपावली के मौके पर भारत में रिलीज़ होगी. चूंकि वो देश की सबसे बड़ी मूवी है, इसलिए उसके साथ कुछ अन्य चर्चित प्रोजेक्ट्स के टीज़र-ट्रेलर जोड़े जा सकते हैं. इनमें से एक 'मॉन्स्टर' का होगा, ऐसी चर्चा इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है.
हालांकि इस दावे में एक समस्या है और वो है 'मॉन्स्टर' का सेंसर सर्टिफिकेशन. बताया जा रहा है कि इस मूवी में खूंखार एक्शन होगा. वो भी इतना कि फिल्म को एडल्ट सर्टिफिकेट मिल सकता है. यानी 18 साल से कम उम्र की ऑडियंस इसके लिए एलिजिबल नहीं होगी. दूसरी तरफ़, 'रामायण' फैमिली ऑडियंस के लिए बनी है. इसे हर उम्र के लोग देख सकेंगे, जिनमें बच्चे भी होंगे. ऐसे में उसके साथ 'मॉन्स्टर' का टीज़र आने की संभावना कम है. हां, ऐसा तब जरूर हो सकता है, जब सलमान की फिल्म भी हर उम्र के दर्शकों के लिए मुफ़ीद हो.
वैसे, 'रामायण' के अलावा एक और तारीख है, जिस पर 'मॉन्स्टर' का टीज़र रिलीज़ किया जा सकता है. ये तारीख है- 27 दिसंबर. उस दिन सलमान का बर्थडे है. सोशल मीडिया दिनभर उनके नाम से ही पटा होगा. ऐसे में फैंस चाहेंगे कि वो 'मॉन्स्टर' का टीज़र अपने बर्थडे पर रिलीज़ करें. इससे एडल्ट और यूनिवर्सल सर्टिफिकेशन वाले पचड़े का सामना भी नहीं करना पड़ेगा. हालांकि ये शुरुआती अनुमान हैं. ऑफिशियल कन्फर्मेशन के लिए आपको थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा.
वीडियो: सलमान खान की 'मॉनस्टर' के एक्शन सीक्वेंस के कौन से राज लीक हो गए?













