Salman Khan फिल्म Monster में 37 साल बाद अपना कौन सा सीन दोहराने वाले हैं? क्या Love & War का ट्रेलर Ramayana के साथ रिलीज़ होगा? सलमान की ‘मॉन्स्टर’ का टीज़र कब रिलीज़ होने वाला है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
सलमान खान ने 37 साल पहले जो किया था, वही 'मॉन्स्टर' में दोहराने वाले हैं?
सलमान की 'मॉन्स्टर' का टीजर 'रामायण' के साथ लाए जाने की खबरें हैं.

# एंड्रू गार्फील्ड स्टारर 'आर्टिफिशियल' का ट्रेलर रिलीज़
एंड्रू गारफील्ड की फिल्म 'आर्टिफिशियल' का ट्रेलर आ गया है. फिल्म में एंड्रयू ने Open AI के CEO सैम ऑल्टमैन का रोल किया है. इसकी कहानी 2023 में ऑल्टमैन को Open AI से निकाले जाने और सिर्फ पांच दिन बाद उनकी वापसी के विवाद पर बेस्ड है. इसे लुका गुआदग्निनो ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 25 दिसंबर, 2026 को रिलीज़ होगी.
# Godzilla Minus Zero फिल्म का ट्रेलर रिलीज़
'गॉडजिला माइनस ज़ीरो' का पहला ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. 2023 में आई 'गॉडजिला माइनस वन' के इस सीक्वल की कहानी दो साल आगे की होगी. ट्रेलर में दिखाया गया है कि गॉडज़िला के हमले के बाद दुनिया मुश्किल से संभली ही थी कि एक नया खतरा सामने आ गया. फिल्म को ताकाशी यामाज़ाकी ने डायरेक्ट किया है. 'गॉडजिला माइनस ज़ीरो' जापान में 3 नवंबर और अमेरिका में 6 नवंबर को रिलीज़ होगी.
# कब आएगा सलमान की 'मॉन्स्टर'का टीज़र, पता चल गया!
सलमान खान की 'मॉन्स्टर' को लेकर लगातार बज़ बना हुआ है. अब फिल्म के टीज़र को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है. एक्स पर एक यूजर के मुताबिक, 'मॉन्स्टर' का टीज़र रणबीर कपूर की 'रामायण' के साथ अटैच किया जा सकता है. यानी दिवाली पर 'रामायण' देखने पहुंचे दर्शकों को सलमान की फिल्म की पहली झलक मिल सकती है. दावा है कि प्रोड्यूसर दिल राजू इसी प्लानिंग पर काम कर रहे हैं. हालांकि, मेकर्स ने इसकी पुष्टि नहीं की है. पेच ये है कि अगर 'मॉन्स्टर' टीजर को सेंसर बोर्ड A सर्टिफिकेट देता है, तो इसका टीजर 'रामायण' के साथ दिखाए जाने में मुश्किल आएगी. क्योंकि 'रामायण' एक फैमिली फिल्म है. 'मॉन्स्टर' ईद 2027 में रिलीज होगी.
# सलमान 37 साल बाद 'मॉन्स्टर' में कौन सा सीन रीक्रिएट करने वाले हैं?
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'मॉन्स्टर' की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म को लेकर दावा किया जा रहा है कि सलमान ने बारिश के बीच गुंडों की जमकर धुलाई की है. अगर ये खबर सच है, तो सलमान एक बार फिर अपना 37 साल पुराना इतिहास दोहराते नज़र आएंगे. 1989 में आई 'मैंने प्यार किया' में भी सलमान का एक यादगार रेन फाइट सीक्वेंस था. अब 'मॉन्स्टर' में भी बारिश के बीच सलमान का ऐसा ही धांसू एक्शन देखने को मिल सकता है. हालांकि, इस सीक्वेंस की मेकर्स ने अभी ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है.
# 'रामायण' के साथ रिलीज़ होगा 'लव एंड वॉर' का टीज़र?
'लव एंड वॉर' के टीज़र के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल स्टारर इस फिल्म का टीज़र पहले 28 सितंबर को रिलीज़ होने वाला था. जिस दिन रणबीर का बर्थडे होता था. लेकिन अब ये प्लान टल गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग सितंबर के पहले हफ्ते में ही पूरी हुई है. इसलिए मेकर्स को टीज़र तैयार करने में थोड़ा और वक्त लगेगा. 'लव एंड वॉर' का टीज़र 'रामायण: पार्ट 1' के साथ अटैच किया जा सकता है. 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी, 2027 को रिलीज़ होगी.
वीडियो: सलमान खान की 'मॉनस्टर' में 'मिर्जापुर' वाले अली फजल क्या रोल करने वाले हैं?













