डायरेक्टर Tigmanshu Dhulia की फिल्म Ghamasaan जल्द ही रिलीज़ होने वाली है. इसमें Arshad Warsi और Pratik Gandhi लीड रोल्स में हैं. खास बात ये है कि तिग्मांशु ने ये फिल्म पहले Shah Rukh Khan को ऑफर की थी. मगर उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया. वजह ऐसी बताई, जिसके सामने तिग्मांशु और अरशद, दोनों की बोलती बंद हो गई.
"मैं रियलिस्टिक पिक्चर नहीं करता...", कहकर शाहरुख ने तिग्मांशु धूलिया की फिल्म रिजेक्ट कर दी!
शाहरुख और तिग्मांशु धूलिया 'दिल से' और 'ज़ीरो' जैसी फिल्म में काम कर चुके हैं. 'ज़ीरो' में तिग्मांशु ने शाहरुख के पिता का रोल किया था.

'घमासान' में अरशद ने ददुआ डकैत का रोल किया है. वहीं प्रतीक गांधी एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं. डकैत वाले कैरेक्टर के लिए तिग्मांशु की पहली पसंद अरशद ही थे. लेकिन पुलिस वाले कैरेक्टर में वो शाहरुख खान को कास्ट करना चाहते थे. बॉलीवुड हंगामा से हुई बातचीत में तिग्मांशु कहते हैं,
"सच बताऊं तो जब मैंने घमासान की स्क्रिप्ट लिखी, तब जिस किरदार को फिल्म में प्रतीक गांधी निभा रहे हैं, उसके लिए मैं सबसे पहले शाहरुख खान के पास गया था. उन्होंने पूरी कहानी सुनी. वो ऐसे इंसान हैं जिनका दिल फुटबॉल फील्ड जितन बड़ा है. हम दिल से मूवी के समय से एक-दूसरे को जानते हैं. ज़ीरो में तो मैंने उनके पिता का किरदार भी निभाया था. इसलिए उन्होंने स्क्रिप्ट ध्यान से सुनी और फिर मुझसे कहा- 'यार तिशू, मैं इस तरह की रियलिस्टिक पिक्चर नहीं करता हूं यार'."
अगर बात बनती तो शाहरुख 'वन टू का फोर' और 'जवान' के बाद एक बार फिर पुलिस की वर्दी में होते. यही नहीं, 'किंग' के अलावा अरशद और वो इस साल लगातार दो फिल्मों में साथ नज़र आते. मगर शाहरुख ने 'घमासान' में काम करने से मना कर दिया. हालांकि अरशद उनके इस फैसले से पूरी तरह सहमत हैं. वो कहते हैं,
"मैं उनकी बात समझ रहा हूं. सच कहूं तो मैं भी शाहरुख खान को टॉम क्रूज़ की तरह लार्जर दैन लाइफ़ रोल्स करते देखना चाहता हूं. बस इतनी-सी बात है. बेचारे शाहरुख! अगर वो रियलिस्टिक फिल्म कर भी लें, तो मुझे ही अजीब लगेगा."
जहां तक 'घमासान' की बात है, इस फिल्म में अरशद और प्रतीक के अलावा राजपाल यादव, इशिता दत्ता और कुमार कंचन घोष जैसे एक्टर्स ने काम किया है. ये मूवी 11 सितंबर, को Zee5 पर रिलीज़ हो रही है.
वीडियो: शाहरुख खान फिल्मों के लिए फीस नहीं लेते, फिर इतने अमीर अभिनेता कैसे?












