The Lallantop

"अमिताभ ने कहा कि मेरे साथ गंदा बिहेव करोगी तो फैन्स मारेंगे" - दिव्या दत्ता

Baghban वो फिल्म है जिसे हर इंडियन पेरेंट चाव से देखते हैं, और फिर बच्चों को गोवा ट्रिप की जगह गिल्ट ट्रिप पर भेजते हैं. Divya Dutta ने उसी फिल्म से जुड़ा यादगार किस्सा बताया है.

Advertisement
post-main-image
'बागबान' में दिव्या ने अमिताभ बच्चन की बहू का रोल किया था.

Amitabh Bachchan की फिल्म Baghban साल 2003 में आई थी. इस फिल्म के ज़रिए Divya Dutta पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने जा रही थीं. ‘बागबान’ के सेट पर दिव्या पहले तो बहुत कॉन्फिडेंट थीं. लेकिन फिर धीरे -धीरे उनका कॉन्फिडेंस गिरने लगा. ये चीज़ अमिताभ की नज़र में भी आई. उन्होंने आकर दिव्या से बात की. उनकी बात का कुछ ऐसा असर हुआ कि उसके बाद दिव्या के सीन्स अच्छे से होने लगे.

Advertisement

दिव्या हाल ही में द लल्लनटॉप के प्रोग्राम ‘गेस्ट इन द न्यूज़रूम’ में बतौर गेस्ट आई थीं. जहां उन्होंने बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ पहली मुलाकात का मज़ेदार वाकया बताया. दिव्या और अमिताभ ने पहली बार ‘बागबान’ में स्क्रीन शेयर की. फिल्म में वो अमिताभ की बहू बनी थीं. दिव्या ने इस बारे में बताया:  

मैं ‘बागबान’ के सेट पर अमिताभ बच्चन से मिली. जहां मैं एक बुरी बहू का रोल कर रही थी. शुरुआत में मैं उनसे काफी एक्साइटेड होकर मिलती थी. उनके साथ गप्पे मारती थी. और अपने डायलॉग बोल देती थी. लेकिन धीरे-धीरे मेरा जोश कम हो गया और मैं अपने काम को ज्यादा इन्जॉय नहीं कर पा रही थी. एक दिन मैं घर पर आकर रो पड़ी.

अगले दिन जब मैं सेट पर पहुंची तो काफी लो थी. मैंने उन्हें गुड मॉर्निंग कहा और चली गई. बच्चन साहब ने ये नोटिस कर लिया. जब मुझे सीन दिया गया तो मुझे अपनी लाइन उनसे कहने में काफी खराब लग रहा था. जिसके बाद उन्होंने मुझे अपने पास बुलाया. मुझसे कहा तुम्हें पता है न तुम मेरे साथ इस फिल्म में अच्छा बिहेव नहीं कर रही, जिसके बाद मैं तुरंत डिफेंसिव हो गई. उन्होंने कुछ नहीं कहा. वो बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह गए. बाद में उन्होंने कहा कि मेरे फैन्स तुम्हें बहुत मारेंगे अगर तुम मेरे साथ इतना गंदा बिहेव करोगी. उनकी इस बात के बाद मैंने अपने रोल को काफी अच्छे से किया.

Advertisement

दिव्या ने बातचीत में अपनी लिखी किताब 'मी एंड मां' के लॉन्च का किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि वो चाहती थीं कि उनकी बुक लॉन्च में अमिताभ बच्चन आएं. लेकिन वो उनसे पूछने में हिचकिचा रही थीं. अपने भाई राहुल के कहने पर दिव्या ने अमिताभ को मैसेज किया. अमिताभ ने उनके मैसेज का रिप्लाई दिया. बाद में वो उनके बुक लॉन्च में शामिल भी हुए. दिव्या की किताब ‘मी एंड मां’ 2017 में पब्लिश हुई थी. दिव्या ने किताब में अपनी मां से जुड़ी यादें साझा की थीं.
 

वीडियो: गेस्ट इन दी न्यूजरूम: दिव्या दत्ता ने शाहरुख, सलमान, इरफान पर जो बताया, पक्का पहले ना सुना होगा!

Advertisement
Advertisement