एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ के फ़ैन्स अब भी उनके कॉन्सर्ट के लिए टिकट पाने के लिए लगे हुए हैं. उनके दिल-लुमिनाती टूर के लिए लोग कितने भी पैसे खर्च करने को तैयार हैं. इसी का नतीजा है कि अब दिल्ली पुलिस को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसके लिए एक क्रिएटिव चेतावनी देनी पड़ी है (Delhi Police warning Diljit Dosanjh concert). इस पोस्ट को दिलजीत दोसांझ ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाया है.
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए इतना क्रेज कि दिल्ली पुलिस को वार्निंग देनी पड़ी, एक्टर का भी रिएक्शन आया
Diljit Dosanjh का कॉन्सर्ट Dil Luminati Tour 2024 फ़ैन्स के बीच सुर्खियों में हैं. इस बीच, कहीं फ़ैन्स ब्लैक में ना टिकट लेने लगें, इसलिए Delhi Police warning जारी कर रही है.


दिल्ली पुलिस के ऑफ़िशियल X हैंडल ने दिलजीत के मशहूर गाने बॉर्न टू शाइन पर आधारित एक कॉन्सर्ट का वीडियो शेयर किया. वीडियो में लिखा- गाना सुनने के चक्कर में टिकट के लिए ग़लत लिंक पर पैसे देकर अपना बैंड न बजाना. कैप्शन में लिखा,
पैसे-पुसे बारे सोचे दुनिया
अलर्ट रहकर ऑनलाइन फ्रॉड से बचे दुनिया!
कैप्शन में ऑनलाइन सेफ़्टी और साइबर सेफ्टी के हैशटैग भी जोड़े गए. बता दें, बॉर्न टू शाइन गाने में एक लाइन है- ओह्, पैसे-पुसे बारे बिल्लो सोचे दुनिया! इसी तर्ज पर अब दिल्ली पुलिस ने चेतावनी वाला वीडियो शेयर किया है. इस क्रिएटिव चेतावनी को ना सिर्फ़ फ़ैन्स पसंद कर रहे हैं, बल्कि ये ख़ुद दिलजीत दोसांझ को भी पसंद आया है. दिलजीत ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी में इसका स्क्रीनशॉट लगाया है. दिल्ली पुलिस के लिए सम्मान वाला इमोजी पोस्ट किया.

दिलजीत दोसांझ अपने आगामी दिल-लुमिनाती इंडिया टूर 2024 के लिए काफ़ी एक्साइटेड हैं और उनके फ़ैन्स भी. दरअसल, ये टूर 2.5 लाख टिकटों की बिक्री के साथ भारत में अब तक का सबसे ज़्यादा कमाई करने वाला कॉन्सर्ट टूर बन गया है. दिलजीत, ग्लोबल सिंगिंग सेंशेसन बन गए हैं. वो फिलहाल अपने इंटरनेशनल म्यूज़िक टूर पर हैं. दिल-लुमिनाती इंडिया टूर 26 अक्टूबर को नई दिल्ली में उनके परफ़ॉर्मेंस के साथ शुरू होगा. इसके बाद हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता और दूसरे शहरों में भी परफ़ॉर्मेंस होंगे. 29 दिसंबर को गुवाहाटी में एक शो टूर ख़त्म होगा. मीडिया रिकॉर्ड्स के मुताबिक़, मांग को देखते हुए मेकर्स टूर में और शहरों को जोड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें - "शाहरुख खान के कहने पर दिलजीत को 'अमर सिंह चमकीला' में कास्ट किया"
बता दें, दिल-लुमिनाती टूर के टिकट लाइव होने के कुछ ही मिनटों में सभी शहरों में बिक गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, टिकट की क़ीमत 25,000 रुपये तक पहुंच गई. हाल ही में, दिलजीत की मैनेजर सोनाली सिंह कनेक्ट सिने के साथ एक इंटरव्यू में बताया था कि कुछ रिसेलर्स थे, जो $64,000 (54 लाख रुपये) और $55,000 (46 लाख रुपये) में टिकट बेच रहे थे. इसके लिए खरीदार भी थे. ये ऑफ़िशियल टिकट की क़ीमतें नहीं थीं, लेकिन एक चलन है जहां लोग आमतौर पर खरीदते हैं और फिर इसे फिर से बेचते हैं.
बात एक्टिंग की करें, तो दिलजीत दो बहुप्रतीक्षित सीक्वल -बॉर्डर 2 और नो एंट्री 2 में नज़र आएंगे. उन्होंने आलिया भट्ट के साथ अपनी आगामी फिल्म जिगरा के लिए भी प्रमोशनल सॉन्ग गाया है.
वीडियो: दिल्ली में दिलजीत के कॉन्सर्ट की टिकटें मिनटों में बिके, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे?






















