Kartik Aaryan and Sreeleela की फिल्म किस तारीख को रिलीज़ हो रही है? Rajinikanth स्टारर Jailer 2 ने पहले ही दिन कितने करोड़ रुपए कूट दिए हैं? क्या Dhurandhar फेम Sara Arjun जल्द ही Ram Charan के साथ फिल्म करने जा रही हैं. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
रजनीकांत की 'जेलर 2' ने पहले ही दिन मारी दहाड़, कूट दिए 125 करोड़ रुपए
भारत में 'जेलर 2' का पहले दिन का नेट कलेक्शन करीब 60 करोड़ रुपये रहा.

# 'डाय हार्ड 2' के डायरेक्टर बनाएंगे 'इवैक'
'डाय हार्ड 2' और 'क्लिफहैंगर' जैसी फिल्मों के डायरेक्टर रेनी हार्लिन अब एक नई एक्शन थ्रिलर फिल्म बना रहे हैं. इसका नाम है- 'इवैक'. फिल्म की कहानी एक मेडिकल स्पेशलिस्ट की है, जो एक घायल कैदी को बचाने के मिशन पर निकलती है. लेकिन उनका मेडिकल हेलिकॉप्टर एक खतरनाक जेल में क्रैश हो जाता है. इसके बाद दोनों को जेल की साज़िशों के बीच अपनी जान बचाकर वहां से निकलना होगा. फिल्म की स्क्रिप्ट सिडनी किंग ने लिखी है. फिलहाल फिल्म की कास्ट और रिलीज़ डेट का ऐलान नहीं हुआ है.
# 'द बैटमैन पार्ट 2' को स्टीवन सोडरबर्ग पूरी कराएंगे
रॉबर्ट पैटिन्सन की 'द बैटमैन पार्ट 2' की शूटिंग मुश्किल हालात में दोबारा शुरू होने जा रही है. दी हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक, फिल्म के डायरेक्टर मैट रीव्स एक पारिवारिक मसले के चलते सेट पर मौजूद नहीं रहेंगे. ऐसे में फिल्म की बाकी प्रिंसिपल फोटोग्राफी पूरी कराने के लिए स्टीवन सोडरबर्ग की मदद ली जाएगी. रीव्स दूर रहकर उनसे को-ऑर्डिनेट करेंगे और प्रोडक्शन के आखिरी हफ्तों में फिल्म को पूरा करने में मदद करेंगे. 'द बैटमैन पार्ट 2' 18 फरवरी, 2028 को रिलीज़ होगी.
# आनंद एल राय की 'नखरेवाली' का ट्रेलर रिलीज़
आनंद एल राय के प्रोडक्शन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नखरेवाली' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. फिल्म में अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव लीड रोल्स में हैं. राहुल शंकल्या ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. जबकि इसकी स्क्रिप्ट दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है. 'नखरेवाली' इसी साल 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की फिल्म की रिलीज़ डेट लॉक
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म की रिलीज़ डेट लॉक हो गई है. ये रोमांटिक म्यूज़िकल फिल्म 30 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. फिल्म की कहानी को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. अनुराग बासु इसे डायरेक्ट कर रहे हैं. इसका ऑफिशियल टाइटल अभी अनाउंस नहीं हुआ है. पहले इसे 'आशिकी 3' से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन ये उस फ्रेंचाइज़ का हिस्सा नहीं है.
# 125 करोड़! रजनीकांत की 'जेलर 2' ने उड़ाया गर्दा
रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तहलका मचा दिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने पहले ही दिन दुनियाभर से 125.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया. इसमें भारत से 70.25 करोड़ और ओवरसीज़ मार्केट से 55 करोड़ रुपये आए. वहीं, भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 59.70 करोड़ रुपये रहा.
# 'धुरंधर' वाली सारा अर्जुन बनेंगी राम चरण की हीरोइन?
'धुरंधर' से सुर्खियां बटोरने वाली सारा अर्जुन के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लग सकता है. खबर है कि वो राम चरण की अगली फिल्म की फीमेल लीड हो सकती हैं. फिलहाल RC17 नाम से बन रही इस फिल्म को 'रंगस्थलम' फेम सुकुमार डायरेक्ट करेंगे. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने सारा अर्जुन से बातचीत की है. लेकिन अभी उनकी कास्टिंग फाइनल नहीं हुई है. फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है और प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है.
वीडियो: रजनीकांत ने 'धुरंधर 2' को बताया 'बॉक्स ऑफिस का बाप', आदित्य धर ने क्या कहा?












