The Lallantop

शाहरुख खान की 'किंग' से क्लैश से पहले बदल गई 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की रिलीज़ डेट

'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' भी इंडिया में एक दिन पहले रिलीज़ हुई थी.

Advertisement
post-main-image
'एवेंजर्स: डूम्सडे' को रूसो ब्रदर्स ने डायरेक्ट किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मार्वल की फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' अब भारत में 17 दिसंबर, 2026 को रिलीज़ होगी, जबकि बाकी दुनिया में यह 18 दिसंबर को आएगी।
  • भारत में 'एवेंजर्स: डूम्सडे' को एक दिन पहले रिलीज़ करने का निर्णय भारत के बड़े मार्वल फैनबेस और तंदुरुस्त विपणन रणनीति के कारण लिया गया है।
  • फिल्म को एक दिन पहले रिलीज़ करने से मेकर्स को अतिरिक्त चार दिन का लंबा वीकेंड मिलेगा, जिससे भारत में इसकी कमाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

दुनिया की सबसे महंगी फिल्म Avengers: Doomsday दिसंबर में रिलीज़ होगी. भारत में इसका इन-डायरेक्ट क्लैश Shah Rukh Khan की King से होने वाला है. वैसे तो मार्वल की ये फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली थी. लेकिन अब इसकी रिलीज़ डेट बदल गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, 'एवेंजर्स: डूम्सडे' भारत में 17 दिसंबर, 2026 को आएगी. यानी तय तारीख से एक दिन पहले.

Advertisement

पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से बताया कि 'एवेंजर्स: डूम्सडे' अमेरिका समेत दुनिया के ज्यादातर देशों में 18 दिसंबर को रिलीज़ होगी. वहीं भारत में ये 17 दिसंबर को आएगी. मार्वल का भारत में काफी बड़ा फैनबेस है. इसलिए इसे एक दिन पहले लाना फायदेमंद साबित होगा. गुरुवार को फिल्म रिलीज़ करने से मेकर्स को चार दिन लंबा वीकेंड मिल जाएगा. 

हालांकि इंटरनेट पर एक तबका दावा कर रहा कि मार्वल ने 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की रिलीज़ डेट 'किंग' के कारण बदली है. दरअसल, शाहरुख की फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी. वैसे तो 18 दिसंबर को 'ड्यून 3' और 25 दिसंबर को 'जुमानजी: ओपन वर्ल्ड' भी रिलीज़ होंगी. लेकिन इंडियन मार्केट में 'एवेंजर्स: डूम्सडे' को सबसे बड़ी चुनौती 'किंग' से ही मिलेगी. शाहरुख साफ़ कह चुके हैं कि वो अपनी फिल्म को टस-से-मस नहीं करेंगे. यानी इन फिल्मों का आपस में टकराना तय है. हालांकि ये कोई डायरेक्ट क्लैश नहीं है. दोनों फिल्मों की रिलीज़ में एक हफ्ते का फर्क है. ‘डूम्सडे’ 18 दिसंबर और ‘किंग’ 24 दिसंबर को आनी थी. मगर अब ‘डूम्सडे’ 17 दिसंबर को आ रही है.  

Advertisement

हालांकि मार्वल ने 'एवेंजर्स: डूम्सडे' को 'किंग' के कारण प्रीपोन किया हो, इसके आसार कम हैं. उन्होंने एक दिन पहले रिलीज़ करने वाला ये फॉर्मूला 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' के दौरान भी अपनाया था. वो फिल्म अमेरिका समेत दुनिया के ज्यादातर देशों में 31 जुलाई को आई थी. वहीं भारत और कुछ अन्य देशों में उसे एक दिन पहले यानी 30 जुलाई को रिलीज़ कर दिया गया था. मेकर्स को इससे अच्छा-खासा फायदा मिला और 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ की ओपनिंग ली. साथ ही इंडिया में उस फिल्म ने 500 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई की. कहने का मतलब ये है कि मार्वल पहले भी अपनी फिल्म को भारत में तय समय से पहले उतार चुका है. उसे उसका भरपूर फायदा मिला है.

वैसे, 'एवेंजर्स: डूम्सडे' दुनियाभर में अलग-अलग डेट्स पर रिलीज़ होगी. यूके, जर्मनी, इटली और नॉर्वे जैसे देशों में ये 16 दिसंबर को आएगी. भारत में 17 दिसंबर पर चर्चा चल रही है. वहीं अमेरिका समेत ज्यादातर देशों में इसे 18 दिसंबर को रिलीज़ किया जाएगा.  

वीडियो: सबसे चहेते Avenger सुपरहीरो Robert Downey Jr बने सबसे बड़े विलेन, जानें Dr. Doom की पूरी कहानी

Advertisement

Advertisement